Posts

Showing posts from January, 2022

आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाइयों के बाद टेंशन में शराब माफिया ....?

Image
भारत सागर न्यूज़, देवास । आबकारी विभाग द्वारा लगातार जिले में कार्रवाई की जा रही है । गौरतलब है कि भारत सागर द्वारा भी लगातार अवैध शराब और उसके परिवहन पर समाचार प्रकाशित किये जा रहे हैं। आबकारी विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवैध शराब का परिवहन और विक्रय करने वालों में दहशत फैल गई है। बता दे पिछले कई दिनों से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।  स्कूटी पर अवैध मदिरा का परिवहन करते आबकारी विभाग ने पकड़ा तो मिले 50 पाव ... जिले में कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय करने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त आर. पी. दुबे के मार्गदर्शन में वृत्त देवास ब ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी मदिरा प्लेन के कुल 50 पाव जप्‍त किये और मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 63 हजार 750 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी. पी. सिंह, प्रेम नारायण यादव, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकव

Video: किसान मित्र हो जाये सावधान .... आपके आसपास हो सकते हैं ऐसे भी नकली सामान ... fake fertilizer

Image
भारत सागर न्यूज, देवास। जिले में पिछले कई सालों से लगातार नकली खाद के मामले सामने आ रहे हैं। नकली खाद के मामलों की कार्रवाई में जिम्मेदार विभाग का लापरवाह रवैय्या भी किसी से छुपा नहीं है। बात करें ताजा मामले की तो शहर के गौतम नगर में शुक्रवार देर रात औद्योगिक पुलिस थाने की सूचना पर कृषि विभाग की टीम पहुंची, जहां एक टीन शेड में फसलों में छिड़काव करने वाली सामग्री फर्टिलाइजर और अन्य सामग्रियों के पैकेट पाए गए। जानकारी अनुसार शेडिंग और पैकिंग विनय गजमौरे नामक व्यक्ति ने की थी। देर रात कृषि अधिकारी और पुलिस मामले में जांच पड़ताल करते रहे। टीनशेड में मिली कुछ सामाग्रियों के पैकेटों पर मुंबई की कंपनी के मार्कर लगे थे। ड्रमों में भी मटेरियल रखा था। कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया।  इधर मामले में कृषि विभाग एक बार फिर पुलिस पर निर्भर दिखा। क्षेत्र में नकली खाद की जानकारी से अनजाने विभाग को पुलिस से सूचना मिल रही है। आखिर बेचारा किसान किस विभाग के भरोसे अमानक और नकली खादों से निजात पायेगा ? मौके पर मौजूद अधिकारी लोकेश गंगराड़े ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मौके से करीब 4

उच्च शिक्षा मंत्री के ट्वीट को लेकर युवा कांग्रेस ने मंत्री का किया पुतला दहन.....

Image
देवास। गत दिनों उच्च शिक्षा मंत्री के सोशल मीडिया पर किए गए ट्वीट को लेकर युवा कांग्रेस ने शनिवार को भोपाल चौराहे पर मंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही मंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।  स्थानीय भोपाल चौराहे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पुलिस के बीच पुतले को नहीं जलाने देने पर हल्की खिंचतान भी हुई। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था की गणतंत्र दिवस की परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल थे और आगे लिखा है कि परेड में ना तो देश के फर्जी पिताजी थे नहीं देश के फर्जी चाचा थे। इस बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं में नाराजगी थी। जिसके विरोध में शनिवार दोपहर को स्थानीय भोपाल चौराहे पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेृतत्व में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत

अम्बेडकर नगर में महिलाओं ने किया ध्वजारोहण

Image
                 देवास। जिले हाटपिपलिया के ग्राम नेवरी स्थित अम्बेडकर नगर में गणतंत्र दिवस पर्व मनाया गया। जिसके अंतर्गत पहली बार गांव की महिलाओं ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान कुसुम मालवीय ने गाया। कार्यक्रम का संचालन कर रही ग्रेप्स गंधवलिया, भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष अशोक डरबोलिया ने गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर विशाल परमार, जितेंद्र मालवीय, बलराम रेकवाल, संतोष मालवीय, विजय परमार, अजय परमार आदि उपस्थित थे।  

नगर निगम व पुलिस ने की संयुक्त रूप से कार्रवाई......

