बोलेरो ने बाईक सवार को टक्कर मारी , बाईक सवार की मौत
रोहित सोलंकी, टोंकखुर्द
टोककला। रविवार को एबी रोड़ पर दोपहर तीन बजे कलमा के पास बोलेरो वाहन ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी अनुसार टोककला निवासी पंकज झाला उम्र 19 वर्ष खेत पर से वापस लौट रहा था। तभी मक्सी की ओर से आ रही बोलेरो ने बाईक सवार को टक्कर मार दी जिससे गंभीर घायल हो गया। सूचना पर परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लाये जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पंकज केपी कालेज में फस्ट इयर का छात्र था। घटना के बाद पुलिस बोलेरो वाहन को चौकी पर ला रही थी। तभी टोककला में गुस्साई भीड़ ने बोलेरो वाहन पर पथराव कर दिया। पुलिस जैसे तैसे वाहन को चौकी परिसर लाई। बोलेरो वाहन का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। वही घटना के प्रत्यदर्शी कलमा निवासी लाखन सिंह ठाकुर ने बताया की कलमा चौराहे पर गांव में जाने के रास्ते पर फोरलेन निर्माण कंपनी ने ओवरब्रिज नहीं बनाया जिससे सड़क दुर्घटना ज्यादा हो रही। पिछले दस दिनों पहले भी उसी जगह कलमा निवासी राधेश्याम वैष्णव की भी दूर्घटना में मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार कलमा में फोरलेन निर्माण कंपनी को ओवरब्रिज का निर्माण करन चाहिए जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
Comments
Post a Comment