Posts

Showing posts with the label Dhar

केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर भगवान श्री राम और मां तुलजा भवानी चामुंडा देवी का आशीर्वाद लेकर निकले देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, नामांकन करेंगे दर्ज

Image
  भारत सागर न्यूज़/देवास - शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर भगवान का आशीर्वाद लेकर शाजापुर नामांकन फार्म जमा करने निकले, शहर के विकास नगर चौराहे पर स्तिथ वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर हजारो वाहनों के काफिलों के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ शाजापुर को रवाना हुए। सांसद सोलंकी की नामांकन रैली में मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव रहेंगे उपस्थित।

जनपद पंचायत कन्नौद और बागली के ग्रामों में कुएं की मुंडेर नहीं बनाने पर भूमि स्‍वामियों पर की FIRदर्ज

Image
       भारत सागर न्यूज़/देवास । जिले में खेतों की मेड़ पर कुआं निर्मित किया जाता है लेकिन उसकी मुंडेर नहीं बनाई जाती है। ऐसे भूमि स्‍वामियों को चिन्हित कर उन पर धारा 188  व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।           इसी के तहत कुएं की मुंडेर नही बनाने पर भूमि स्वामी निवासी हस्याखेड़ी खुमसिंह पिता गोटिया बारेला, ग्राम चोरमाल पानीगांव निवासी बैरग्या पिता उंकार बारेला, छतरसिंह पिता उंकार बारेला, श्यामलाल पिता पालसिंह बारेला, अमरसिंह पिता भावसिंह बारेला, रूपसिंह पिता चेनसिंह बारेला, नहारसिंह पिता कोटवाल बारेला और जनपद पंचायत बागली के ग्राम बरखेड़ा सोमा निवासी हजारीलाल पिता दयाराम तथा बोंदरमल पिता हरचंद पर कार्रवाई करते हुए धारा 188 एवं अन्‍य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया हर-घर संपर्क

Image
रामलला की जय जयकार करते भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर घर सम्पर्क भारत सागर न्यूज़/देवास । चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी के दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा तूफानी जन सम्पर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शाम 5 बजे गजरा गैर चौराहे स्थित शाहिदो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देवास नगर के वार्ड क्रमांक 30 एवं 32 में श्रीराम जन्मोत्सव, रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते, रामलला की जय जयकार करते हुए हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क किया। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद प्रत्याशी श्री सोलंकी की ओर से राम राम करते, पत्रक वितरण करते हुए घर घर सम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी श्री सोलंकी ने लोकसभा क्षेत्र की आष्टा विधानसभा के कोठरी मंडल, शाजापुर, हाटपीपल्या के बरोठा मंडल, ग्राम सन्नोड, सोनकच्छ ग्रामीण मंडल के ग्राम बाबई, कालापीपल विधानसभा के ग्राम नांदनी में स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। देवास में हर घर सम्पर्क, घर घर सम्पर्क अभियान के दौरान सांसद श्री महेंद्र सोलंकी की पत्नी प्रिर्ति सोलंकी, पार्षद ऋतु सवनेर, सरोज

मप्र कांग्रेस कमेटी अ.जा. विभाग ने मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती

Image
भारत सागर न्यूज़/देवास । मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश सचिव सुनील यादव के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर श्याम बोडाना, केशव कुले, हर्ष मालवीय, दीपेश यादव, रोहित चौहान, अमन सेंधव, लकी चौधरी, कैलाश बोडाना, संदीप यादव, जय राम मालवीय, अशोक चौहान, रवि पवार, आदि उपस्थित थे।

बसपा ने मनाई बाबा साहब की जयंती, निकाली रैली

Image
  भारत सागर न्यूज़/देवास । बहुजन समाज पार्टी जिला देवास के तत्वाधान में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बसपा के प्यारेलाल बंजारे ने बताया कि बोधी संत बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती 14 अप्रैल को उज्जैन रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण गया। तत्पश्चात बाबा साहब द्वारा बताए गए सतमार्गो पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एड. सुरेश वेद, मदनलाल सोलंकी थे। कार्यक्रम का संचालन देवास-शाजापुर जिला प्रभारी दरियाव सिंह मालवीय ने किया।  आभार हेमराज पवार ने माना। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह चौहान, एआर सोलंकी, कल्याण सिंह अवलावदिया, राजेश राजोरिया, दिनेश चौहान, गब्बर सिंह परमार, फूल सिंह गौड, सिद्धू सिंह सोलंकी, आशिक अली, मदनलाल जेटवा नारायण सिंह जाटवा, नर्बत सिंह चौहान सहित बडी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। शाम 5 बजे नगर के प्रमुख मार्गो से बाबा साहब की याद में रैली निकाली गई। जिसमें बडी संख्या में कार्यकर्ता वाहनों के साथ शामिल थे।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय करने वालों पर लगातार की जा रही है कार्रवाई

Image
भोंसले कॉलोनी देवास में रिहायशी मकान से 65 पाव विदेशी मदिरा जप्त 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार बागली वृत्त से पकड़ी अवैध शराब, 3 प्रकरण किए दर्ज        भारत सागर न्यूज़/देवास। जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल ने वृत्त देवास ब में मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा भोंसले कॉलोनी देवास में एक रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 65 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद हुई तथा मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसके पास मदिरा को अवैध रूप से संग्रह कर रखी हुई थी।  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क का उलंघन होने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निधि शर्मा, राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, उमेश स्वर्णकार, डी पी सिंह, दिनेश भार्गव, विजय कुचेरिया, कैलाश जामोद, एवम् आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, राजाराम रायकवार, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, राजेश जोशी, नितिन सोनी, दीपक टटवाड़े

अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल पंजीयन शुरू, 29 जून 2024 से शुरू होगी यात्रा, 79 दिन शेष

Image
  भारत सागर न्यूज़/देवास। लोकसभा चुनाव के बाद प्रशासन का पूरा फोकस श्री बाबा अमरनाथ यात्रा पर हो जाएगा। इस बार अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। शिव शक्ति सेवा मंडल के शैलेंद्र सिंह गौड ने बताया कि यात्रा के लिए मेडिकल शासकीय जिला अस्पताल में शुरू हो चुके है। जिसमें 4 डॉक्टरों की पेनल चिन्हित की गई है। इच्छुक अमरनाथ यात्री जिला अस्पताल में जाकर डॉ. अतुल पवनीकर, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. बरूराज शुक्ला एवं कमल मालवीय के पास जाकर अपना मेडिकल कराकर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है। मेडिकल की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात 15 अप्रैल 2024 से पंजाब नेशनल बैंक, देवास या किसी भी एमपी ऑनलाइन पर जाकर यात्रा का पंजीकरण करा सकते है।  श्री गौड विगत 25 वर्षो से बाबा अमरनाथ जी की यात्रा कर रहे है। साथ ही पूरे देवास जिले के यात्रियों को नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन फार्म व यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी जन-जन तक पहुंचाते है। सरकारी आदेश के अनुसार 13 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के लोग अमरनाथ यात्रा कर सकते है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले इच्छुक शिवभक्त वर्ष 2024 के लिए भी रजिस्ट्रेशन फार्म व यात्रा की सम्पूर्ण जा

देवास जिले से गुजरने वाले भारी माल वाहन 07 से 13 मार्च तक मक्सी, शाजापुर, शुजालपुर होते हुए जाएंगे भोपाल

Image
देवास से सोनकच्छ के बीच मैन पाइंट पर उपलब्ध रहेगी एंबुलेंस और क्रेन की सुविधा  सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर श्री प्रदीप मिश्रा की होगी शिवमहापुराण की कथा देवास - महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा दिनांक 07 से 13 मार्च (एक सप्ताह) तक आयोजित होगी। इसके लिए देवास जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कथा के दौरान देवास जिले से गुजरकर भोपाल जाने वाले भारी माल वाहकों के लिए ट्रॉफिक डायवर्ट किया जाएगा।  देवास जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर-भोपाल हाईवे अंतर्गत देवास बायपास से भारी माल वाहनों के मार्ग का डायवर्सन किया जाएगा। ये वाहन देवास बायपास से मक्सी, शाजापुर, शुजालपुर होते हुए भोपाल जाएंगे। उन्होंने सभी भारी माल वाहनों के चालकों से इन मार्गों का उपयोग का आग्रह किया है। जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम के माध्यम से दो फायर बिग्रेड सीहोर में उपलब्ध कराई जा रही है। भौंरासा टोल नाके पर दो क्रेन भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से तीन एंबुले

