आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर मांगों का स्मरण पत्र निगम आयुक्त को सौंपा

 देवास। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस द्वारा सफाई कर्मचारियों की मांगों के लिए किए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन में निगम आयुक्त के तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ नारेबाजी की एवं मांगों का स्मरण पत्र सौंपा। यूनियन के शहर अध्यक्ष रूपेश कल्याणे ने बताया कि आयुक्त द्वारा लगातार कर्मचारियों की मांगों को नजर अंदाज करना एवं अडियल रवैये के कारण समस्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।



अपनी मांगों के ज्ञापन के लिए सुबह 10 बजे से निगम कार्यालय में उपस्थित हुए लेकिन निगम आयुक्त दोपहर 12 बजे आई। इस कारण कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नारेबाजी की और कहा कि लोकतंत्र में यूनियन को और कर्मचारियों को मांगे रखने तथा अधिकारियों से बात करने का पूर्ण अधिकार है। लेकिन आयुक्त का कहना है कि महीने में एक बार मिलिये हर दूसरे तीसरे दिन नहीं मिल सकते, मेरे पास समय नहीं है, तो कल्याणे ने कहा कि पूर्व आयुक्त भी कार्य के साथ साथ कर्मचारी यूनियन को एवं कर्मचारियों को समय देते थे, बात सुनते थे, ऐसा कौन सा कार्य है जो आपके पास अपने ही कर्मचारियों के लिये समय नहीं है। आपका ऐसा ही बर्ताव रहा तो 1 अक्टूबर 2019 को समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कल्याणे, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सांगते, अनिल खरे, पारस कलोसिया, कमल नरवले, राजेश गौसर, विक्की सांगते, विजय सांगते, मांगीलाल फतरोड, महेश लोट, बसंत कल्याणे, राजकुमार कल्याण, मंगल घारू, पारस सिहोते, योगेश मोरे, आनंद चांवरे, प्रवीण खरे, विनोद भरोसिया, शंकर सांगते आदि यूनियन के कर्मचारी एवं समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय