मत्स्य विक्रय परिवहन हेतु 6 सदस्यो को मोटर सायकल विथ आईस बॉक्स का वितरण किया
देवास। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत नीलक्रांति योजनांतर्गत मत्स्य पालन कार्य में संलग्र माँ बालेश्वरी मत्स्योद्योग सहकारी समिति बालोन विकासखंड टोंकखुर्द में चयनित 6 सदस्यो को मत्स्य विक्रय के परिवहन हेतु मोटर सायकल विथ आईस बॉक्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकनिर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, कलेक्टर श्रीकांत पांडे, एसपी चंद्रशेखर सोलंकी, सहायक संचालक मत्स्य उद्योग सहदेव नागले, मत्स्य इंस्पेक्र कल्पना चतुर्वेदी, मां बालेश्वरी अनु.जाति मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बालोन अध्यक्ष अखिलेश बागरी सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment