मजदूरों से भरा वाहन नहर मे गिरा, मासूम बच्चे सहित पिता की मौत




धामनोद - नहर में किसान सहित कई मजदूरों से भरा वाहन गिरा। यह घटना धामनोद  क्षेत्र की है जो शनिवार को दोपहर के समय सेमल्दा के समीप धामनोद-कालीबावड़ी मार्ग पर ओंकारेश्वर की बड़ी नहर के वहा हुआ। इस घटना मे मासूम बच्चे सहित पिता की मौत हो गई। साथ ही 5 लोग घायल हुवे। इनके साथ 4 महिलाए भी थी। इनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विजय काशीराम कुशवाह भारतीय जीवन बीमा निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थे। बता दे कि विजय कुशवाह के नए घर बनाने के लिए भूमि पूजन हुआ था। विजय वाहन से मजदूरों को खेत ले जा रहे थे उसी समय वाहन अनियंत्रित हुआ और ओंकारेश्वर नहर मे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने जैसे देखा और दोदकर नहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने लगे। 



मृतक विजय कुशवाह और उनके सात वर्षीय बेटे रुद्राक्ष की मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्राम आसपास के बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इस हादसे मे एक युवक और 4 महिलाओ को बाहर निकाला गया। रुद्राक्ष को निकालने मे 20 से 22 मिनट का समय लगा और विजय को खोजने मे 30 मिनट का समय लगा। इसी बीच उन दोनों की मौत हो गई। घायल हुवे लोगों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। यश पुत्र धर्मेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम सेमल्दा, ज्योति पत्नी अशोक , गायत्री पत्नी विजय कुशवाह, कालीबाई पत्नी जीवन और एक 50 वर्षीय महिला को एंबुलेंस की मदद से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 









Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन