Posts

Showing posts with the label Dewas

भागवत गीता श्रवण करने से व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है- पं. शर्मा

Image
- धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने भागवताचार्य का पुष्पहार से किया स्वागत भारत सागर न्यूज/देवास। नापाखेड़ी स्थित खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मप्र शासन से सम्मानित कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत द्वारा भागवताचार्य पं. विष्णुदत्त शर्मा का पुष्पहार से स्वागत किया गया।  कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने भागवताचार्य का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत करते हुए कहा, कि भागवत गीता के संदेश मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।  उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को जहां भी अवसर मिले, सत्संग में अवश्य सम्मिलित होना चाहिए। भागवताचार्य पं. विष्णुदत्त शर्मा ने अपने प्रवचन में श्रद्धालुओं से नियमित रूप से भागवत गीता का पाठ और श्रवण करने का आग्रह किया।  उन्होंने कहा कि इससे व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। कथा के दौरान शिवांश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

वार्ड क्रमांक 40 में पार्षद बैस द्वारा समाधान शिविर आयोजित

Image
- पेंशन, बीमा और केंद्र–राज्य योजनाओं की दी गई जानकारी, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण भारत सागर न्यूज/देवास। वार्ड क्रमांक 40 में समाधान शिविर का आयोजन क्षेत्रीय पार्षद एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैस के द्वारा किया गया। बैस ने बताया कि शिविर का उद्देश्य वार्डवासियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा उन्हें केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। शिविर के दौरान वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया और नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।  साथ ही वार्डवासियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम), वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, बीओसीडब्ल्यू के अंतर्गत पंजीकरण, जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी गई।       शिविर में नगर निगम की ओर से रानी शेख,...

सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा का मूल मंत्र है- पवन बागड़ी

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। साईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन बागड़ी ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, लाइसेंस बनवाने, और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।  बागड़ी ने बताया कि देवास में 2025 से अब तक 346 मोटर दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें से 180 से 200 मौतें सर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और पड़ोसियों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। संचालक शकील कादरी ने बताया कि यातायात के प्रति जागरूकता करने के लिए  यातायात विभाग पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पवन बागड़ी मुख्य अतिथि के रूप में एवं सूबेदार राहुल सिंह चंदेल, सूबेदार गोविंद सिंह गौड़ भी इस अवसर पर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहे।  टी आई पवन बागड़ी ने बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बहुत ही सामान्य तरीके से गाड़ी तेज चलाने, हेलमेट नहीं पहनने, ...

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

Image
  जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में शासकीय महारानी चिमनाबाई कन्या माध्यमिक विद्यालय देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।     शिविर में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश देवास राजेन्द्र कुमार पाटीदार ने शासन द्वारा संचालित बालिका कल्याण से संबंधित योजना की जानकारी दी।  उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, राज्य शासन द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने पर जागरूक किया।  साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास से म.प्र.शासन द्वारा संचालित योजना अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में भी जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक किया।

आयुक्त ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया औचक निरीक्षण

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। आयुक्त दिलीप कुमार के निर्देशन में नगर निगम द्वारा जल अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। निगम टीम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है, ताकि जल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। आयुक्त ने वार्डों का भ्रमण करते हुए स्थानीय रहवासियों से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान नागरिकों ने बताया कि नगर निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहा पीने का पानी गुणवत्तायुक्त है। निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण - आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ क्षिप्रा स्थित नवीन निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए। टेस्टिंग लैब का भी किया निरीक्षण - आयुक्त ने क्षिप्रा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में स्थित जल परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण ...

नेमावर समूह जल प्रदाय योजना अत्यंत महत्वपूर्ण, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्‍टर सिंह

Image
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास ------------ - कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने नेमावर समूह जल प्रदाय योजना अन्‍तर्गत वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लांट और साततलाई में निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लांट का किया निरीक्षण भारत सागर न्यूज/देवास ।  कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नेमावर समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत जल शुद्धिकरण संयंत्र (वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लांट) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर सिंह ने पंपिंग यूनिट, इंटेकवेल, क्लोरीनेशन यूनिट अवलोकन किया। इस दौरान उन्‍होंने विभागीय अधिकारियों से योजना की सम्पूर्ण कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ली कि संयंत्र किस प्रकार कार्य करता है और पानी की शुद्धिकरण प्रक्रिया कैसे संचालित हो रही है।       कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नेमावर समूह जल प्रदाय योजना जिले की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों एवं कई गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।  उन्‍होंने कहा कि इस योजना को निर्धारित समय-सीमा में...

बाल विवाह मुक्ति रथ का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व प्रशासन ने लिया बाल विवाह रोकथाम का संकल्प

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था आस द्वारा बाल विवाह की रोकथाम एवं समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संचालित 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ का निर्माण किया गया। उक्त रथ का शुभारंभ देवास में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।  कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशु जावला, महिला एवं बाल विकास विभाग से संदीप किरार (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), सुश्री एकता जायसवाल (काउंसलर), सुश्री सीमा यादव (अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति), बाल कल्याण समिति के सदस्यगण तथा संस्था आस से फूलकुंवर राजपूत, जागेंद्र यादव एवं एक्सेस टू जस्टिस परियोजना की समस्त टीम उपस्थित रही।  इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा हस्ताक्षर कर बाल विवाह रोकथाम के लिए संकल्प भी लिया गया।  बाल विवाह मुक्ति रथ देवास जिले के विभिन्...

कन्या महाविद्यालय में लगाया ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी डी सोनी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में महाविद्यालय में परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प लगाया गया जिसमें महाविद्यालय कि 140 छात्राओं ने लर्निंग लाइसेंस बनवाए कन्या महाविद्यालय में लगाया ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प के प्राचार्य डॉ जी डी सोनी ने छात्राओं को लर्निंग लाइसेंस बनने पर बधाई दी और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।  परिवहन विभाग से आए अभिजीत गहलोत ने यातायात के नियमों की जानकारी समस्त छात्राओं को दी इस अवसर पर परिवहन विभाग से अभिजीत सिंह गेहलोद ग्रेड तृतीय , सतीश राजपूत कंप्यूटर ऑपरेटर, शैलेन्द्र सिंह पवार कंप्यूटर ऑपरेटर महाविद्यालय समिति प्रो नेहा राठौर, प्रो रॉबिन शेख, प्रो रामसितम साकेत, प्रो चेतना सिंह, अंकित सक्सेना एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया।  इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ वरिष्ठ प्रो चारुशिला भोसले प्रो उज्ज्वला बाबर, प्रो शर्मिला कांटे, प्रो लोकेश जारवाल, राजीव कुमार साहू,...

श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा की पूर्णाहुति मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा का विधिवत पूर्णाहुति हुई। आचार्य पं. देवराज शर्मा के प्रेरणादायी प्रवचनों के बीच कथा संपन्न हुई। श्रीराम कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर आचार्य पं. देवराज शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन मानव समाज के लिए आचरण की पाठशाला है।  श्रीराम ने हर परिस्थिति में धर्म का पालन करते हुए यह सिखाया कि कर्तव्य पथ पर चलने वाला व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में महान होता है। चाहे पिता की आज्ञा का पालन हो, वनवास का स्वीकार हो या राज्य त्याग श्रीराम ने हर निर्णय में लोककल्याण को सर्वोपरि रखा।आचार्य श्री ने कहा कि आज के समय में जब परिवार और समाज में रिश्तों में कटुता बढ़ रही है, तब श्रीराम कथा हमें प्रेम, त्याग और मर्यादा का मार्ग दिखाती है। माता सीता के त्याग, लक्ष्मण के समर्पण, भरत के आदर्श और हनुमान जी की निष्काम भक्ति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन चरित्रों से प्रेरणा लेकर व्यक्ति अपने जीवन को संयमित और संस्कारित बना सकता है। प्रवचन में उन्होंने यह भी कहा कि श्रीराम ने कभी भी अहंकार को अपने जीवन में स्थान न...

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला पदाधिकारी की बैठक मल्हारी स्मृति मंदिर परिसर में संपन्न

Image
- बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक देवास में आयोजित की जाए भारत सागर न्यूज/देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की अति आवश्यक बैठक आज दिनांक 22 जनवरी को मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में आयोजित की गई संघ के संस्थापक संरक्षक एम एल मालवीय देवड़ा के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष देवी शंकर तिवारी कि अध्यक्षता में बैठक के कार्यकारी अध्यक्ष बी के मोदी की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव अरविंद शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष प्रमोद भावसार द्वारा व्यक्त किया गया।  बैठक में सर्वप्रथम सभी को मकर संक्रांति की शुभकामना प्रदान की गई एवं गुड़ तिल का प्रसाद वितरण किया गया। पश्चात सर्व समिति से तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक देवास में आयोजित की जाए इसके लिए 1 या 8 मार्च में संभावित तिथि प्रस्तावित की गई साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेतु देवी शंकर तिवारी का नाम प्रस्तावित किया जाए इस पर सभी उपस्थित सभी सदस्यों ने सह...

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

Image
- ग्राम खटाम्बा में कार्यवाही 1 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध 04 पेटी देशी मदिरा ज़ब्त भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें दिनांक 21.01.2026 को  सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी टीम देवास द्वारा शहर गस्त की गई तथा ग्राम खटांबा में एक ढाबे से 04 पेटी देशी मदिरा प्लेन बरामद की गईं ढाबा संचालक के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा (34)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना में लिए गए। जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 15000 रुपए है।               आज की कार्यवाही मेंआबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव आबकारी आरक्षक,बालकृष्ण जायसवाल,दीपक,निहाल आशीष गुप्ता सैनिक किशोर एवं अनिल अकोडिया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी एवं उपाध्यक्ष दिनेश जिनवाल का किया स्‍वागत

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। बुधवार 21 जनवरी को देश के बड़े मान्यता प्राप्त संगठन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी एवं उपाध्यक्ष दिनेश जिनवाल का कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक दिनेश वर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।  स्वागत समारोह में फारूक शेख, रमेश चंद्रावत, श्रीगोवर्धन माली, प्रशांत दुबे, श्रीमती चांदनी, श्रीमती वर्षा वर्मा सहित कलेक्टर कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन अनिल जोशी ने किया तथा आभार अक्षत पाटीदार ने व्यक्त किया।

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

Image
- बरोठा ,नेवरी,हाट पिपलिया,विक्रम पुर,हारंगाँव एवं जियागांव क्षेत्र में आबकारी की कार्रवाई - 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज,,, भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है  जिसमें  दिनांक 20.01.2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी की  टीम द्वारा वृत्त देवास ,बागली एवं खाते गांव क्षेत्र मे दबिश की कार्यवाही की गई ,जिसमे बरोठा,नेवरी ,हाट पिपलिया ,हरणगाँव,  विक्रमपूर, जियागाँव आदि क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों पर तथा ढाबा होटलों पर सर्चिंग कर कार्यवाही की गई  जिसमे 132 पाव देशी मदिरा 29 कैन बियर एवं 10 पाव विदेशी मदिरा बरामद किया गया । कार्यवाही में कुल 11 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है, जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 15000 रुपये है ।  आज की कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव ,पूजा गहलोत आबकारी ...