Posts

नवागत आयुक्त रजनीश कसेरा ने किया पदभार ग्रहण!

Image
देवास - राज्य प्रशासनिक सेवा आर आर 2008 के अधिकारी रजनीश कसेरा के द्वारा 29 जुलाई शनिवार को दोपहर  पश्चात 4.30 बजे नगर निगम देवास मे आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। म.प्र. सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक 1/ 1/ 4/ 0038/ 2023 जीएडी—2—01 (जीएडी) दिनांक 28 जुलाई 2023 के आदेशानुसार रजनीश कसेरा ने देवास निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पूर्व माताजी टेकरी पर मॉ तुलजा भवानी एवं मॉ चामुण्डा की पूजा अर्चना आयुक्त द्वारा सपरिवार की।  इसे भी पढे -  अवैध रूप से संचालित चिकन मटन की दुकानों पर सख्ती से की जा रही है चालानी कार्यवाही! पदभार ग्रहण के अवसर पर निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, नोडल अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, जनसम्पर्क अधिकारी उमेश चतुर्वेदी, जमादार ताराचंद चौधरी एवं प्रतिक शर्मा आदि के द्वारा नवागत आयुक्त का स्वागत पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला से किया गया। इसके पश्चात आयुक्त ने निगम बैठक हॉल मे उपायुक्त वित्त शुक्ला एवं उपस्थित विभागीय अधिकारियो के साथ विभागीय जानकारी ली गई। इसे भी पढे

तहसील सरदारपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों ने किया पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन!

Image
सरदारपुर  - कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद धार के तत्वधान में आयोजित पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2023 में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ जिला धार टीम की कुमारी मीनाक्षी मुकेश राठौर कक्षा 12 ,  कुमारी राजनंदनी धीरज मारू कक्षा 10, कुमारी भगवती लक्ष्मण पटेल कक्षा 10 ने व्यायाम अनुदेशक अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी सरदारपुर के निर्देशन में एवं सुनील कुमार ओस्तवाल प्राचार्य एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में भाग लेकर टॉप 10 में जगह बनाई ।  इसे भी पढे -  ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला, सौंपा ज्ञापन! विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर समस्त तहसील के पदाधिकारी एवं राजगढ़ के विद्यालय के स्टाफ के साथ साथ नगरवासियों ने बहुत-बहुत बधाईया  एवं शुभकामनाएं सभी विद्यार्थियों एवं स्कूल परिवार को दी ।  इस परीक्षा से विद्यार्थियों का जिले के पर्यटन, एवं मध्य प्रदेश के टूरिज्म एवं अन्य भौगोलिक चीजों पर सामान्य ज्ञान विस्तृत हुआ । राजगढ़ से विभिन्न स्कूलों शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ ,न्यू टैल

ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला, सौंपा ज्ञापन!

Image
देवास। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री से कार्यवाही की अनुशंसा के बाद ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला ओर अपनी समस्या बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष अतुल कांत शर्मा के नेतृत्व में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर संघ ने मुख्यमंत्री से मांग है कि ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत मध्यान भोजन का सोशल ऑडिट 5 वर्ष से कार्यरत ग्राम सामाजिक एनिमेटर को ही दिया जाए। योग्यता के स्तर में उच्च शिक्षा को विलोपित किया जाए। इसे भी पढे -  पचमढ़ी मानसून हील मैराथन में कविता शर्मा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान! सभी ग्राम सामाजिक एनिमेटर को पंचायत सचिव या पंचायत से संबंधित जगह पर नियुक्ति दी जाए। व्हीएसए को पूरे वर्ष में प्रतिमाह नियमित कार्य एवं निश्चित वेतनमान प्रदान किया जाए। टीए का प्रावधान किया जाए। सामाजिक अंकेक्षण का प्रचार प्रसार किया जावे एवं मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अति शीघ्र ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर की महापंचायत जल्द बुलाई जावे। गौरत

पचमढ़ी मानसून हील मैराथन में कविता शर्मा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान!

Image
देवास।  मानसून हील मैराथन का आयोजन पचमढी में हुआ, जिसमें कविता शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवास जिला कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि पचमढ़ी में आयोजित हुई पचमढी मानसून हील मैराथन जिसमें तीन कैटिगरी में रेस रखी गई थी। जिसमें देवास जिला/कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव कविता शर्मा जी ने 10 किमी रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर देवास का नाम रोशन किया।  इसे भी पढे -  जिले के उदयनगर क्षेत्र में आदिवासी बाहुल्य गांवो में चलाया जा रहा है : वाड़ी विकास कार्यक्रम! शर्मा की इस उपलब्धि पर देवास जिला/कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं हिन्द फौज सैनिकों ने सयाजी गेट पर स्वागत कर सम्मान किया।  इस अवसर पर मुख्य संरक्षक राजेश यादव, संरक्षक विकास गिरी, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, कुमेर सिंग वर्मा, अश्विन पागनिश, ललित द्विवेदी, रवि अग्रवाल, सह सचिव डॉ. मायाराम चौहान, विक्रांत जोशी, खुशबू पागनिश, कानूनी सलाहकार मीना राव, हिन्द फौज सैनिक रोहित शर्मा, योगेन्द्र राजपूत, सतीश जाटव एवं शोर्य नमन के

पीने के पानी को उबाल कर व छान कर पिये —महापौर!

Image
देवास - शहर मे क्षिप्रा नदी से पानी वितरण की व्यवस्था निगम द्वारा की जाती है। वर्तमान मे क्ष्रिपा नदी मे बाढ का पानी आने के कारण मिट्टी मे कटाव से पानी मे टर्बिडिटी बड जाती है। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे नल से आने वाले पीने के पानी को उबाल कर व छान कर पियें तथा वर्षाकाल मे जल ​जनित बीमारियों से बचें।   इसे भी पढ़े -  देवास में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर 29 जुलाई को 10 किलोमीटर की दौड एवं साईकिल रैली का आयोजन! इसे भी पढ़े -  डॉ.महेश मेवाड़ा को देश की राजधानी दिल्ली में पीएचडी की मानद उपाधि से किया सम्मानित। इसे भी पढ़े -  मप्र शासकीय अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन!

जिले के उदयनगर क्षेत्र में आदिवासी बाहुल्य गांवो में चलाया जा रहा है : वाड़ी विकास कार्यक्रम!

Image
देवास - जिले के उदयनगर क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य 10 गांवो में वाड़ी विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत विगत ग्राम मगरादेह में वाड़ी वृक्षारोपण महोत्सव सम्पन्न हुआ। वाड़ी वृक्षारोपण महोत्सव में वाड़ी प्रतिभागियों ने बताया कि क्षेत्र में परियोजना के तहत 58 वाड़ियाँ गत वर्ष स्थापित की गयी थी। जिसका जीवितता प्रतिशत 90 से अधिक रहा है, इसी सफलता को दृषिगत रखते हुए 300 से अधिक किसान आगे आते हुए इस वर्ष वाड़ी लगाने के लिए वाड़ी नियमानुसार अपनी एक एकड़ भूमि में ग्रीष्म ऋतु में गड्ढो की खुदाई कर बेसल डोज एसएसपी, नीम केक एवं फेनवेल पावडर के साथ पकी हुई गोबर की खाद डालकर गड्डो की भराई की गयी। जिसमें वाड़ी मॉडल के अनुसार आम (केसर), अमरुद (एल-49 एवं थाई-पिंक), बॉर्डर फोरेस्टी के रुप में सीताफल (बालानगर) मुनगा तथा बांस (कटंगा) लगाये जा रहे है। जिसकी शुरुआत इस कार्यक्रम के माध्यम से की जा रही है। इसे भी पढ़े -  देवास में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर 29 जुलाई को 10 किलोमीटर की दौड एवं साईकिल रैली का आयोजन!       नाबार्ड डीडीएम ओजस्वी दीक्षित द्वारा पौधों की जीवितता बनाएं रखने के लिए आफ्टरकेयर पर ध्यान के

देवास में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर 29 जुलाई को 10 किलोमीटर की दौड एवं साईकिल रैली का आयोजन!

Image
देवास - अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। बाघों की घटती आबादी से प्रकृति पर पडने वाले दुष्प्रभावों को आम-जन तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस की स्थापना वर्ष 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग टाईगर समीट में की गई। इस क्रम में देवास वनमण्डल अंतर्गत वन्यप्राणी अभ्यारण्य द्वारा दिनांक 25 से 29 जुलाई तक खिवनी अभ्यारण्य की सीमा के आस-पास ग्रामों में बाघ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे भी पढ़े -  डॉ.महेश मेवाड़ा को देश की राजधानी दिल्ली में पीएचडी की मानद उपाधि से किया सम्मानित। जिसमें बाघों के महत्व के बारे में स्कूली बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य पर देवास में 10 किलोमीटर की दौड एवं साईकिल रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें आर.एफ.सी. जुम्बा अकेडमी भोपाल द्वारा प्रतिभागियों का मनोबल बढाने के लिए जुम्बा किया जायेगा।   इसे भी पढ़े -  मप्र शासकीय अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन! इसे भी पढ़े -  जिले के नागरिक नेत्र संक्रमण कंज