पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न
भारत सागर न्यूज/रतलाम । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल कार्यालय स्थित समिति कक्ष में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय एवं माननीय सांसदों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जनप्रतिनिधियों के स्वागत से हुई। तत्पश्चात महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पश्चिम रेलवे तथा रतलाम मंडल में संचालित विभिन्न विकासात्मक, संरक्षा एवं यात्री सुविधा संबंधी कार्यों की जानकारी दी। यह बैठक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से रतलाम मंडल की उपलब्धियों, संरक्षा एवं सुरक्षा उपायों, यात्री सुविधाओं तथा अधोसंरचनात्मक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मंडल में वर्तमान में चल रही प्रमुख परियोजनाओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं से भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। सांसदों एवं उनके प्रतिनिधियों ने रतलाम मंडल द्वारा संरक्षा, सुरक्षा, यात्...