कालुसिंहजी सोलंकी (उमरिया) दानवीर राजा बली बलाई समाज संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत

Image
भारत सागर न्यूज/धार। दानवीर राजा बली मालवीय बलाई समाज संगठन, धार के निर्वाचन   की प्रक्रिया हुई, जिसमें निर्वाचन अधिकारी डा. निर्भय सिंह सोलंकी को नियुक्त किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध कालुसिंह सोलंकी (उमरिया) को अध्यक्ष चुना गया। संगठन के मार्गदर्शक एवं संरक्षक- राजारामजी चौहान (अमझेरा) को बनाया गया। उपाध्यक्ष- बालारामजी मांगोदिया, कोषाध्यक्ष- मोहनलाल चौहान सचिव- दशरथ सिंह चौहान सदस्य - लालचंद धाकड़, कैलाश चौहान, लक्ष्मण मालवीय, विजय सिंह परमार, एड. उमरावसिंह राठौर, एड. बी एस. चौहान, फकीरचंद जी सोलंकी, नरेशजी मांगोदिया, निर्भय सिंह मालवीय, संतोष, सिसोदिया आदि सभी पदाधिकारी निर्विरोध नियुक्त किये गए।  इसे भी पढे -  ‘’समाधान आपके द्वार’’ योजना में 24 फरवरी को आयोजित होने वाली लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैठक का हुआ आयोजन                               सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी डा. निर्भय सिंह सोलंकी द्वारा विधिवत पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी चंपालालजी जाधव (इंदौर), गिरधारीलाल जी सोलंकी, आत्माराम, मयारामजी (बडनग

ट्रक चालक ने बस को मारी टक्कर, 12 यात्री घायल एक युवक की मौत

Image
   धार -   धार बायपास पर ट्रक ने बस को  टक्कर  मारी। यह घटना इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर 7 दिसंबर को रात के 8 बजे के समय बायपास पर एक सड़क हादसा हुआ जिसमे एक युवक की मौत हो गई। और बस मे सवार 12 लोग घायल हुवे है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुचाया गया। बस सूरत जा रही थी।  जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 8 बजे उक्त बायपास पर एक ट्रक से हादसा हुआ है। इसे भी पढे -    पुलिया जर्जर होने के कारण सीमेंट से भरा ट्रक पुल में समा गया बताया जा रहा है कि ट्रक चालक फोरलेन पर गलत दिशा से चला आ रहा था। इस ट्रक से कुछ सामान लगातार गिरते जा रहा था। बाद में ट्रक फोरलेन से नीचे उतर के एक खेत में जाकर घुसा। मृतक का पता नहीं चल पाया है कि कौन है।  एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।  इन दोनों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय लाने का कार्य किया। वहीं ग्रामीणों की मदद मिली।   इसे भी पढे -  चाय बनाने गई युवती आग मे झुलसी, गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा.... इसे भी पढे -  चौथी मंजिल से वाहन लाने ले जाने वाली लिफ्ट का तार टूटा, लिफ्ट युवक पर गिरी......

