Posts

Showing posts from September, 2023

एनजीटी प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के सदस्य डॉ अफरोज एहमद ने की जिला पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण संबंधी किये गए कार्यों की समीक्षा।

Image
जिले में पर्यावरण स्वच्छता के लिए नदियों के किनारे प्लांटेशन करें  -  एनजीटी सदस्य डॉ  एहमद देवास सांस्कृतिक एवं धार्मिक तौर पर महत्वपूर्ण शहर है पर्यावरण का ध्यान रखना सभी का कर्तव्य भारत सागर न्यूज/देवास - नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के सदस्य डॉ अफरोज एहमद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण संबंधी बिंदुओं पर समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण के संबंध में जिले में  क्या-क्या कार्यवाहियां की गई है।  इस संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फूलपगारे, नगर निगम आयुक्त श्री रजनीश कसेरा,  एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह,  पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड,  उद्योग विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खनिज विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।  इसे भी पढे -  निगम सफाई मित्रों के स्वास्थ्य लाभ हेतु शिविर का शुभारंभ।        बैठक में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के सदस्य डॉ अफरोज एहमद  ने कहा कि देवास सांस्कृतिक एव

पूर्व गृह राज्य मंत्री भारत सरकार आदरणीय हंसराज अहीर , राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का भौरासा फाटा पर भव्य स्वागत किया गया।

Image
   भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव - यादव अहीर रेजिमेंट जागरूकता अभियान - यॉर्क मध्यप्रदेश द्वारा पूर्व गृह मंत्री भारत सरकार आदरणीय हंसराज अहीर , राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का  यादव समाज द्वारा भौरासा फाटा पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के गौरव का यादव अहीर रेजिमेंट जागरूकता अभियान - यॉर्क यादव अहीर रेजिमेंट जागरूकता अभियान - यॉर्क मध्यप्रदेश सुनील यादव आष्टा,शहीद संदीप यादव के पिता श्री कांतिलाल यादव, मिथुन यादव, मनोहर यादव, राकेश यादव, मनोहर यादव, धनसिंह यादव, जितेन्द्र यादव, सपेन यादव, ओम प्रकाश यादव अजय यादव आदि उपस्थित थे।  इसे भी पढे -  मप्र शासन ने सहकारी कर्मचारियों के साथ किया छलावा, आज से फिर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, सौपा ज्ञापन। इसे भी पढे -  गांधी जयंती पर बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें एवं स्लाटर हाउस।

निगम सफाई मित्रों के स्वास्थ्य लाभ हेतु शिविर का शुभारंभ।

Image
भारत सागर न्यूज/देवास -   निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया की नगर निगम के सफाई मित्रों के स्वास्थ्य लाभ के लिए नगर निगम द्वारा इंडियन स्वच्छता  लीग के तहत महात्मा गांधी चिकित्सालय एवं अमलतास हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरो के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण  का आयोजन स्थानीय मल्हार स्मृति ऑडिटोरियम में 30 सितंबर को आयोजित किया गया। नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में निगम के सभी सफाई मित्रों के स्वास्थ्य लाभ को दृष्टिगत रखते हुए शिविर आयोजित किया गया।  इसे भी पढे -  मप्र शासन ने सहकारी कर्मचारियों के साथ किया छलावा, आज से फिर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, सौपा ज्ञापन। शिविर का शुभारंभ सभापति रवि जैन के द्वारा नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया एवं सभी स्वच्छता निरीक्षकों एवं सफाई मित्रों के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विभिन्न प्रकार की जांच एवं एवं हॉट संबंधी शुगर ब्लड प्रेशर इत्यादि बीमारियों के चेकअप किया जा रहे हैं। इस अवसर पर सभापति रवि जैन ने कहा है कि हमारे निगम सफाई मित्र निरंतर जन से

मप्र शासन ने सहकारी कर्मचारियों के साथ किया छलावा, आज से फिर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, सौपा ज्ञापन।

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। संयुक्त सहकारी समिति (पैक्स) कर्मचारी महासंघ ने  मप्र शासन के बाद आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी थी। किंतु मप्र की शिवराज सरकार ने आश्वासन के बाद भी मांगे नही मानी जिसके बाद महासंघ ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। जिलाध्यक्ष जवालसिंह ठाकुर ने बताया कि सहकारिता मंत्री विभागीय अधिकारी व मल्टीमिडिया के समक्ष वेतनमान तथा महापंचायत की घोषणा उपरांत हमारा आंदोलन स्थगित किया गया था एवं राज्य शासन से दिनांक 15/09/2023 को महापंचायत के आदेश किये गये, किन्तु अचानक महापंचायत स्थगित किया गया हैं । जिससे प्रदेश के पेक्स कर्मचारियों का करोडो रूपये का नुकसान हुआ। हमारे द्वारा उचित प्रयास उपरांत भी उच्च अधिकारीयों द्वारा मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री को गुमराह किया गया।  इसे भी पढे -  गांधी जयंती पर बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें एवं स्लाटर हाउस। जिससे महासंघ द्वारा अंतिम चेतावनी पत्र जारी करना पडा । शासन प्रशासन द्वारा पेक्स के 55000 कर्मचारियों के साथ धोखा छलावा किया गया। इसलिए दिनांक 30/09/2023 से पुनः अनिश्चितकालीन उग्र आंदोलन, हडताल, धरना प्

गांधी जयंती पर बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें एवं स्लाटर हाउस।

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को नगर निगम सीमा क्षेत्र में चिकन-मटन व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। स्थानीय शासन विभाग मप्र के आदेश के परिपालन में देवास निकाय सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानें 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बंद रहेगी। आदेश का पालन नहीं करने पर मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसे भी पढे -  संपत्तिकर के बकाया करो की वसुली को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा। इसे भी पढे -  विधायक के नेतृत्व मे शहर मे चहुमुखी विकास कार्य हो रहे है— विधायक प्रतिनिधि श्रीमंत पवार