राजनीतिक उठापटक आप के मनोज कांग्रेस के हुए, किसानो युवाओं हर वर्ग की समृद्धि इसी सोच के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली - मनोज कंठाली




भारत सागर न्यूज/ हाटपिपलिया/संजू सिसोदिया - हाटपीपल्या आम आदमी पार्टी के यूथ विंग देवास जिला अध्यक्ष मनोज कंठाली ने आम आदमी पार्टी से अपना इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता वरिष्ठ गांधीवादी नेता पूर्व बीज निगम अध्यक्ष शांतिलाल गामी पूर्व कैबिनेट मंत्री सोनकच्छ विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा पूर्व शिक्षा मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक जोशी देवास जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी हाटपीपल्या विधानसभा 172 कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राजवीर राजेंद्र सिंह बघेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह बोरखेड़ा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम मुकाती कांग्रेस नेता हुक्कम कंठाली नयापुरा एडवोकेट पिंकेश गामी एडवोकेट कुलदीप नागर बरोठा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया छगनलाल मिस्त्री पार्षद हारून मंसूरी पार्षद अजीत नारायण सिंह राजावत आदि की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सभी वरिष्ठ जनों ने मनोज कंठाली का कांग्रेस पार्टी का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत कर कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। 





राज एक्सप्रेस संवाददाता अनिल धोसरिया को जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के युथ विंग जिला अध्यक्ष मनोज कंठाली ने बताया की अपने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के नेतृत्व में विधिवत कांग्रेस परिवार में शामिल हुआ हू । कांग्रेस परिवार में शामिल हुए कंठाली ने आगे बताया कि भाजपा के भ्रष्टाचार किसान विरोधी किसान आंदोलन के प्रकरण वापसी और घोटालों से प्रदेश को मुक्ति के लिए प्रदेश के किसानो युवाओं हर वर्ग की समृद्धि इसी सोच के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है ।
















Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय