Posts

सैटेलाइट से कनेक्ट ट्रेन ने रात में नई-पुरानी लाइन का किया ट्रायल!!

Image
भारत सागर न्यूज़ देवास -रेलवे का टोटल ब्लॉक शुक्रवार से खत्म होकर लाइन पर कुछ ट्रेनों को छोड़ शेष सभी ट्रेनें अपने समय पर चलने लगेंगी। यात्री ट्रेनों के चलने से पहले रेलवे की सैटेलाइट से कनेक्ट ट्रॉयल ट्रेन ने रात में कड़छा रेलवे स्टेशन से देवास होकर बरलई स्टेशन तक नई लाइन का ट्रॉयल किया।देवास स्टेशन पर ट्रेन रात 8.35 बजे निकली और जहां-जहां सिग्नल पाइंट औरर पटरी काट कर दिए टर्न वाले ट्रैक पर धीमी गति से निकली। ट्रेन कड़छा से सीधे बरलई स्टेशन पर रूकेगी, रास्ते में कहीं पर रोकने के आदेश नहीं हैं। बरलई से ही रात में वापस कड़छा तक दूसरी लाइन से पहुंची। सैटेलाइट से कनेक्ट ट्रेन में इस तरह के उपकरण लगे हैं कि अधिकारी मुंबई और रतलाम में बैठे-बैठे दोहरीकरण के बाद पटरियों की क्या स्थिति है उसके बारे में पता चल गया है। ट्रायल ट्रेन कड़छा से शुरू होकर पटरी और ट्रैक पर जहां-जहां उसकी गति कम हुई है उन स्थानों पर 24 फरवरी से चलने वाली सभी ट्रेनों की स्पीड कम होकर निकलेगी। यह स्थिति नई लाइन पर ज्यादा है, क्योंकि पटरी डालने और गिट्टी बिछाने के बाद भी मालवा में काली मिट्टी के होने से जमीन में कुछ स्थानों पर

इंदौर - देवगुराड़िया पहाड़ी के पास स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में अचानक आग लग गई!!

Image
 गुरुवार को इंदौर के पास स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में अचानक आग लग गई। भारत सागर न्यूज़ इंदौर।   देवगुराड़िया पहाड़ी के पास स्थित इस ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे का पहाड़ बना है। लाखों टन कचरे के पहाड़ में आग लगते ही पूरे इलाके में इसकी दुर्गंघ फैल गई। इंदौर शहर से यह धुआं दिखा तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।हवा का रुख शहर की तरफ नहीं था तो धुआं इंदौर की तरफ नहीं है, लेकिन नेमावर रोड की तरफ फैले धुएं के गुबार के गांवों का बुरा हाल है।आग की सूचना पर पहुंचे नगर निगम के टैंकरों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसे भी पढ़े - शादी समारोह से लौटते समय हादसा-डिवाइडर से टकराई बस, 3 लोगों की मौत, 8 घायल!!  

शादी समारोह से लौटते समय हादसा-डिवाइडर से टकराई बस, 3 लोगों की मौत, 8 घायल !!

Image
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के करेली थाना अंतर्गत लिंगा के पास नेशनल हाईवे 44 पर एक मिनी बस डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हुए हैं. जिनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मृतकों की पहचान पहलवान सराठे उम्र 60 साल निवासी बांसखेड़ा और उदय ठाकुर उम्र 55 साल निवासी बांसखेड़ा के रूप में हुई है। एक 14 वर्षीय बालक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर करेली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।बताया जा रहा है कि सभी लोग बस से बांसखेड़ा से सतधारा शादी में शामिल होने गए  थे ।  वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसे भीं पढ़े -   देवास निर्मित कलेक्टर भवन का हिस्सा तोड़ा गया:पुराने कलेक्टोरेट भवन को तोड़ने का कार्य प्रारंभ,आगे का हिस्सा ब्रेकर से ढहाया!!

देवास निर्मित कलेक्टर भवन का हिस्सा तोड़ा गया:पुराने कलेक्टोरेट भवन को तोड़ने का कार्य प्रारंभ,आगे का हिस्सा ब्रेकर से ढहाया!!

Image
भारत सागर न्यूज़ देवास -सयाजी द्वार के समीप पुराने कलेक्टोरेट भवन को तोड़ने का काम बुधवार रात से प्रारंभ कर दिया गया था। गुरुवार को निर्मित इस भवन का आगे का हिस्सा ब्रेकर और श्रमिकों द्वारा ढहा दिया गया। हालांकि इस भवन को ढहाने से रोकने के लिए मराठा समाज सहित अन्य समाज के कुछ लोग विरोध करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वे किसी प्रकार का विरोध दर्ज नहीं करवा पाए और वापस लौट गए। इन लोगों का कहना था कि यह भवन छोटी पाती राजवाड़ा के अंतर्गत होकर पुरानी धरोहर को संरक्षित रखने के लिए एक जनहित याचिका न्यायालय में विचाराधीन है। यह भवन देवास के तत्कालीन महाराज नारायण राव पवार द्वारा 132 वर्ष पहले बनाई गई थी।जो कि लक्ष्मीविलास पैलेस के नाम से जाना जाता था। भवन का अगला हिस्सा जो प्राचीन समय की बनावट थी उसे रहने दिया जाता तो देवास की यह धरोहर नहीं मिटती, इस पर शासन को ध्यान देना चाहिए था। इसे भी पढ़े -  15 वर्षीय बालिका के घर घुसकर छेडछाड़ कर धमकाने वाले आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास !

नए दिन की शुरुआत कीजिये प्रेरणादायी संदेशों के साथ, ये 5 मोटिवेशन बदल देंगे आपका दिन ! Start the new day with inspirational messages, these 5 motivations will change your day!

Image
  आज लगायें अपने मोबाइल पर ये स्टेटस                                                          यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है,  तो सफलता आपकी ग़ुलाम हो जाएगी । धीरज रखना  कड़ी मेहनत वो है  जो आप तब करते हैं  जब आप अपने किये हुए कठिन परिश्रम से थक जाते हैं।... किसी को कोई भी मिलने योग्य चीज बिना कड़ी मेहनत के नहीं मिलती!! इसे भी पढ़े -  भोपाल में प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा: वकील काम बंद हड़ताल पर, 14 हजार मामलों की नहीं हो सकी सुनवाई, मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, कांग्रेस को मिला समर्थन!

MP के किसानों को मिलेगी सोयाबीन की नई किस्म, कम पानी में जल्दी पकेगी, देखें अन्य खासियत

Image
भारत  सागर न्यूज़ -   देश में बढ़ती आबादी के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए जहां एक तरफ सरकार विभिन्न तरह के कदम उठा रही है वही कृषि वैज्ञानिक भी आए दिन नई नई वैरायटी को विकसित कर रहे है। 4 वर्ष के अधिक प्रयास के बाद जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मध्यप्रदेश के किसानों के लिए सोयाबीन की नई किस्म जे.एस. 21-72  तैयार की गई है।सोयाबीन की जेएस 21-72 वैरायटी को 2022 में पहचान की गई। यह वैरायटी सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर (मप्र) के जबलपुर सेंटर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित की गई है।   33 बार ट्रायल के बाद जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों बदलते मौसम, बढ़ते तापमान और पानी की कमी को ध्यान में रखकर सोयाबीन की नई किस्म को तैयार किया है। विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने सोयाबीन की नई प्रजाति जेएस 21-72 विकसित की है। यह किस्म Soyabean New Variety JS 21-72 राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड- मालवा एवं महाराष्ट्र का विदर्भ एवं मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए अनुसंशित की गई है। सोयाबीन की नई प्रजाति को

भोपाल में प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा: वकील काम बंद हड़ताल पर, 14 हजार मामलों की नहीं हो सकी सुनवाई, मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, कांग्रेस को मिला समर्थन!

Image
भारत सागर न्यूज़  भोपाल। प्रदेश  में इस वर्ष अंत में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। ऐसे में अब अपनी मांगों को लेकर भोपाल के वकीलों सहित प्रदेश के कई जिलो के वकीलों ने भी काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के आदेश के विरोध में 4 दिवसीय हड़ताल शुरू की थी वहीं सरकारी कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी  पुरानी पेंशन बहाली, नियमितीकरण, प्रमोशन सहित अन्य मांगों को लेकर पैदल मार्च कर रहे हैं। कर्मचारियों के मांगों और प्रदर्शन का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है।     इधर  जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी अधीनस्थ न्यायालयों में पुराने 25 प्रकरणों का तीन माह के अंदर निपटारा करने के लिए आदेश दिया गया है। इसके विरोध में बुधवार से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हड़ताल पर है। बार एसोसिएशन का कहना है कि इस आदेश से न्यायिक अधिकारी सहित अधिवक्तागण भी दबाव में है। और प्रतिदिन के प्रकरणों सहित न्याय व्यवस्था में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। जिसका परिणाम पक्षकारों को भी भुगतना पड़ रहा है।                 वकीलों के अनुसार पुराने प्रकरणों के निराकरण को लेकर नए प्रकरणों की सुनवाई न