मजदूरों से भरा वाहन नहर मे गिरा, मासूम बच्चे सहित पिता की मौत

Image
धामनोद - नहर में किसान सहित कई मजदूरों से भरा वाहन गिरा। यह घटना धामनोद  क्षेत्र की है जो शनिवार को दोपहर के समय  सेमल्दा  के समीप धामनोद-कालीबावड़ी मार्ग पर ओंकारेश्वर की बड़ी नहर  के वहा हुआ। इस घटना मे मासूम बच्चे सहित पिता की मौत हो गई। साथ ही 5 लोग घायल हुवे। इनके साथ 4 महिलाए भी थी। इनका इलाज चल रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार   मृतक  विजय काशीराम कुशवाह भारतीय जीवन बीमा निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थे। बता दे कि विजय कुशवाह के नए घर बनाने के लिए भूमि पूजन हुआ था।  विजय वाहन से मजदूरों को खेत ले जा रहे थे उसी समय वाहन अनियंत्रित हुआ और ओंकारेश्वर नहर मे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने जैसे देखा और दोदकर नहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने लगे।  इसे भी पढे -  एचआईवी/एड्स व टीबी का परीक्षण कर लोगों को किया जागरूक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि मृतक विजय कुशवाह और उनके सात वर्षीय बेटे रुद्राक्ष की मौत हो गई।  घटनास्थल पर ग्राम आसपास के बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इस हादसे मे एक युवक और 4 महिलाओ को बाहर निकाला गया। रुद्राक्ष को निकालने मे 20 से 22 मिनट का समय लगा और विजय को खोजने

ट्रक चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, 2 की मौत

Image
धार - ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मारी दी। यह घटना कुक्षि तहसील के गाँव आली मे कल दोपहर मे खंडवा-बदोदर  अंतरप्रांतीय मार्ग पर हुई। बाइक पर सवार युवक युवती की टक्कर से मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों जीजा और साली थे।  बुदेसिंह पिता नानला उम्र 25 वर्ष निवासी मालपुरा डही साली दीपिका पिता शरबत उम्र 14 वर्ष निवासी गिरवानिया दोनों की मौत हो गई।  इसे भी पढे =  तेज रफ्तार में आ रहे आटो ने चौराहा पार कर रहे स्कूटर सवार व्यापारी की स्कूटर को टक्कर मारी दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई। बुदेसिंह की इलाज के दौरान मौत हुई। दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सोपा गया। बताया जा रहा है कि बुदेसिंह अपने ससुराल गया था जहा साली दीपिका अपनी बहन से मिलने के लिए बुदेसिंह के साथ आ रही थी और रास्ते में हादसा हुआ।  इसे भी पढे =  बस मे लगी भीषण आग, चालक आग लगते ही बस से कूदा इसे भी पढे =  रेस्टोरेंट में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप प्लान के तहत रिंगनोद संकूल द्वारा, रैली निकालकर किया जागरूक....

Image
भारत सागर न्यूज/सरदारपुर - मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप प्लान के तहत आज रिगनोद संकुल पर एकीकृत उ. मा. वि. विद्यालय रिंगनोद के छात्र छात्राओं ने हाट बाजार में रैली निकालकर पंचायत भवन पहुंचकर एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। नुक्कड़ नाटक के तहत सभी मतदाताओं को यह बताना की आपका एक-एक वोट की क्या कीमत होती है ? नुक्कड़ नाटक के तहत समझाया गया। इस अवसर पर विकासखंड स्तरीय  मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप नोडल अधिकारी अश्विनी  दीक्षित ने सभी जनमानस को मतदाता जागरूकता अभियान की शपथ दिलाई और युवा वोटरों से अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करने हेतु कहा। इस अवसर पर एम एल लोधी नोडल , अनिल खपेड़ , दिनेश चौहान मतदाता अधिकारी उपस्थित रहे।    इसे भी पढे -  पुलिस प्रशिक्षण शाला मक्सी रोड उज्जैन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.... वही पर नगर के युवा, वृद्ध, जन एवं नगर वासियों  सहित पंचायत सचिव स्टाफ एवं एकीकृत उ मा वि विद्यालय रिंगनोद  का स्टॉप सहित संस्था की प्राचार्य श्रीमती सोना मौर्य,श्रीमती सीमा मंडलोई ,लक्ष्मी नारायण पाटीदार हनीफ खान ,चंद्रशेखर चोयल, जागृति पाठक, नगमा खान, राजेश काग, अभिष