Image
अपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त व्यक्ति के अवैध निर्माण को किया धाराशायी देवास। अपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त व्यक्ति का अवैध रूप से किया गया निर्माण शुक्रवार को नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने तोड़ा है। शुक्रवार दोपहर में डीएसपी, नगर पुलिस अधीक्षक सहित चार थाना क्षेत्र का पुलिस बल शुक्रवारिया हाट स्थित ईदगाह रोड़ पर बने एक शेड निर्माण को तोडऩे के लिए पहुंचा उनके साथ नगर निगम की जेसीबी सहित अन्य निगम कर्मचारी भी पहुंचे थे। जहां अवैध रूप से किया गया शेड निर्माण धराशायी किया गया। शुक्रवार को शहर के ईदगाह मार्ग स्थित सब्जी मंडी में सलीम सरदार के घर के बाहर अवैध रूप से किए गए शेड निर्माण को धराशायी किया गया। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान ने बताया कि कोतवाली थाने में सलीम व उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज है। उनके विरूद्ध नगर निगम के द्वारा कार्रवाई की गई है। अपराधिक प्रवृत्ति के सलीम के खिलाफ करीब 35 प्रकरण पंजीबद्ध है। जिसके चलते उक्त कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी अपराधिक प्रवृत्ति के लोग है उनको चिन्हित करके नगर निगम को द

हाटपीपल्या सीएमओ मनोज कुमार मौर्य विशिष्ट पुरस्कार से हुए सम्मानित

Image
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित हाटपीपल्या।  नगर परिषद सीएमओ मनोज कुमार मोर्य को देवास में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देवास जिले की समस्त नगर पंचायतों में से हाटपिपल्या नगर पंचायत में कराए गए विभिन्न  कार्य के लिए विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले भी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव चलाया जा रहा था इसी के अंतर्गत नगर परिषद हाटपीपल्या को कचरा मुक्त शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 1 स्टार रेटिंग अंक प्राप्त हुआ था जिसके लिए सीएमओ मनोज कुमार मौर्य को हमारे प्रदेश के  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया वह ₹2500000 लाख की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया था। श्री मौर्य ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर में रात्रि कालीन सफाई अभियान चलाया व नगर को स्वच्छ व साफ बनाते हुए 1 स्टार रेटिंग अंक दिलाया ,वही नगर में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए भी पेयजल की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाते हुए गर्मी में भी नगर क

जन, गण ने किया मन से तंत्र को नमन... नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73 वा गणतंत्र दिवस

Image
हाटपीपल्या  (संजू सिसोदिया)  महान राष्ट्र भारत इस साल अपना 73 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है एवं भारत में गणतन्त्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व हैं, जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता हैं । इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था । नगर हाटपीपल्या में गणतंत्र दिवस का पर्व देशप्रेम की भावनाओं के साथ हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया । मानों सुरज की पहली किरण तिरंगे के तीन रंगों की रोशनी से पूरे नगर को देश प्रेम से प्रकाशमान कर दिया हो ! नगर पंचायत परिषद् कार्यालय हाटपीपल्या पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण में लेखापाल अजय पथरोड़, मांगीलाल मुकाती, बाबूलाल नागर, पप्पू दरबार, नाथूलाल सोंठिया, राहुल दुबे, विजय सोनी आदि कर्मचारी थे ।  बस स्टैंड पर पूर्व कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश तंवर, पार्षद राहुल तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री की उपस्थिति एवं समाजसेवी चिकित्सक ज्ञानचंद काठेड़ के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष ऐहसान मंसुर

नागदा में हटाई गई गरीबों की झोपडिय़ों के मामले को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री

Image
देवास। पिछले दिनों नागदा में निजी भूमि पर अपना आशियाना बना कर रह रहे कई लोगों को हटाया गया था। जिसको लेकर गुरुवार शाम को सोनकच्छ विधायक व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला से मिलने पहुंचे जहां पर उन्होंने बंद कमरे में कलेक्टर से चर्चा की। सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि मैंने कलेक्टर से कहा है कि नागदा में लोगों को बेघर कर दिया गया है जबकि ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिस पर कलेक्टर ने कहा कि हम जल्दी उनका विस्थापन कर उनको पट्टे देंगे। श्री वर्मा ने कहा कि यदि जल्द गरीबों को आसरा नहीं मिलता तो कांग्रेस द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों पहले नागदा पहाड़ी समीप कच्चे मकानों में रहने वाले कुछ लोगों को हटाया गया था मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा जब से विभिन्न प्रकार के आंदोलन कर ज्ञापन भी सौंपे गए। इधर मामले में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि 25 से 26 लोगों को कुछ समय पहले बेदखल किया गया था। मैने स्पष्ट किया है कि निश्चित रुप से उन्हें भूखंड उपलब्ध करवाया जाएगा। शीघ्र ही उनके रहने की व्यवस्था करेंगे।    

