देवास में प्रधान आरक्षक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 33 अचल संपत्तियों के साथ करोड़ों का खुलासा ! Lokayukta raids premises of Head Constable in Dewas; 33 immovable properties and assets worth crores unearthed!
आय से 568 प्रतिशत अधिक संपत्ति और खर्च का दावा, 15 ठिकानों पर हुई कार्रवाई; संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 29.73 करोड़ रुपये आंका गया देवास। देवास में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार, 14 अक्टूबर की सुबह 6 बजे इंदौर और उज्जैन लोकायुक्त की संयुक्त टीम ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के देवास स्थित आवास सहित कुल 15 ठिकानों पर सर्च कार्रवाई शुरू की। देर शाम तक देवास और इंदौर के कुछ ठिकानों पर जांच जारी रही। फिलहाल सभी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अंतिम आंकड़े सामने आना बाकी हैं। लोकायुक्त की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, जांच में अब तक कुल 33 अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है। इन संपत्तियों को खरीदने में करीब 11 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है, जबकि इनका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 29 करोड़ 73 लाख रुपये आंका गया है। आय से 11 करोड़ रुपये से अधिक खर्च का दावा लोकायुक्त के अनुसार, फिरोज खान की वेतन से अनुमानित आय करीब 75 लाख रुपये है। अन्य आय को मिलाकर उनकी कुल आय 1 करोड...