Posts

Showing posts from July, 2023

काम पूर्ण होने के बाद भी मंडी ब्रिज के उद्घाटन में देरी क्यों ? नेताजी ने कहा एशिया की सबसे बड़ी फिसल पट्टी ! Dewas Mandi Bridge Opening ?

Image
देवास में  मंडी रोड ब्रिज 7 दिन के अंदर जनता के लिए खोलें नही तो शहर कांग्रेस करेंगी शुभांरभ - -मनोज राजानी एशिया की सबसे बड़ी फिसल पट्टी मनोरंजन के लिए जल्दी खोली जाए परंतु समस्या का हल नहीं होगा समस्या और बढ़ेगी- पंडित रीतेश त्रिपाठी देवास/भारत सागर न्यूज, पंडित अजय शर्मा /- । लगता है देवास में ब्रिज निर्माण एक बड़ी हास्यास्पद विकास का रुप और समस्या बन गया है। गौरतलब है कि पहले शहर के मध्य बने ब्रिज का नामकरण जबरन ब्रिज रखकर एक कांग्रेस नेता ने ब्रिज का शुभारंभ किया था। जिसपर एक्सीडेंट में कितने ही लोग अपनी जान गंवा बैठे। तो उस पर दों पहिया वाहन प्रतिबंधित किया। फिर चुपचाप शुरु हो गया। लेकिन अब मंडी ब्रिज की राजनीति शुरू हो गई है। इस ब्रिज पर देवास की राजनीति उछाल पर है । इसके लिये अलग अलग नेता, अलग वक्तव्य दे रहे हैं । हालांकि यह समस्या अब आम आदमी और मुख्यतः किसानों के लिये सिरदर्द बन चुकी है। इससे मंडी क्षेत्र के लोगों का आना जाना तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही मंडी में आने वाले किसानों को अलग परेशान होना पड़ता है। ब्रिज शुरु नही होने से यहा बेरतरतीब यातायात हो जाता है जिससे आये दिन

सेवा भारती ने बच्चों को शिक्षण सामग्री के साथ बांटी टी-शर्ट!

Image
देवास।  सेवा भारती द्वारा ग्राम बिलावली स्थित महाकाल मंदिर में आसपास के रहने वाले बच्चों को शिक्षण के साथ  टीशर्ट  वितरित की। सेवा भारती द्वारा कुल 80 बच्चों को सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. अशोक मकवाना, अनिल कुरावर, अंकित गुप्ता, सुरेश यादव सहित आसपास के नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसे भी पढे -  भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न ! सेवा भारती द्वारा बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता संदेश भी दिए गए और उन्हें स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी। गौरतलब है कि सेवा भारती देवास नगर द्वारा अलग-अलग सेवा कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में बिलावली पहुंचकर बच्चों को स्कूल सामग्री और टीशर्ट भेंट की गई।     इसे भी पढे -  शीतला माता मंदिर महिला मंडल द्वारा ग्यारस पर होता है भजन संध्या का आयोजन! इसे भी पढे -  रॉबिनहुड आर्मी ने बच्चों को शिक्षा एवं खाद्य सामग्री वितरित कर पढ़ाया ! इसे भी पढे -  विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से सरदारपुर के युवक की हुई मौत!

पांच प्रमुख वादे कांग्रेस पार्टी द्वारा वचन पत्र में लिये गये : किसानों के ऊपर लगे प्रकरण होंगे वापस !

Image
हाटपीपल्या -  हाटपीपल्या प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के वचन पत्र जारी किया गया जिसके सम्बंधित ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में प्रमुख रूप से पांच जनहितकारी कार्यों को घोषणा पत्र में प्रमुखता से लिया गया है ।प्रमुख - 5 हॉर्स पावर का बिल माफ! बिजली का बकाया माफ! किसानों का क़र्ज़ा माफ! आंदोलनों के मुक़दमे माफ! 12 घंटे बिजली का रास्ता साफ! इसे भी पढे -  दो समाज के लोगों ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर संयुक्त रूप से किया पौधारोपण!     पांच प्रमुख वादे कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में लिये गये है । 2023 मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर पुरे किए जायेंगे। साथ ही पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जाने की बात पर कहा कि भाजपा द्वारा झुठा प्रचार किया जा रहा है । करोड़ों रुपए के विकास कार्य बताने वालो का धरातल पर विकास दिखाई तक नहीं दे रहा है। देवास से हाटपीपल्या की मुख्य सड़क पर बनी प

दो समाज के लोगों ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर संयुक्त रूप से किया पौधारोपण!

Image
देवास।  क्षत्रिय लोनहारी कुनबी समाज एवं लेवा पाटिल समाज द्वारा संयुक्त रूप से हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। दोनो समाज के वरिष्ठ एवं युवाजनों द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी पर विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधो का रोपण कर उनके पालन-पोषण का संकल्प लेते हुए अन्य समाजों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।  इसे भी पढे -  अमहिया में चलती गाड़ी से कूदे लूट के दो आरोपित : एसआई समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित! इस अवसर पर कुनबी अध्यक्ष श्रीराम देशमुख, महासचिव धनवंतराव लोखंडे, संगठन सचिव दशरथ खंडागड़े, सहायक कोषाध्यक्ष कृष्णराव भोपते, सक्रिय सदस्य भावेश भोपते, टिकेंद्र चडोकर, लेवा पाटिल समाज से घनश्याम बोरोले, पंधरी झोपे आदि उपस्थित थे।     इसे भी पढे -  सफ़लता पूर्वक हुआ एक वर्ष, वर्षगांठ पर सभी ने दी बधाई! इसे भी पढे -  मुख्‍यमंत्री चौहान 31 जुलाई को देवास जिले के खातेगांव में आएंगे ! इसे भी पढे -  उत्कृष्ट विद्यालय देवास में 657 दिव्यांगजनों को 960 निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों का किया वितरण!

भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ !

Image
हाटपीपल्या -  हाटपीपल्या विधानसभा के ग्राम सिरोलिया में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पारस जैन पूर्व शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई भैरू सिंह अटारिया पूर्व विधायक तेज सिंह सेंधव एवं हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज चौधरी सहित समस्त जनप्रतिनिधि तथा सभी मंडल मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  इसे भी पढ़े -  अमहिया में चलती गाड़ी से कूदे लूट के दो आरोपित : एसआई समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित! कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प दिलाया गया तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा हाटपीपल्या विधानसभा के सभी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र दिया गया उक्त कार्यक्रम में हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने हाटपीपल्या विधानसभा में किए गए विभिन्न विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि हमारे द्वारा विधानसभा के प्रत्येक गांव में सड़क निर्माण सी

अमहिया में चलती गाड़ी से कूदे लूट के दो आरोपित : एसआई समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित!

Image
रीवा। सतना जिले के नागौद पुलिस की अभिरक्षा से लूट के दो आरोपित फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद भी दोनों काे नहीं पकड़ा जा सका है। नागौद पुलिस लूट के आरोपितों को लेकर रीवा आई। माल बरामद करने अमहिया स्थित घर आ रही थी। इसी बीच दोनों चलती गाड़ी से कूद गए। जब तक वाहन रुका, तब तक दोनों भाग गए! जब तक पुलिस का वाहन रुका। तब तक दोनों सकरी गलियों का फायदा उठाते हुए भाग गए। वारदात के बाद पुलिसकर्मी कई घंटों तक तलाश किए। जब सफलता नहीं मिली तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। उक्त घटना क्रम में नागौद पुलिस की लापरवाही देख सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने एसआइ खुमान सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। अब अमहिया पुलिस की मदद से लुटेरों की तलाश जारी है। इसे भी पढ़े -    सफ़लता पूर्वक हुआ एक वर्ष, वर्षगांठ पर सभी ने दी बधाई! क्या थी घटना ? सतना पुलिस के अफसरों का कहना है कि बोलेरो में सवार एसआइ खुमान सिंह आगे की सीट पर बैठे थे। वहीं एएसआइ राजेश तिवारी, हेड कांस्टेबल धमेन्द्र, अनिल यादव सहित कांस्टेबल धमेन्द्र सिंह बीच की सीट पर सवार थे। जबकि इमरान शाह उर्फ इब्बू और मोहम्मद अली असगर उर्फ साेनू टकला

शीतला माता मंदिर महिला मंडल द्वारा ग्यारस पर होता है भजन संध्या का आयोजन!

Image
हाटपीपल्या -  नगर के अति प्राचीन प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पर हर ग्यारस पर शीतला माता मंदिर महिला मंडल समिति द्वारा भजनों का आयोजन रहता है और इस भजनों में पधारी सभी मातृ शक्तियों को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता अरुण राठौर के द्वारा प्रति ग्यारस पर अल्पाहार की व्यवस्था रहती है साथ ही में शीतला माता मंदिर समिति द्वारा फल का वितरण और प्रसाद का वितरण प्रति ग्यारस पर होता है। इसे भी पढे -  रॉबिनहुड आर्मी ने बच्चों को शिक्षा एवं खाद्य सामग्री वितरित कर पढ़ाया ! सभी मातृशक्ति मिलकर यह भजनों का आयोजन हर ग्यारस पर शीतला माता मंदिर प्रांगण पर करती हैं साथ में सभी नगर वासियों से शीतला माता मंदिर निर्माण समिति ने निवेदन करते हुए बताया कि हर ग्यारस पर शीतला माता मंदिर पर पधारे एवं मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान करें उक्त जानकारी गजेंद्र राणा एवं रितेश जोशी द्वारा दी गई।   इसे भी पढे -  विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से सरदारपुर के युवक की हुई मौत! इसे भी पढे -  सफ़लता पूर्वक हुआ एक वर्ष, वर्षगांठ पर सभी ने दी बधाई! इसे भी पढे -  मुख्‍यमंत्री चौहान 31 जुलाई को देवास जिले के खातेगांव में आए