कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री वर्मा का कांग्रेसियों ने सादगी पूर्वक मनाया जन्मदिवस...!
जन्मदिवस पर मरीजों को बांटे फल व काटा केक.... विजेंद्र नागर/सोनकच्छ क्षेत्र के विधायक व मध्य प्रदेश शासन के पूर्व लोक निर्माण व पर्यावरण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा का जन्मदिवस समर्थकों ने सादगी पूर्वक मनाया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती समस्त मरीजों को बीएमओं डॉ. आदर्श ननेरिया की उपस्थिति में फलों का वितरण किया गया तत्पश्चात् स्थानीय जैन मंदिर के सामने आतिशबाजी कर केक काटा गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। मोबाईल पर दी जन्मदिन की शुभकामनाएँः- इस वर्ष विधायक सज्जनसिंह वर्मा अपना जन्मदिवस कोरोना महामारी के चलते व कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए नहीं मनाने का फैसला लिया है। इसी तारतम्य में नगर व ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में ही जन्मदिवस मनाया गया। इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने जनप्रिय व कद्दावर नेता विधायक वर्मा को मोबाईल पर जन्मदिन की बधाईयाँ प्रेषित की गई। Advt.विधायक श्री सज्जनसिंह जी वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.जितेंद्र सिंह राणा ब्लॉक कांग्रेस अध्