Posts

Showing posts with the label Indore

मक्सी जैन पथ पर इंटरसिटी बस में भीषण आग, 2 मिनट में बनी आग का गोला

Image
भारत सागर न्यूज/मध्य प्रदेश। इंदौर से शिवपुरी आ रही इंटरसिटी बस में मक्सी जैन पथ पर अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी और लगभग 90% यात्री नीचे उतरकर चाय-पानी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक बस में आग भड़क उठी और देखते ही देखते करीब 2 मिनट के अंदर पूरी बस आग का गोला बन गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि यात्रियों के समय रहते नीचे उतर जाने से बड़ा जनहानि टल गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: PWD के तीन अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए

Image
हरिभूमि बिग ब्रेकिंग भारत सागर न्यूज/इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को इंदौर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों के खिलाफ बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, संभागीय PWD कार्यालय से जुड़े कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम को उनके सरकारी आवास से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा गया। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी टी.के. जैन को दफ्तर परिसर के पोर्च में 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ धर लिया गया। मामले में उपयंत्री अंशु दुबे ने कथित तौर पर रिश्वत की राशि कम होने के कारण पैसे लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन जांच में भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त टीम ने कुल 2.50 लाख रुपये की रिश्वत राशि जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह रकम ठेकेदार राजपाल सिंह पंवार से उसके अंतिम बिल पास करने के एवज में मांगी गई थी। बिल ‘पटेल एंटरप्राइज’ के नाम से पास किया जाना था। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई ...

इंदौर में आग का तांडव: बस पार्किंग में लगी भीषण आग, तीन बसें जलकर खाक, इलाके में मची दहशत...

Image
भारत सागर न्यूज/इंदौर। इंदौर में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन इमली इलाके में स्थित एक निजी बस पार्किंग में भीषण आग लग गई।  आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में इसकी ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। देखते ही देखते पार्किंग में खड़ी तीन बसें आग की चपेट में आ गईं और जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आग लगने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी दमकल की पांच गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, ताकि लपटों को आसपास खड़े अन्य वाहनों तक फैलने से रोका जा सके।फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज...

Image
भारत सागर न्यूज/इंदौर। इंदौर में झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कथित तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला किसी समस्या के समाधान के लिए आरोपी तांत्रिक के संपर्क में आई थी। आरोपी ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ का झांसा देकर उसे अपने पास बुलाया। इसी दौरान उसने महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की 

होली से पहले खजराना पुलिस की सख्त कार्रवाई, 50 से अधिक असामाजिक तत्व पुलिस हिरासत में

Image
भारत सागर न्यूज/इंदौर। होली पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के 50 से अधिक असामाजिक तत्वों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। सभी को बस के माध्यम से थाने लाकर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, डीसीपी जोन-02 कुमार प्रतीक, एडीसीपी जोन-02 अमरेन्द्र सिंह और एसीपी खजराना कुंदन मण्डलोई के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में की गई। खजराना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर अग्रिम कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अनिल गौतम, संदीप पटेल, सउनि खेमराज जाटव, दिनेश सरगईया, प्रआर पंकज सांवरिया, नरेश चौहान, आर. शुभम सिंह, जबर सिंह धाकड़, जीवन महोबिया और प्रदीप सूर्यवंशी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

🚨इंदौर में युवकों ने खेली खून की होली, मामूली विवाद में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी...

Image
भारत सागर न्यूज/इंदौर/ मध्य प्रदेश। भंवरकुआं इलाके में होली के दौरान एक मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने चाकू उठाकर वार कर दिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदित्य जमरे के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में चार संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह विवाद निजी रंजिश पर आधारित लग रहा है। घटना के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट परिसर के खाली मैदान में भीषण आग, कई फायर ब्रिगेड मौके पर जुटीं...

Image
भारत सागर न्यूज/इंदौर। इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट परिसर के खाली मैदान में मंगलवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास स्थित झाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पांच से अधिक दमकल वाहन मौके पर मौजूद हैं और लगातार आग बुझाने का कार्य जारी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। राहत की बात यह रही कि आग एयरपोर्ट के मुख्य परिसर तक नहीं पहुंची और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इंदौर-देवास हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत – पत्नी और दो बच्चे गंभीर

Image
भारत सागर न्यूज़/इंदौर।  इंदौर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर देवास मार्ग पर शिप्रा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बाइक को करीब 30 से 40 फीट तक घसीटता चला गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा शिप्रा के अर्जुन बड़ौद गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान अंकित देवड़ा के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी रूपाली, तीन साल के बेटे गोरांश और बेटी हशिंका के साथ बाइक पर सवार होकर काकड़ गांव में आयोजित गुरुजी टेकचंद महाराज के समाधि उत्सव में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक MP09 GH 3057) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को देवास के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से अंकित को गंभीर हालत में इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात अंकित ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी रूपाली और दोनों बच्चों की हालत नाजुक बत...

इंदौर - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जा

Image
भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/इंदौर। कालानी नगर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे। उन्होंने एमवाय अस्पताल जाकर हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से घायलों के उपचार की जानकारी ली और आवश्यक सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार देर रात कालानी नगर रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें 3 से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

इंदौर में बड़ा हादसा: बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, 3-4 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

Image
भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/इंदौर। शहर के कालानी नगर रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही 3 से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक एयरपोर्ट रोड से तेज रफ्तार में आते हुए अनियंत्रित हो गया और बड़ा गणपति चौराहा तक पहुंचते-पहुंचते दर्जनों वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए एक व्यक्ति को जलते ट्रक से बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ट्रक चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच जारी है। इस घटना के चलते एयरपोर्ट रोड से बड़ा गणपति चौराहा तक लंबा जाम लग गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया...

पीथमपुर में बड़ा हादसा :- ऑयल कंपनी में गैस लीकेज , तीन कर्मचारियों की मौत...!

Image
इंदौर ब्रेकिंग न्यूज़  भारत सागर न्यूज/इंदौर/ पीथमपुर। रविवार शाम पीथमपुर स्थित एक ऑयल कंपनी में गैस रिसाव की घटना में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसा बगदून थाना क्षेत्र स्थित सागर श्री ऑयल कंपनी में शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच हुआ। कंपनी मैनेजर लोकेश गुप्ता के अनुसार, प्लांट पर काम के दौरान अचानक गैस लीकेज हो गया। इस दौरान एक मजदूर बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए उसके दो साथी पहुंचे, लेकिन वह दोनों भी गैस की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान सुनील (35), दीपक (30) और जगदीश, निवासी इंडोरामा पीथमपुर के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्तमान में तीनों के शव एमवाय अस्पताल के शवगृह में रखे गए हैं। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। टीआई बोले- आधिकारिक सूचना नहीं मिली बगदून थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि उन्हें कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री पहुंचने पर उन्हे...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय इंदौर दौरा

Image
ब्रेकिंग न्यूज़ भारत सागर न्यूज/इंदौर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 और 27 अगस्त को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। उनके प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को इंदौर एयरपोर्ट पर प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक एडीएम रोशन राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह 26 अगस्त की शाम इंदौर पहुँचकर सीधे डॉ. अंबेडकर नगर (महू) जाएंगे। वे 27 अगस्त की सुबह महू से इंदौर लौटेंगे और यहाँ से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। इसे भी पढ़ें :-  कांग्रेस संगठन ने सुनील यादव पर जताया भरोसा, प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी... बैठक में आवागमन, आवास, सुरक्षा, आकस्मिक चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। एडीएम रोशन राय ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि सभी तैयारियाँ निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।