Posts

गर्मी में लोकसेवा केंद्र पर घंटो खड़े रहते है आम नागरिक, छाया में बैठने एवं पानी की नही है व्यवस्था!

Image
  देवास।   नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 2 (उत्कृष्ट विद्यालय) सिविल लाइन चौराहा पर स्थित लोकसेवा केंद्र में आम नागरिक अपने कार्यो के लिए पूरे जिले से आते है। परंतु दूर से आए लोगों के लिए यहां पर बैठने की एवं पीने के पानी तक व्यवस्था नही है। सपाक्स (स्पीक) संस्था देवास के जिला नोडल अधिकारी के.के. शर्मा ने बताया कि केन्द्र पर मूलभूत सुविधा नही होने के कारण जिलेभर से आए लोगों को भरी गर्मी में कड़ी धूप में खड़े रहकर परेशान होना पड़ रहा है। जबकि लोक सेवा केन्द्र से लाखों रुपये प्रतिमाह शासन को कमाई होती है।  इसे भी पढ़े -  ग्राम बांगर स्थित अमलतास हॉस्पिटल में शनिवार को गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोई भी जिम्मेदार इन आम नागरिकों की परेशानियों को देखने को तैयार नही है। यही शहर में कोई वीआईपी आते है तो उन पर करोड़ों रुपये एक ही दिन में जनता के टैक्स के पैसों को खर्च कर दिया जाता हैं। लेकिन केंद्र पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते है। जिसमें अधिकतर आम गरीब, महिला व बुजुर्गो होते है उनकी कोई व्यवस्था नही है। धूप से बचने के लिए चद्दर या सीमेंट का शेड तक नही है। घंटो खड़े रहने

ग्राम बांगर स्थित अमलतास हॉस्पिटल में शनिवार को गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Image
  देवास -  कार्यक्रम विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, सीएमएचओ एमपी शर्मा व अमलतास ग्रुप चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने चिकित्सा के क्षेत्र में अमलतास हॉस्पिटल द्वारा की जा रहीं जनसेवा व नवाचार की और जो कदम बढ़ाएं जा रहें हैं, उसकी सराहना करते हुए अमलतास परिवार को बधाई दी व कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अपने उद्बोधन के रूप में मार्गदर्शन दिया। इसे भी पढ़े -  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं अमलतास ग्रुप के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया कि गर्भ संस्कार कार्यक्रम के माध्यम से करीब दो सौ महिलाओं का निःशुल्क सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, ब्लड चेक आदि मेडिकल टेस्ट किए गए हैं। साथ ही उन्हें बताया गया कि किस तरह का पौष्टिक आहार लेना चाहिए ताकि बच्चे की जो ग्रोथ ठीक से हो सके। साथ ही नौ महीने के दौरान उन्हें किन बातों का विशेष ध्यान रखना हैं, उसके बारे में भी जानकारी दी गई हैं। इसे भी पढ़े -  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निर्धन छात्रों हेतु निशु

महिला सांस्कृतिक संगठन ने की दिल्ली में महिला खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित प्रदर्शनकारियो की गिरफ्तारी का किया विरोध !

Image
देवास - जंतर मंतर पर महिला खिलाड़ियों के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के आह्वान पर 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिलाओं की महापंचायत आयोजित की गई थी। इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में हरियाणा पंजाब पश्चिमी यूपी दिल्ली से महिला संगठन किसान संगठन व अन्य जन संगठन दिल्ली पहुंचने की तैयारी कर रहे थे जिनको सुबह विभिन्न स्थानों पर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के विरोध में व महिला पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में AIMSS ने देवास के आई सी एच पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए AIMSS की प्रदेश कमेटी सदस्य अर्सी ने कहा कि बड़ी खेद की बात है कि पहलवान को न्याय देनें की  सिवा उन लोगों को भी अरेस्ट किया है। केन्द्र सरकार के इस अलोकतांत्रिक और दमनकारी कार्रवाई की ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन कड़ी निंदा करता है और गिरफ्तार आंदोलनकारियों की अविलंब रिहाई की मांग करता है ।  इसे भी पढ़े -  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निर्धन छात्रों हेतु निशुल्क कोचिंग की शुरुआत ! सरकार के द्वारा आंदोलनकारियों पर यह कार्यवाही प्रमाणित करती है कि महिला खिलाड़ियों के साथ हुए अन्याय व द

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निर्धन छात्रों हेतु निशुल्क कोचिंग की शुरुआत !

Image
लक्ष्य छोटे-छोटे तय कर धीरे-धीरे बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़े, तभी आसानी से कामयाबी मिलेगी- श्री कवचे देवास।  हर सफल व्यक्ति कड़ी मेहनत और लग्न से आगे बढ़ता है। अभी से अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं हैं। मेहनत शुरुआत से ही करें। कठोर परिश्रम और सच्ची लग्न से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है। लक्ष्य छोटे-छोटे तय करना चाहिए। धीरे-धीरे बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए। इससे आसानी से कामयाबी पाई जा सकती है। यही सफलता का मूलमंत्र है। उक्त विचार अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे ने आईटीआई कॉलेज में एक कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान प्रकट किए। संस्था मानस के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि संस्था मानस द्वारा आईटीआई कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग की शुरुआत की गई है।  इसे भी पढ़े -  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीजे निहारिका सिंह थी। श्रीमती सिंह ने कहा कि लग्न और मेहनत से हम निश्चित ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। संस्थ

युवा किसान संगठन अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री से 2023 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों के संदर्भ में की विशेष मुलाकात !

Image
प्याज व गेहूं की एमएसपी के साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा हाटपिपलिया विधानसभा के 2008, 2013, 2018 व 2020  के चुनाव परिणाम की समीक्षा हाटपिपलिया-2023 विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका में होगा किसान देवास।  युवा किसान संगठन अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री से 2023 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों के संदर्भ में की विशेष मुलाकात कर किसानों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी। संगठन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश का प्याज उत्पादक किसान सरकार के पास कोई ठोस निर्यात नीति ना होने की वजह से अपने बच्चों जैसी फसल को सडक़ों पर फेंकने के लिए मजबूर है। विपक्ष सरकार के ऊपर दबाव बनाकर प्याज का भाव 2000 प्रति क्विंटल किसानों को दिलवाना सुनिश्चित करें। गेहूं की फसल मध्यप्रदेश की प्रमुख फसल है व कांग्रेस की घोषणा अनुसार गेहूं के एमएसपी 3000 क्विंटल को अगर कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करती है इसका लाभ पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा।  इसे भी पढ़े -  जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी नहीं खोला कबीर आश्रम का रास्ता ! 200000 तक की किसान कर्ज

देवास जिले में आयुष की आहरचर्या से मिल रही है एनीमिया से निजात, देवगुराडिया गांव में आयुष की परंपरागत चिकित्सा से मिली राहत !

Image
देवास - महिलाओ में लौह तत्व की कमी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आयुष विभाग जिलेभर मे प्रयास कर रहा है। आयुष की आहरचर्या का समुचित पालन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ जाती है। एनीमिया ग्रस्त महिलाओ को इससे बेहतर लाभ मिल रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने जिले के आयुष चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्र मे एनीमिया चिन्हित महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ की दिशा में कार्य करें। इसे भी पढ़े -  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।      शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय देवगुराडिया के चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुभाष सिसोदिया ने बताया कि आयुष पद्धति से गांव मे मौजूद खाद्य पदार्थो हरी सब्जियो, चूंकदर, मूंगफली के दाने, गुड, अंकुरित अनाज, दाले, मूंग के लड्डू, नींबू और आंवले के उपयोग से महिलाओं के शरीर में तेजी से खून बनने लगता है। ग्राम देवगुराडिया की महिलाओं को आयुष पद्धति से आहरचर्या के बाद काफी राहत मिली है। देवगुराडिया की आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती ममता भी गांव से एनीमिया दूर करने की कोशिश में आयुष की आहारचर्या को ग्रामीण

दीक्षांत समारोह में शर्मा को कुलपति ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित !

Image
योग प्रवीण सूची में प्रथम आने व ज्योतिर्विज्ञान, संस्कृत आयुर्वेद मैं श्रेष्ठ कार्य के लिए श्री शर्मा  सम्मानित देवास। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें 166 शिक्षार्थियों को मेडल और उपाधियां दी गई। विक्रम कीर्ति मंदिर उज्जैन में आयोजित किए गए  इस चतुर्थ दीक्षांत समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष एवं राकेट वैज्ञानिक डॉ. श्रीधर पी सोमनाथ ने सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित होकर दीक्षांत भाषण दिया। समारोह में देवास के पंडित रामेश्वर शर्मा पिता पुंजराज शर्मा कुलाला को योग प्रावीण्य सूची में प्रथम आने व ज्योतिर्विज्ञान, संस्कृत, आयुर्वेद ,वास्तु रत्न में विशेष योग्यता के लिए कुलपति प्रो विजय कुमार सीजी द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़े -  जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी नहीं खोला कबीर आश्रम का रास्ता ! शर्मा आयुर्वेद व ज्योतिष उपाधि से पूर्व में भी सम्मानित हो चुके हैं, जो कि शहर के लिए गौरव की बात है।इस उपलब्धि पर, घनश्याम जोशी, कमल किशोर शर्मा, वासुदेव शर्मा,नरेंद्र शर्मा,