बसपा ने मनाई बाबा साहब की जयंती, निकाली रैली

 


भारत सागर न्यूज़/देवास। बहुजन समाज पार्टी जिला देवास के तत्वाधान में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बसपा के प्यारेलाल बंजारे ने बताया कि बोधी संत बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती 14 अप्रैल को उज्जैन रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण गया। तत्पश्चात बाबा साहब द्वारा बताए गए सतमार्गो पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एड. सुरेश वेद, मदनलाल सोलंकी थे। कार्यक्रम का संचालन देवास-शाजापुर जिला प्रभारी दरियाव सिंह मालवीय ने किया। 




आभार हेमराज पवार ने माना। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह चौहान, एआर सोलंकी, कल्याण सिंह अवलावदिया, राजेश राजोरिया, दिनेश चौहान, गब्बर सिंह परमार, फूल सिंह गौड, सिद्धू सिंह सोलंकी, आशिक अली, मदनलाल जेटवा नारायण सिंह जाटवा, नर्बत सिंह चौहान सहित बडी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। शाम 5 बजे नगर के प्रमुख मार्गो से बाबा साहब की याद में रैली निकाली गई। जिसमें बडी संख्या में कार्यकर्ता वाहनों के साथ शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?