सीहोर- जावर थाने में ऊर्जा महिला डेस्क का शुभारंभ, 700 ऊर्जा महिला डेस्क स्थापित करने का निर्णय !



सीहोर/ जावर, रायसिंह मालवीय 

जावर। महिलाओं की शिकायतों को सुनने तथा त्वरित कार्यवाही करने के लिए प्रदेश के थानों में वर्गीकरण के आधार पर 700 ऊर्जा महिला डेस्क स्थापित करने का निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया।

इसी के चलते जावर थाने में भी बुधवार को आष्टा एसडीएम विजय मंडलोई आष्टा एसडीओपी मोहन सारवान जावर तहसीलदार रत्नेश थाना प्रभारी मदन इवने श्रीवास्तव सिद्दीगंज थाना प्रभारी वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र केशव कल्याण सिंह विक्रम सिंह दयाराम परिहार मनोज वेध मेडिकल आफिसर कपिल गायकवाड़ आदि की उपस्थिति में जावर थाने में भी महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। जावर में महिला सउनि. गिरजा मेवाड़ा को ऊर्जा महिला डेस्क के संचालन का कार्य सौंपा गया है। 


महिला डेस्क के द्वारा संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा त्वरित निराकरण

ऊर्जा महिला डेस्क महिलाओं के संबंध में विशेषज्ञ ईकाई के रूप में कार्य करेंगी। जिसे पूर्ण रूप से महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। डेस्क के माध्यम से थानो में महिलाओ को सौहार्दपूर्ण एवं मित्रवत व्यवहार उपलब्ध कराया जायेगा। इसका प्रमुख उद्येश्य महिलाओं को पुलिस के द्वारा की जाने वाली प्रक्रिया और उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराया जाना है। डेस्क में आने वाली महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना जायेगा तथा त्वरित एवं वैधानिक समाधान किया जायेगा। डेस्क में पदस्‍थ महिला अधिकारी, कर्मचारी महिलाओं की शिकायतों को सुनने के साथ अपराधों की विवेचना संपादित करेंगी।  साथ ही पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध करायेंगी।


यह करेगी ऊर्जा महिला डेस्क

ऊर्जा महिला डेस्क विवेचना के साथ ही  शिकायतकर्ता को विवेचना के विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी देगी। महिला की समस्या का सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करायेगी। महिलाओं को मेडिकल, आर्थिक तथा पुनर्वास में सहयोग करेगी। महिला अपराध बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर कार्यवाही करेगी। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएगी।


यह विभाग मिलकर करेंगे काम

महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने में पुलिस विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचायत ग्रामीण विकास एवं नगरीय प्रशासन, श्रम विभाग, अनुजाति तथा जनजाति विभाग समन्वित रूप से मिलकर कार्य करेंगे।

    कार्यक्रम को सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने संबोधित कर महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी वही कार्यक्रम का आभार एस आई चंद्रशेखर डिगा ने माना कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि सहित जावर थाना का स्टाफ व पत्रकार गण मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय