Dewas News- महिलाओं पर तानी #GUN तो पुलिस ने तान दिया बुलडोजर (Bulldozer)

  • देवास पुलिस ने की गोली चलाने वाले आरोपी पर प्रभावी कार्यवाही , 
  • महिलाओं से विवाद कर गोली चलाने के आरोपी फारुख और अरमान के घर पर चला बुलडोजर 
  • कोतवाली थाना क्षेत्र के मल्हार रोड़ पर चला पुलिस व नगर निगम का बुलडोजर 
  • अन्य अपराधों में भी लिप्त थे आरोपी ,  मकान को तोड़ा , कृषि उद्यान विभाग की अतिक्रमण की गई भूमि को भी मुक्त कराया


बालाजी नगर में महिलाओं पर गोली चलाने और धमकाने वाले आरोपी फारुख और अरमान के घर जेसीबी व बुलडोजर से पुलिस ने नगर निगम अमले के साथ पहुंचकर तोड़फोड़ की कार्यवाही कर दी। आरोपी पर पूर्व में भी 5 प्रकरण दर्ज है। बता दे एक दिन पूर्व अरमान पिता फारुख शेख ने गाय को लेकर नए विवाद में महिला रहवासियों पर बंदूक तानकर फायर कर दी थी। जिसका वीडियो भी सामने आया था जिसमें बालाजी नगर की महिलाएं बार बार बचती दिखाई दी थी। इधर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया। वहीं आरोपी ने कृषि उद्यान विभाग की जमीन पर भी कब्जा किया हुआ था जिसे कब्जा मुक्त कराया गया। 

सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बालाजी नगर में आरोपी फारुख व अरमान जिन्होंने एक दिन पूर्व महिलाओं पर बंदूक तानकर फायर कर दी थी। यह महिलाओं की दृष्टि से गंभीर अपराध है। जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए उसके अवैध मकान को नगर निगम की मदद से धराशायी किया गया है। आरोपियों पर पूर्व में भी पांच प्रकरण दर्ज है। शासकीय भूमि पर बाड़ा बनाकर कब्जा किया हुआ था जिसे छुड़ाया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?