Advertisements

Image
 

राष्ट्रीय बालिका दिवस : नन्हीं बालिका ने जीत लिया सब का दिल, कहा - ‘‘मम्मी ! आई लव यू’’ / National Daughter's Day

Image
राष्ट्रीय बालिका दिवस ‘‘सशक्त बालिका-सशक्त राष्ट्र‘‘ विषय पर कार्यक्रम आयोजित  देवास। प्राचीन काल से ही हमारे देश में नारी को देवता के समान सम्मान किया जाता रहा है, लेकिन समय के साथ बालिकाओं/महिलाओं के प्रति हिंसा, दुवर्यहार, अपराध एवं असामनता निरंतर बढ रही है। आज देश की आवश्यकता है बालिकाओं को पोषण, शिक्षा एवं अधिकार प्रदान करना। प्रत्येक माँ की जिम्मेदारी है कि वो अपनी बेटी से एक सच्ची दोस्ती का संबंध रखे तब ही बालिकाओं का विकास हो सकेगा और हम सशक्त देश के रूप में पुनःः स्थापित हो पायेगे। उक्त विचार वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रितु सावनेर ने मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किये। जन शिक्षण संस्थान निदेशक डॉ. मुकेश प्रसन्न ने बताया कि 24 जनवरी को सम्पूर्ण देश में ‘‘राष्ट्रीय बालिका दिवस‘‘ के रुप में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में देवास जन शिक्षण संस्थान द्वारा ‘‘सशक्त बालिका-सशक्त राष्ट्र‘‘ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षकों, प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अपनी बालिकाओं के साथ हिस्सेदारी की गई। कार्यक्रम में म

कांग्रेस ने स्व. तुकोजीराव पवार की आदमकद प्रतिमा को विधायक को सद्बुद्धि के लिए अर्पित किया ज्ञापन......

Image
  देवास। विगत दिनों नागदा में प्रशासन द्वारा बल पूर्वक गरीबों के आशियाने तोड़ दिए गए थे। जिस को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया साथ ही जिन परिवारों के मकान तोड़े गए थे। उन्हें सिद्ध विनायक भक्त मण्डल द्वारा 5-5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई। सोमवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में स्व. महाराज तुकोजीराव पवार की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासी एवं कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि गरीबों के आशियाने उजाडकर बेघर करने वाली विधायक और आपकी धर्मपत्नी व पुत्र को सद्बुद्धि देने हेतु अनुरोध किया गया।  इस अवसर पर संबोंधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि देवास के पूर्व विधायक स्व. तुकोजीराव पवार ने विधायक रहते हुए तीस वर्षो तक देवास का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन उन्होंने कभी भी किसी को नुकसान नही पहुंचाया। जहां गरीबों के मकान बने थे, जिन्हें आपने टुड़वाया है उसके पट्टे उन्ही ने दिए थे। इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस

जवाहर नगर मुख्य मार्ग का नाम अब 23 जनवरी होगा......

Image
सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर किया प्रतिमा का अनावरण देवास। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वी जयंती उत्साह पूर्वक जवाहर नगर स्थित सांई मंदिर के पास प्रांगण में मनाई गई। नये रूप में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण रविवार को किया गया। स्व. बोस की प्रतिमा पर पुष्पमाला सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी द्वारा पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल पहनाई। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि नेताजी की जयंती पर जवाहर नगर के प्रमुख मार्ग का नाम 23 जनवरी मार्ग किया गया है। पूर्व में नेताजी की प्रतिमा स्कूल प्रांगण में विधायक स्व. तुकोजीराव पवार द्वारा स्थापित की गई थी। वाडवासियो के द्वारा प्रतिमा को नये रूप में सांई मंदिर के पास स्थित प्रांगण में स्थापित किये जाने हेतु विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार से चर्चा की गई थी। विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने नेताजी की प्रतिमा को नये रूप में स्थापित करने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया था।  रविवार को प्रतिमा का लोकार्पण कर सांसद द्वारा विधायक से चर्चा की जाकर वार्डवासियो एवं शहर की जनता के लिये सुभाषचन्द्र बोस उद्यान के विका