Posts

Showing posts from August, 2023

2023 के चुनाव में मध्य प्रदेश में लगातार 3री शक्ति के रूप में उभर रहा जयस संगठान यानी जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) ने मध्यप्रदेश में 40 विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है ................

Image
धार - जयस ने सरदारपुर विधानसभा से जयस के अध्यक्ष अखिलेश डामोर  को टिकट दी है बताया जा रहा है की अखिलेश डामोर M.A मास्टर डिग्री है , डिप्लोमा  धारी हैं उन्होंने 2016 से  संगठन में जुड़े थे पहली बार 2018 मे भी जयस प्रत्याशी रहे हैं ।  इस बार दूसरा मौका मिला है, सरदारपुर विधानसभा में जयस संगठन के लगभग 15_20 हजार युवा जुड़े हुवे है ।  जयस संगठन ने हमेशा गरीब शोषित पीड़ित व आखरी पंक्ति में खड़े वर्ग की बात उठाई है  वही जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डा हीरालाल अलावा ने भी विधानसभा में दावेदारी के साथ आवाज उठाई है उनका कहना है की इस बार चुनाव में वंश वाद और परिवार वाद नहीं चलेगा इस बार पड़े लिखे युवाओं को विधानसभा मै भेजना है । इसे भी पढे -  राज्य स्तरीय रग्बी कार्निवल में दिव्यांश चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया! इसे भी पढे -  विद्यार्थियों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- समाजसेवी अग्रवाल! इसे भी पढे -  रक्षाबंधन पर बहनों को मिली सौगात, चार स्थानों पर बोरिंग में मोटर डाल पानी प्रदाय करना किया शुरू!

राज्य स्तरीय रग्बी कार्निवल में दिव्यांश चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया!

Image
देवास।   शिक्षा और खेल गतिविधियों में हमेशा शहर का नाम रोशन करने वाले सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दिव्यांश चौधरी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन कर टीम सहित प्रथम स्थान प्राप्त किया है।स्कूल की खेल प्रशिक्षका रश्मि ठाकुर ने बताया कि दिनांक 26 से 28 अगस्त तक LNCT कलचुरी (भोपाल) में राज्य स्तरीय रग्बी कार्निवल का आयोजन किया गया था। इसे भी पढे -  ज्वेलर्स एसो. का प्रतिनिधि मण्डल वित्त मंत्री से मिला, ई वे बिल लागू न किए जाने की मांग! जिसमें देवास की टीम में दिव्यांश चौधरी ने हिस्सा लेकर उत्तम प्रदर्शन कर टीम सहित प्रथम स्थान प्राप्त स्कूल का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमति श्वेता सरदाना व स्कूल प्रबंधक श्री ललित सरदाना सहित समस्त शिक्षकगण व स्टाफ ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की। इसे भी पढे -  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं! Various competitions held on National Sports Day! इसे भी पढे -  नगर निगम के वाहनों की रक्षाबंधन पर्व पर पूजन कर बांधी राखी! इसे भी पढे -  कभी भी धस सकती है वर्षो पुरानी मीरा बावड़ी,

विद्यार्थियों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- समाजसेवी अग्रवाल!

Image
देवास। विद्यार्थियों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। विद्यार्थी हमारे समाज और देश का भविष्य हैं। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मुख्य अतिथि के रूप में   उपस्थित   समाजसेवी मांगीलाल अग्रवाल ने प्रकट किए।  इसे भी पढे -  ज्वेलर्स एसो. का प्रतिनिधि मण्डल वित्त मंत्री से मिला, ई वे बिल लागू न किए जाने की मांग! कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्राचार्य विष्णु वर्मा, प्राचार्य अशोक साहू, धीरज दासवानी, दीपचंद सोनी, आतिश कनासिया, महेश राठौर, विनय गोखे, हरिराम मंडलोई, अंजना सोनी, एकता शाह थे। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया, कि सावन के अंतिम सोमवार को सभी विद्यार्थियों को साबूदाने की खिचड़ी एवं फल वितरित किए गए। विद्यालय गतिविधियों की जानकारी अर्चना वर्मा ने दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल, राजेश चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया। इसे भी पढे -  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं! Various competitions held on National Sports Day! इसे भी पढे -  नगर निगम के वाहनों की रक्षाबंधन पर्व पर पूजन

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब का विक्रय करने वालों पर लगातार कार्यवाही............

Image
देवास जिले में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 08 प्रकरण किये दर्ज.... कार्यवाही में जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 04 लाख 62 हजार रुपए..... देवास - देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत मंगलवार को वृत्त कन्नौद क्षेत्र में सतवास सिकलीगर मोहल्ला, पुनर्वास कॉलोनी एवं ग्राम  पोखरखुर्द, धासड़ क्षेत्र  में कार्रवाई कर 110 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4400 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया।  इसे भी पढे -  रक्षाबंधन पर बहनों को मिली सौगात, चार स्थानों पर बोरिंग में मोटर डाल पानी प्रदाय करना किया शुरू! कार्यवाही में कुल 08 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 62 हजार रुपए है। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक उमेश स्वर्णकार, राजकुमारी मंडलोई, डीपी सिंह ,प्रेम यादव, विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, शंकर परते, राजेश जोशी, नितिन सोनी, भागवत

रक्षाबंधन पर बहनों को मिली सौगात, चार स्थानों पर बोरिंग में मोटर डाल पानी प्रदाय करना किया शुरू!

Image
देवास।   वार्ड क्रमांक 40 में पानी की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से विधायक गायत्रीराजे पवार द्वारा वार्ड में चार स्थानों पर बोरिंग स्वीकृत किए गए थे। नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष एवं पार्षद धर्मेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि विधायक श्रीमंत पवार के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वार्ड की लाड़ली बहनों की पानी की समस्या दूर करने के उद्देश्य से चार मुख्य स्थानों पर लगाई गई बोरींग में मोटर डालकर रहवासियों के लिए पानी प्रदाय कार्य शुरू किया गया। बोरिंग शुरू होने से वार्डवासियों में हर्ष व्याप्त है। लगाए गए।  इसे भी पढे -  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं! Various competitions held on National Sports Day! वार्डवासियों ने बोरींग लगने पर विधायक पवार सहित महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नगर निगम आयुक्त का आभार माना। इस अवसर पर नयन कानूनगो, जगदीश चौधरी, विकास चौहान, जितेंद्र परमार, जितेन्द्र चौहान सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इसे भी पढे -  कभी भी धस सकती है वर्षो पुरानी मीरा बावड़ी, कलेक्टर, महापौर एवं आयुक्त को दिया आवेदन!  इसे भी पढे - 

आष्टा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में किया जाएगा सेवा दल का गठन:- नरेंद्र खंगराले!

Image
 सुनील बागवान बने सेवादल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष,सौपा नियुक्ति पत्र! आष्टा/राय सिंह मालवीय -  मध्य प्रदेश सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  योगेश यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा सेवा दल कांग्रेस के प्रदेश सचिव  राकेश राय,आष्टा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष  कैलाश परमार की अनुशंसा पर सेवादल कांग्रेस के सीहोर जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेंद्र खंगराले ने आज शहीद स्मारक कम्युनिटी हाल आष्टा पर ग्राम खजुरिया (जावर) निवासी सुनील बागवान को सेवा दल कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया ।  इसे भी पढे -  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं! Various competitions held on National Sports Day! इस अवसर पर उपस्थित सेवादल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र खंगराले ने कहां की आष्टा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सेवादल कांग्रेस का गठन किया जाएगा । जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में आष्टा से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना सेवादल का प्रमुख लक्ष्य होगा । इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, मध्य

नागोरी भाजयुमो जुनियर नगर मण्डल में कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत!

Image
देवास।  विधायक गायत्रीराजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार के आदेशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की सहमति एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी व सचिन जोशी की अनुशंसा पर भाजयुमो जुनियर मण्डल अध्यक्ष केशव जोशी ने शकील नागोरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जुनियर नगर मण्डल में कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।  इसे भी पढे -  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं! Various competitions held on National Sports Day! नागोरी के मनोनयन पर चिंटू रघुवंशी, सम्राट खण्डेलवाल, राजवर्धन यादव, रविराज भूतिया, चेतन दरबार, राजपाल राठौर, सचिन प्रजापती, ऋषभ जैन, गौरव राठौर, मोईनं पठान, बाबू बंजारा, नयन मित्तल, रोमित घादग, अजय पंड्या, अरस्तुल हक सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं इष्टमित्रों ने बधाई दी। इसे भी पढे -  कभी भी धस सकती है वर्षो पुरानी मीरा बावड़ी, कलेक्टर, महापौर एवं आयुक्त को दिया आवेदन!  इसे भी पढे -  सतपुड़ा एकेडमी में उत्साह व उमंग के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व........ इसे भी पढे -  देविप्रा प्राधिकारी बोर्ड की 171 वीं बैठक संपन्न!

ज्वेलर्स एसो. का प्रतिनिधि मण्डल वित्त मंत्री से मिला, ई वे बिल लागू न किए जाने की मांग!

Image
देवास।   ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मप्र का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में रविवार को मप्र शासन के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मिला और मप्र में केंद्र सरकार द्वारा 1 सितंबर 2023 से लागू किए जाने वाले दो लाख से अधिक के मूल्य पर ई वे बिल लागू किए जाने के प्रदेश सरकार के अधिकार के संबंध में इसे लागू न किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जैन ने बताया कि मप्र की ज्वेलरी कॉटेज इंडस्ट्री और ज्वेलर्स के साथ-साथ स्वर्णकारो को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसे भी पढे -  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं! Various competitions held on National Sports Day! इ वे बिल लागू होने से ज्वेलरी इंडस्ट्री को बहुत ही क्षति होगी और व्यापार करना दुष्कर होगा। वित्तमंत्री ने पूर्ण रूप एसोसिएशन की समस्याओं का समर्थन करते हुए इसे लागू नहीं करेंगे का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि साहूकारी लाइसेंस की विसंगतियां, अनिवार्य क्षेत्र या नोटिफाई क्षेत्र में साहूकारी लाइसेंस नहीं दिए जा रहे है। उसके संबंध में विस्तार से प्रतिवेदन और किन क्षेत्रों में जहां सहकारी अनुसूच

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं! Various competitions held on National Sports Day!

Image
देवास। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ध्यानचंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। नींबू रेस, चेयर रेस, रस्सी कूद,सो मीटर रेस,बाल्टी बास्केट,आदि करवाई गई बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।  इसे भी पढे -  नगर निगम के वाहनों की रक्षाबंधन पर्व पर पूजन कर बांधी राखी! कक्षा आठवीं  के कृष्ण वर्मा ने  हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद  का जीवन परिचय दिया। सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। स्टाफ सदस्य श्रीमती अर्चना वर्मा,श्रीमती प्रियंका गौड़,सुश्री सूर्य बाला बघेल,राजेश चौहान उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन लकी  पाटनकर ने किया।आभार अनिकेत  रावत ने माना। इसे भी पढे -  कभी भी धस सकती है वर्षो पुरानी मीरा बावड़ी, कलेक्टर, महापौर एवं आयुक्त को दिया आवेदन!  इसे भी पढे -  सतपुड़ा एकेडमी में उत्साह व उमंग के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व........ इसे भी पढे -  देविप्रा प्राधिकारी बोर्ड की 171 वीं बैठक संपन्न!