Posts

भारत की जीत पर सांसद कार्यालय पर आतिशबाजी की......

Image
देवास। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के सिविल लाइन रोड स्थित कार्यालय पर रविवार को दिपावली की पूर्व संध्या पर क्रिकेट में भारत की जीत पर दिवाली मनाई गई। सांसद के कार्यालय पर आतिशबाजी हुई ढोल धमाकों के साथ युवाओं ने राहगीरों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।    सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया की ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न में भारत ने पाकिस्तान को मैच में हराया इससे देशभर में खुशी का माहौल है। इसी खुशी में जश्न मनाया। वही सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान की।

परिजन गए थे झांसी, चोरों ने सूना मकान देख किया हाथ साफ........

Image
50 हजार रूपए नगदी सहित जेवर लेकर चोर हुए फरार देवास। शहर के वृंदावन धाम स्थित एक सूने मकान व किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घर से 50 हजार रुपए नकदी सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।  बताया गया है कि मकान मालिक उनके भाई का निधन होने के बाद झांसी गए थे और चोरों ने सूना मकान देख हाथ साफ कर दिया। उल्लेखनीय है कि बीएनपी थाने पर एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी चोरी की वारदात हुई है। मामले में थाना बीएनपी पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया है।   जानकारी के अनुसार जसवंतसिंह पिता स्व. धनराम जाटव निवासी 331 वृंदावन धाम कालोनी अपने भाई का निधन होने पर 18 अक्टूबर को परिवार के साथ झांसी गए हुए थे। पड़ोसियों ने 20 अक्टूबर को घर के ताले टूटे होने की सूचना दी उसके बाद 21 अक्टूबर को देवास पहुंचकर देखा तो घर व किराना दुकान में सामान अस्त व्यस्त था।  जसवंत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर उनके घर से चार सोने की अंगुठी, दो सोने की चेन, सोने के टाप्स व करीब 50 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। अज्ञात चोरों ने घर के अंदर स्थित किराना दुकान से सिगरेट व बीड़ी सह

66 वी राज्य स्तरीय शालेय लॉन प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण संपन्न

Image
देवास। व्यक्ति अपने खेल जीवन में जितना अधिक सीखता है वह उसे अपने जीवन में जितना चरितार्थ करेगा वह उतना ही सफल होगा। उक्त विचार मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम देवास के सभापति रवि जैन ने व्यक्त किए। 19 अक्टूबर से खेली जा रही 66 वी राज्य स्तरीय शालेय लॉन टेनिस 14,17,19वर्ष से कम बालक/बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता  के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के विशिष्ट अतिथि   राजेश यादव, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल,राजेश खत्री, अध्यक्ष अशासकीय शिक्षण संस्था जिला देवास, मनोज मुंदड़ा समाजसेवी एवं दिनेश मिश्रा सचिव अशासकीय शिक्षण संस्था जिला देवास थे।  प्रारंभ में अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती संतोष परिहार, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, एस एन नामदेव, मनीष जायसवाल, विजय वर्मा, गौरव कदम, विपुल चौहान,राजेन्द्र विजयवर्गीय,कपिल व्यास आदि ने किया। प्रतियोगिता संबंधी जानकारी एवं स्वागत भाषण आयोजन समिति विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त संभागो की टीमों को अतिथियों द्वारा आकर्षक ट्रॉफी

advt diwali

Image
 

#Video : #पुलिस_स्मृति_दिवस पर #देवास_पुलिस का कार्यक्रम | शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रध्दांजलि | dewas news

Image
देश के प्रति अपनी जान न्यौच्छावर करने वाले शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान  देवास। पुलिस विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी स्थानीय पुलिस ग्राउंड पर अमर जवान स्मारक पर शहीद दिवस मनाया गया। जिसमें बीते एक वर्ष में कर्तव्य पथ पर अपनी जान न्यौच्छावर करने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर सांसद, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया।  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस शहीद समृति दिवस का आयोजन हुआ। जहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने गत वर्ष शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नाम का वाचन किया। इसके बाद पुलिस परेड बैंड के द्वारा शहिदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात देश के प्रति अपनी जान न्यौच्छावर करने वाले शहीदों को सादर नमन करते हुए अतिथियों ने स्मारक स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसमें सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवानों व जनप्रतिनिधियों

भौंरासा से किराने का सामान लेकर घर लौट रहा था बाइक सवार युवक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Image
देवास। जिले के ग्राम भौंरासा से जामगोद की और गुरूवार रात को किराने का सामान लेकर बाइक से घर की और लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे इंदौर रेफर कर दिया था। परिजन उसे इंदौर के निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।   जानकारी के अनुसार सौदानसिंह पिता अनौपसिंह निवासी जामगोद गुरूवार रात को भौंरासा से घर का किराने का सामान लेकर लौट रहा था। ग्राम जामगोद के समीप रात करीब 9 बजे के दरमियान उसकी बाइक को दयालनगर व भौंरासा फाटे के बीच में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद परिजन उसे गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए यहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे इंदौर रैफर कर दिया। इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार दरबार सिंह ने बताया कि गंभीर अवस्था में

आपसी विवाद में युवक की चाकू गोदकर की हत्या, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक ने तोड़ा दम

Image
देवास। आपसी विवाद के चलते गुरूवार रात एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमलतास अस्पताल के लिए रैफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।  जानकारी के अनुसार लाखन पिता बाबूलाल परमार उम्र 25 वर्ष निवासी नागोरा शिप्रा कुछ चार-पांच लोगों के साथ गुरूवार रात करीब 11 बजे शिप्रा लौहार पीपल्या ब्रिज के समीप बैठा हुआ था। बताया गया है कि उन लोगों का कुछ विवाद हो गया था। जिसके बाद लाखन को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे जहां उसे गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लेकर आए यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अमलतास अस्पताल रैफर कर दिया, लेकिन युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक लाखन का शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक निजी कंपनी में कार्य