युवा कांग्रेस ने भाजपा सांसद की फोटो पर गोबर फैंककर किया विरोध........
सांसद ने दिया था बयान : गोबर से चुल्हा जलाओ गैस महंगी नहीं लगेगी , क्या गोबर से चूल्हा जलाना है आत्मनिर्भर भारत : जितेन्द्र सिंह गौड़ देवास। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय जवाहर चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सांसद सुनिता दुग्गल के फोटो पर गोबर फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल के बयान का विरोध करते हुए सांसद की फोटो पर कांग्रेस नेत्रियों रेखा वर्मा, वंदना पांडे, ललीना सारोलिया एवं साधना प्रजापति के द्वारा गोबर फेंका। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती किमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। महंगाई की मार से बचने के लिए अब बीजेपी की एक महिला सांसद ने लोगों को आत्मनिर्भर होने का सुझाव दिया है। बीजेपी सांसद ने कहा था कि गोबर से चूल्हा जलाकर आत्मनिर्भर बनो, सिलेंडर चाहे जितना महंगा हो जाए फर्क नहीं पड़ेगा। उक्त विचार हरियाणा के सिरसा से बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल ने दिया है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी भी की। क्या गोबर से चूल्हा जलाना है आत्मनिर्भर भारत ? य