Posts

Showing posts with the label Sonkatch

भरोसे का कत्ल: कंपनी का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, 20 सेकंड में लाखों की नकदी पार...!

Image
- ढाबे पर चाय-नाश्ते के दौरान कार से उड़ा नकदी से भरा बैग,,, - 20 सेकंड में हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा.. - ऑपरेशन त्रिनेत्रम में 150 CCTV फुटेज खंगालकर दो आरोपी गिरफ्तार, ड्राइवर फरार,,, भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ।  सोनकच्छ में महज 20 सेकंड में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस ड्राइवर पर कंपनी ने भरोसा किया था, वही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की रकम में से एक लाख रुपये, बैग और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर लिए हैं, जबकि मुख्य आरोपी ड्राइवर अभी फरार है। घटना 5 जून की है, जब एल.आर.के. इंटरप्राइजेज का सेल्समैन रविशंकर पटेल कंपनी के ड्राइवर रोहित राजपूत के साथ सागर और विदिशा क्षेत्र से कलेक्शन लेकर इंदौर लौट रहा था। सोनकच्छ के एक ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए रुकने के दौरान कार से 2 लाख 7 हजार 650 रुपये से भरा बैग चोरी हो गया था। मामले की जांच के लिए पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सोनकच्छ से लेकर देवास और इंदौर तक करीब 60 क...

सोनकच्छ अस्पताल में बवाल: अवैध वसूली विवाद से निलंबन, वायरल वीडियो और आत्मघाती प्रयास तक पहुंचा मामला

Image
भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ। सोनकच्छ सिविल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। कथित अवैध वसूली की शिकायत से शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक कार्रवाई, वायरल सीसीटीवी और आत्मघाती प्रयास तक पहुंच गया है। मामला तब गरमाया जब प्रसूता महिलाओं से पैसे लेने की शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में नोटिस और शासकीय आदेशों को लेकर तनाव बढ़ गया। वायरल वीडियो में नर्सिंग ऑफिसर सीमा वर्मा कथित रूप से दस्तावेज फाड़ती दिखाई दे रही हैं। वहीं आरोप है कि उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर सर्जिकल ब्लेड से हाथ काटने का प्रयास भी किया। कर्मचारियों ने समय रहते दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

देवास के सोनकच्छ में भीषण आग: 4 झोपड़ियां जलकर खाक, व्यापारी के 7 लाख रुपए राख, कई परिवार बेघर

Image
भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ। शनिवार दोपहर देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के नेवरी फाटा इलाके में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने चार झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में स्थानीय व्यापारी बाबूलाल नाथ को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके लगभग 7 लाख रुपये आग में जल गए। मौके से करीब ढाई लाख रुपये के अधजले नोटों की गड्डियां जरूर मिलीं, लेकिन वे अब उपयोग के लायक नहीं हैं। आग की लपटों का असर पास स्थित खाटूश्याम मंदिर तक भी पहुंचा, जिससे मंदिर को आंशिक नुकसान हुआ है। हालांकि, झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही देवास और सोनकच्छ से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाबूलाल नाथ हाल ही में महाराष्ट्र से व्यापार कर लौटे थे और घर में रखी रकम से कर्ज चुकाने की तैयारी कर रहे थे। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस दर्...

बलाई समाज का 34 वाँ सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

Image
- जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने दिया नवदम्पतियों को आशीर्वाद,,,, भारत सागर न्यूज  /विजेंद्र नागर/सोनकच्छ। सोमवार को बलाई समाज समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया पर समाज का 34 वाँ सामुहिक विवाह सम्मेलन कृषि ऊपज मण्ड़ी प्रांगण में प्रात 8 बजे आयोजित किया गया। समाज के विवाह योग्य 15 जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर पति-पत्नी के रूप में जीवन बिताने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेश सोनकर, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्रुतिसिंह बघेल, विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष सूरजसिंह ठाकुर, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि व पार्षद ठा. कृष्णपालसिंह बघेल, अजा. कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय परमार, भाजपा नेता निरंजनसिंह सेंगर, समाजसेवी चंदरसिंह अमलावदिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौदानसिंह पंवार मंचासीन थे। अध्यक्षता अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मनोज परमार इंदौर ने की। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम गायत्री माता जी का पूजन अर्चन किया गया। पधारे सभी अतिथियों का शब्दों से स्वागत विक्रमसिंह सोलंकी ने किया।  पुष्पमाला व दुपट्टा से स्वागत व...

होलीका दहन के बाद मेले में गल पर घुमे पड़ियार...

Image
भारत सागर न्यूज/विजेंद्र नागर/सोनकच्छ। मंगलवार अलसुबह नगर व अंचल में पारंपरीक त्योहार होलीका का दहन समिति के प्रमुख लोगों सहित विशिष्ठजनो द्वारा किया गया।  पश्चात अधिकांश लोग समाजस्तर पर निकलने वाली गेर में शामिल होकर नगर के शोकाकुल परिजनो को रंग-गुलाल करने पहुंचे। इस दिन होली होने से नगर के सभी बाजार बंद रहते है। अधिकांश लोग पार्टी-पीकनीक मनाते है तो कई आसपास के गांवो में लगने वाली जत्रा का आनंद लेते है।   ग्राम घट्टियाभाना में लगा मेघनाथ मेला - समीपस्थ ग्राम घट्टियाभाना में धुलेंडी के अवसर पर लगने वाला मेघनाथ मेला संपन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सम्मीलित हुए। गल पर घुमने वाले पड़ियार कनेरिया निवासी देवीसिंह का गांव में ढ़ोल-ढ़माकों के साथ जुलुस निकाला। ग्रामिणों द्वारा पड़ियार को तिलक लगाकर अपनी इच्छाशक्ति अनुसार भेंट-पूजा प्रदान दी।  रस्मों के बाद समय आया उस महत्वपूर्ण पल का जिसे देखने के लिए हजारों लोग सैकड़ो वर्षो से ग्राम घट्टियाभाना में आते है, और वह पल था करीबन 42 फीट ऊंचे खंबे (लाट) पर पड़ियार को चढ़ाकर उसे घुमाने का। ऊंचाई पर चढ़ने के बाद पड़ियार को ...

सोनकच्छ से नेवरी फाटा धाम तक निकाली गई सबसे बड़ी निशान यात्रा

Image
  जगह जगह गूंजा "जय श्री श्याम" भारत सागर न्यूज/विजेंद्र नागर/सोनकच्छ/नेवरी फाटा। देवास जिले की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक मानी जा रही भव्य श्री श्याम निशान पद यात्रा सोनकच्छ से नेवरी फाटा धाम तक श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। फागण माह में आयोजित इस तृतीय वर्ष की यात्रा में हजारों श्याम प्रेमियों की आस्था उमड़ पड़ी।  यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया और पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। यात्रा का शुभारंभ नगर के प्रसिद्ध श्री बिजासन माता मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। इस अवसर पर भक्तों द्वारा पदयात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में श्याम भक्तों को साबूदाना खिचड़ी का फलाहार कराया गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की गई।  सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में पावन निशान लेकर “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयकारों के साथ नेवरी फाटा धाम की ओर रवाना हुए। महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। कई भक्त लगभग 100 किलोमीटर दूर से भी आस्था के साथ यात्रा में शामिल हुए। निशान यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्था...

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क एक दिन में उखड़ने लगी, भागसरा के ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप

Image
भारत सागर न्यूज़/विजेंद्र नागर/सोनकच्छ। ग्राम भागसरा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के एक दिन बाद ही डामर की परत उखड़ने लगी, जिससे घटिया निर्माण कार्य की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर किया गया पैचवर्क हल्का दबाव पड़ते ही टूटने लगा। कई स्थानों पर डामर बिखर चुका है और सड़क की सतह जगह-जगह से  फट रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान न तो सड़क के बेस की सही तैयारी की गई और न ही डामर की मोटाई और गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये की योजना के तहत बनने वाली यह सड़क काग़ज़ों में भले ही मजबूत दिखाई जा रही हो, लेकिन ज़मीन पर इसकी हालत पहले ही दिन सामने आ गई है। यदि सड़क निर्माण की गुणवत्ता ऐसी ही रही, तो कुछ ही महीनों में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि — सड़क निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए । घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई हो सड़...

इंदौर भागीरथपुरा के दूषित पानी पर हंगामा, लेकिन कालीसिंध नदी की बदहाली पर सन्नाटा

Image
भारत सागर न्यूज/विजेंद्र नागर/सोनकच्छ । कालीसिंध नदी अखंड तीर्थ आनंद आश्रम के सामने से गंदगी, काई और ठहरे हुए काले पानी के बीच घुट-घुट कर दम तोड़ती नजर आ रही है। नदी की धार में जमी भारी सिल्ट, आसपास की नालियों और सीवेज का सीधा प्रवाह तथा प्रशासनिक एवं राजनीतिक उदासीनता ने इसके अस्तित्व पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।  स्थिति यह है कि नदी किनारे स्थित श्मशान, मंदिर और मस्जिद जैसे आस्था व सम्मान के स्थलों के सामने से भी नालियों का गंदा पानी खुलेआम बह रहा है। जहाँ पवित्रता, शांति और श्रद्धा होनी चाहिए, वहाँ दुर्गंध और गंदगी का मंजर दिखाई दे रहा है, जो सामाजिक और धार्मिक मर्यादाओं पर भी सवाल खड़े करता है। खेती और स्वास्थ्य पर मंडराता खतरा - चिंताजनक पहलू यह भी है कि इसी काले और दूषित पानी से नदी के नीचे बसे गांवों में सब्जी सहित अन्य फसलों की खेती की जा रही है। यह जहरीला पानी फसलों के माध्यम से सीधे आम लोगों की थाली तक पहुँच रहा है। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे आने वाले समय में गंभीर बीमारियों, त्वचा व पेट संबंधी रोगों तथा दीर्घकालिक स्वास्थ्य संकट की आशंका से इनकार न...

श्रीमती पांचूबाई बीरमा जी जाट शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय में गरिमामय पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Image
भारत सागर न्यूज /विजेंद्र नागर/सोनकच्छ । श्रीमती पांचूबाई बीरमा जाट शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सहशैक्षणिक उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ की गई, जिसमें अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी एल पेठारी (विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी) उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में समाज सेवी लक्ष्मीनारायण जाट, सज्जन सिंह मालवीय, दिनेश कारपेंट तथा नयना पाठक मंचासीन रहे। विद्यालय के स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।एवं  प्राचार्य चंद्रकांता बेस ने अतिथियों का शब्दों से स्वागत किया। लक्ष्य निर्धारण पर प्रेरक संदेश अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य का निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। बिना लक्ष्य के परिश्रम दिशाहीन हो जाता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर समयबद्ध योजना, निरंतर मेहनत और ...

अतिक्रमण की चपेट में मण्ड़ी परिसर , व्यापारियों ने दादागिरीपूर्वक सोसायटी तक जाने का रास्ता किया बंद,

Image
- प्रबंधक ने पुलिस बुलवाकर खुलवाया रास्ता, मण्ड़ी प्रशासन मामले से अनभिज्ञ भारत सागर न्यूज /विजेंद्र नागर/सोनकच्छ । गुरूवार रात्रि को व्यापारी के यहां कार्यरत चौकीदार व प्रबंधक के बीच रास्ते पर लगा गेट खोलने की बात लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ज्ञात रहे कि मण्ड़ी परिसर में ही बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. (बी-पैक्स) एवं मार्केटिंग सोसायटी के दोनों कार्यालय पास-पास स्थित है। दोनों कार्यालय तक आने-जाने का रास्ता व्यापारियों के कर्मचारियों ने दादागिरीपूर्वक गुरूवार को जाली का गेट लगाकर अस्थाई रूप से बंद कर दिया था।  बी-पैक्स के प्रबंधक देवेन्द्र सेंधव जब देर रात अपना कार्य निपटाकर घर के लिए निकले तो देखा कि जालियों के गेट से आम रास्ता बंद है और निकलने की कोई दूसरी जगह नहीं है। रास्ता इतना भी नहीं बचा था कि व्यक्ति पैदल या दो पहिया वाहन से आ-जा सके। रास्ता खुलवाने की बात को लेकर व्यापारी के रात्रिकालीन चौकीदार व प्रबंधक के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी चौकीदार ने रास्ता नहीं खोला जिस पर प्रबंधक को रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस डायल 1...

दूसरे दिन भी जारी रही जीएसटी की कार्रवाई — जगजीत मशीनरी व किसान जनरल स्टोर से रिकॉर्ड जब्त

Image
भारत सागर न्यूज/विजेंद्र नागर/सोनकच्छ । नगर में जीएसटी विभाग की छापामार कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। जीएसटी टीम ने जगजीत मशीनरी एवं किसान जनरल स्टोर पर दोबारा पहुंचकर जांच आगे बढ़ाई और हार्डवेयर दुकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज व रिकॉर्ड जब्त कर अपने साथ ले गई। मंगलवार को शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान सरिया, पाइप, सीमेंट तथा खेती-किसानी व निर्माण कार्य से जुड़ी सामग्री के स्टॉक की बारीकी से जांच की गई।  टीम ने दुकान और गोदाम में रखे माल का भौतिक सत्यापन कर उसे बिल-बुक, खरीद-बिक्री रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड से मिलाया। जांच लंबी खिंचने के कारण पहले दिन कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया था। बुधवार को खुली सीलबंदी, दस्तावेज जब्त बुधवार को जीएसटी विभाग की टीम पुनः मौके पर पहुंची, सीलबंदी खुलवाई और दस्तावेजों की छानबीन के बाद रिकॉर्ड जब्त कर ले गई। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि मामला केवल औपचारिक जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि गंभीर अनियमितताओं की जांच की जा रही है। रिकॉर्ड मिलान के बाद होंगे खुलासे --------------------------------------------- इस संबंध में...

किसान जनरल व जगजीत मशीनरी दुकान पर जीएसटी अधिकारियों ने डाली रेड

Image
- अधिकारियों का नहीं आया कोई बयान, कहा देर रात तक चल सकती है जांच भारत सागर न्यूज/विजेंद्र नागर/सोनकच्छ। मंगलवार को इंदौर-भोपाल रोड़ गंधर्वपुरी व घट्टिया भाना फाटे के बीच स्थित किसान जनरल स्टोर्स व जगजीत मशीनरी दुकान पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) अधिकारियों ने कार्यवाही की। जीएसटी दलों द्वारा एक साथ दोनों दुकानों पर कार्यवाही की।  उक्त दोनों दुकान पर सरिया, सीमेन्ट, प्लास्टिक पाईप व अन्य किसानी संबंधित सामान मिलते है। कार्यवाही के दौरान अधिकारियों ने दुकान मालिक से  वास्तविक लेनदेन का मिलान, चालान, जीएसटी रिटर्न, खरीद आदेश, स्टॉक रिजस्टर, बैंक खाता विवरण, कम्प्यूटर जांच और ई-मेल,  दुकान से बेचे जाने वाले सामनों की सूची, व्यापारी व ग्राहकों से किया गया लेन देनों के बिल वाउचर, शासन को जमा होने वाला कर सहित अन्य कर चोरी से संबंधित दस्तावेज खंगाले गए। कार्यवाही से नगर व क्षेत्र में व्यापारियों में हडकंप मच गया।  अधिकारियां का कहना है कि जांच देर रात तक चल सकती है एक साथ दो दुकानों पर हुई कार्यवाही से पूरे बाजार में हडकंप मच गया। अधिकारियों की ओर से कोई अधिकारिक बयान जारी ...