Posts

Showing posts with the label Ujjain

बारिश में काल बना बिजली का तार:- दो बच्चों की जान बचाकर खुद बलि चढ़ा मसीहा, उज्जैन में मातम

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। शहर में शाम को हुई तेज बारिश और आंधी के दौरान बिजली विभाग की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। हरिफाटक मार्ग चौराहे के पास टूटा हुआ हाई वोल्टेज बिजली का तार सड़क पर साक्षात मौत बनकर बिछा हुआ था। इसी दौरान ग्राम तालोद का 35 वर्षीय आशिक पटेल अपनी बाइक से गुजर रहा था। बिजली के तार को सड़क पर पड़ा देख आशिक की नजर उस पर पड़ गई, लेकिन उस समय तक बहुत देर हो चुकी थी और करंट का दायरा बड़ा हो चुका था। गंभीर हालात को भांपते हुए आशिक ने बिजली के झटकों की परवाह किए बिना बाइक पर सवार दो बच्चों को अपनी पूरी ताकत से धक्का देकर सुरक्षित कर लिया। बच्चों की जान तो बच गई, लेकिन इस जद्दोजहद में आशिक खुद करंट की चपेट में आ गया और तड़प-तड़प कर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक परिवार का एकमात्र सहारा था, जिसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर प...

किसान परिवार पर पिस्टल तानने का आरोप, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह गुर पर FIR

Image
भारत सागर न्यूज/महिदपुर/संजय शर्मा । उज्जैन जिले अंतर्गत महिदपुर रोड थाना क्षेत्र के ग्राम डेलचीबुजुर्ग में जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। किसान परिवार ने पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी, गुर नेस्ट बस सर्विस के संचालक एवं जिला पंचायत सदस्य के पुत्र प्रताप सिंह गुर पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसमें उनके हाथ में पिस्टल दिखाई देने की बात कही जा रही है। फरियादी संदीप सेन के अनुसार, 18 जून की शाम वह अपने भाई गोविंद सेन के साथ खेत पर मौजूद थे। आरोप है कि उसी दौरान प्रताप सिंह गुर अपने साथियों के साथ पहुंचे और जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया तथा आरोप है कि प्रताप सिंह गुर ने पिस्टल निकालकर किसान परिवार की ओर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि विवादित भूमि की पटवारी द्वारा पहले ही नाप-जोख कर दोनों पक्षों की सीमाएं तय की जा चुकी हैं। इसके बावजूद उनकी जमीन पर जबरन खुदाई कराई जा रही थी। महिदपुर रोड थाना ...

महाकाल लोक की भव्यता के बीच बदहाल व्यवस्था, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का संघर्ष

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । धर्मनगरी उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है, लेकिन मंदिर प्रशासन की लचर व्यवस्था ने बाबा के भक्तों की राह मुश्किल कर दी है। विशेषकर गेट नंबर 01 यानी पालकी द्वार पर शीघ्र दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी भीड़ और अव्यवस्था से दो-चार होना पड़ रहा है।  यहां संकरी गली में जूता स्टैंड की स्थिति और बेतरतीब भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन जाते हैं, जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। मंदिर प्रशासन ने भले ही बैरिकेडिंग कर रखी है, लेकिन गेट के बाहर फूल-प्रसादी और फुटकर विक्रेताओं का अवैध जमावड़ा मुख्य मार्ग को संकरा बना रहा है। ​महाकाल घाटी से लेकर गेट तक पसरे इन अतिक्रमणों के कारण आम श्रद्धालुओं का चलना दूभर हो गया है। मंदिर प्रशासन और नगर निगम की उदासीनता के चलते यह मार्ग सुगम होने के बजाय अवरोधों से भरा हुआ है। यदि समय रहते इस मार्ग को खाली नहीं कराया गया, तो सावन के आगामी महीनों में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ के बीच स्थिति और भी भयावह हो सकती है। प्रशासन की ओर से सुगम दर्शन के दावों की हवा इस बदइंतजामी के कारण निकलती...

नागदा में 19 वर्षीय युवक की हत्या शराब पीने के बाद आपसी विवाद में मारी तलवार

Image
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । उज्जैन जिले की नागदा तहसील में ई ब्लॉक में रहने वाले 19 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ टक्कू पर 55 वर्षीय मोहनलाल ने साथ में बैठकर शराब पी जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौज हो गई और मोहन लाल ने घर में पड़ी जयप्रकाश के सीने पर तलवार से वार, कर दिया जिससे युवक जयप्रकाश की मौके पर ही मौत,हो गई नगर में हुई हत्या के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी। फैल गई  जिसके बाद परिजनों ने एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। जिसके बाद नागदा सीएसपी व थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच में जुटी है।पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

सिंहस्थ-2028 में आग बुझाने के लिए अब रोबोट और ड्रोन आएंगे काम, आधुनिक तकनीक से लैस होगी उज्जैन की फायर टीम

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । आगामी सिंहस्थ महाकुंभ-2028 को सुरक्षित और अग्निरोधी बनाने के लिए उज्जैन प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दशहरा मैदान पर अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का लाइव डेमो आयोजित किया गया,  जिसमें कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में विशेषज्ञों ने अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन किया। डॉ. पी.एस. राँहागडाले और उनकी टीम ने निगम के फायर फाइटर्स को सिखाया कि कैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों और संकरी गलियों में रोबोट और ड्रोन की मदद से आग पर त्वरित काबू पाया जा सकता है। ​प्रदर्शन के दौरान मुख्य आकर्षण एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) और क्यूआरवी (क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल) रहे, जो कम्प्रेस्ड एयर फोम सिस्टम (CAFS) से लैस हैं। ये वाहन उन तंग रास्तों और घाटों तक आसानी से पहुँच सकेंगे जहाँ बड़ी दमकल गाड़ियां नहीं जा सकतीं। इसके अलावा, अत्यधिक जोखिम वाले स्थानों के लिए रिमोट-कंट्रोल रोबोट को तैनात करने की योजना है, जिससे जानमाल का खतरा कम होगा। वहीं, यूएवी यानी ड्रोन तकनीक के जरिए पूरे मेला क्षेत्र की रियल-टाइ...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, तो वहीं अवैध हथियार लहराते तीन बदमाश भी चढ़े पुलिस के हत्थे...!

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एक तरफ घट्टिया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले दरिंदे धर्मेंद्र नायक को 10 दिन की मशक्कत के बाद दबोच लिया, तो दूसरी तरफ महाकाल और कोतवाली पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को धारदार हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अपराधियों के खिलाफ हुई इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों ने स्पष्ट कर दिया है कि उज्जैन में अब किसी भी प्रकार के अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। ​घट्टिया पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी धर्मेंद्र को तब पकड़ा जब वह 15 वर्षीय नाबालिग को 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखे हुए था। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अपने सिम कार्ड और मोबाइल तक तोड़ दिए थे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे बड़ौद से धरदबोचा।  आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पीड़िता को पुलिस ने सुरक्षित मुक्त कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ​वहीं दूसरी ओर, शहर में बढ़ती गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के लिए महाकाल और कोतवाली पुलिस न...

इंगोरिया: नाले में तैरता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

Image
भारत सागर न्यूज/इंगोरिया (उज्जैन)। थाना क्षेत्र में एक नाले से व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गोकुल सिंह चौधरी नामक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर के सामने नाले में एक शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गोवर्धन पिता बग्धीराम निवासी बलेडी जाति चर्मकार के रूप में हुई है।  थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि मृतक का गांव में कोई स्थायी निवास नहीं था और वह इधर-उधर घूमता रहता था। वह शराब पीने का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए  बड़नगर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बड़नगर मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, स्टंट मामले में मुख्य आरोपी सहित 3 पुलिस रिमांड पर, 4 गिरफ्तार

Image
भारत सागर न्यूज/बड़नगर(उज्जैन)/संजय शर्मा । उज्जैन जिले बड़नगर तहसील में मोहर्रम का पर्व इस वर्ष पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दिनभर निकले मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। इधर, अडान मोहल्ले में क्रेन से टाटा मैजिक वाहन को ऊंचाई पर लटकाकर विस्फोट जैसा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद बड़नगर पुलिस एक्शन मोड में है। वीडियो सामने आते ही थाना प्रभारी कमलेश सिंगार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला था। पुलिस जांच में अब इस मामले में 9 अन्य उपद्रवियों की पहचान भी कर ली गई है। वहीं, मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को न्यायालय से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार की निगरानी में आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के दौरान अतिर...

उज्जैन में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: दवा बाजार में युवती पर जानलेवा हमला, CCTV आया सामने, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सबख सिखाया..!

Image
भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/उज्जैन। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक 19 वर्षीय युवती पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, बापू नगर निवासी पूजा रजक दवा बाजार स्थित एक फर्म में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने कार्यस्थल पर जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों ने सुनील नामक युवक पर हमले का संदेह जताया है। उनका कहना है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया और सबक भी सिखाया कार्यवाही में आरोपी के पैर में चोट लगी है  हा...

उज्जैन एडीजी एवं डी आई जी सहित उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने किया निर्माणाधीन नवीन भवनों का निरीक्षण

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । नगर के एडीजी उज्जैन  राकेश गुप्ता, डीआईजी उज्जैन  नवनीत भसीन एवं पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा द्वारा अस्पताल परिसर के समीप निर्माणाधीन नए क्वार्टर्स का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान घोड़ा दल (Mounted Unit) से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित कर्मचारी से बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के 12 साल के उपलक्ष्य में नगर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Image
- छोटे छोटे बच्चों ने बनाईं विकसित भारत की सुंदर तस्वीरें विधायक ने दी शुभकामनाएं भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलता  के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहीद भगत सिंह शक्ति केंद्र और भाजपा नगर मंडल द्वारा नगर में बने शेषशाई कॉलेज में एक चित्र कला का आयोजन किया गया जिसका मूलभूत विषय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सफलता के निरंतर 12 वर्ष जिसमें नगर के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सुंदर सुंदर पेंटिंग बनाई नागदा विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, नागदा नगर के मंडल अध्यक्ष विजय पटेल , और शाहिद भगत सिंह शक्ति केंद्र और भाजपा कार्यकर्ताके सुबोध स्वामी ने बच्चों की पेंटिंग देखी और उन्हें खूब सराहा नागदा विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान द्वारा कहा गया की सभी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इनके ए बी सी तीन ग्रुप बनाए जाएंगे जिनसे बच्चों को पुरस्कृत किया जा सके साथ ही बच्चों की पेंटिंग को सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रदर्शित किया जाएगा जिससे और बच्चों तक इस हुनर को पहुंचाया जा सके ।

उज्जैन में 50 साल पुराना दो मंजिला मकान ढहा:मोहर्रम देखने ननिहाल आए 12 साल के बच्चे की मौत, नानी की हालत गंभीर

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन के हम्मालवाड़ी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब करीब 50 साल पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहत की बात यह रही कि मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे में दबे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उज्जैन के घनी आबादी वाले हम्मालवाड़ी इलाके में अचानक दो मंजिला जर्जर मकान ढहने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना घंटों तक राहत और बचाव कार्य चलाया। रेस्क्यू अभियान के दौरान मलबे में फंसे परिवार के कई  लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि हादसे में एकलग भग 15 बर्ष के मासूम बच्चे अरशा...

सेफ क्लिक 2.0 अभियान का शुभारंभ साइबर जागरूकता रैली से

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान का शुभारंभ आज एक विशाल साइबर जागरूकता रैली के माध्यम से किया गया। यह अभियान 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जिलेभर में साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम संबंधी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रैली को जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, गृह विभाग सदस्य ओम जैन तथा भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी उज्जैन ज़ोन राकेश गुप्ता, डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। रैली में विभिन्न शासकीय विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों सहित 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा ...

नव आरक्षकों ने लिया सेफ क्लिक साइबर संबंधी प्रशिक्षण...

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण रवि कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं उप  पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण मनीष अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के द्वारा दिनांक 24 जून से 8 जुलाई तक पूरे प्रदेश में साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक के प्रशिक्षण के लिए पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन के नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र क्रमांक 6 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 632 नव आरक्षकों को राज्य साइबर पुलिस उज्जैन यूनिट के विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के द्वार साइबर अपराध जन सामान्य को प्रभावित करने वाले अपराध के रूप में उभर कर सामने आए हैं जिसका व्यापक असर समाज पर पड़ता है हमें स्वयं भी साइबर अपराधों की जानकारी होना चाहिए जिससे हम समाज में सभी वर्गों को जागरुक कर सकें । उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती लीना मारोठ राज्य साइबर पुलिस उज्जैन यूनिट के द्वारा साइबर अपराधों के प्रकार डिजिटल अरेस्ट फाइनेंशियल फ्रॉड के संबंध में जानकारी प्रदान की निरीक्षक अमित परिहार के द्वारा साइबर अ...