Posts

पुलिस जवान पर पत्थर व लटठ से किया हमला 100 नंबर पर था तैनात

Image
मून्दी । खण्डवा जिले के मून्दी थाने के अन्तर्गत आने वाले ग्राम रोहिणी मे रविवार को पुलिस जवान लालसिंह पिता सुखराम पर जान लेवा हमला हुआ। जवान पर पत्थर व लटठ से हमला किया गया जिससे जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया गामीणो की सूचना पर 108 एम्बूलेंस से पहले पुलिस जवान को मून्दी अस्पताल लाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे खण्डवा अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही पुलिस जवान की मौत हो गई। पुलिस जवान की हत्या से पुलिस महकमे हडकम्प मच गया सूचना पाकर पुलिस की गाडिया मौके पर गाम रोहिणी स्थल पर पहुंची। इस घटना से गाम रोहिणी मे सन्नाटा छा गया। वारदात दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है बताया जाता है कि रोहिणी गाम से बागरदा जाने वाले रास्ते पर खेत मे एक टप्पर बना हुआ है। विवाद यही हआ। उसके बाद पुलिस जवान पर टप्पर से निकलकर कुछ लोगो ने प्राणघातक हमला किया। पुलिस जवान सिविल ड्रेस मे था पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्रा पहुँची मून्दी थाने पुलिस जवान पर प्राणघातक हमले के बाद जिला अस्पताल मे हुई मौत को पुलिस अधीक्षक रूचिवट नि मिश्रा ने मामले बड़ी गम्भीरता से लिया। वे रविवार शाम प

समस्या समाधान की ईच्छाशक्ति ही दिलायेगी जीत

Image
देवास में इस बार के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की गंभीरता और दोनों ही दलों के उम्मीदवारों की मेहनत बता रही है कि मुकाबला सहज नही है जहाँ कांग्रेस इस बार आरपार की लड़ाई लड़ने और प्रदेश में सरकार बनाने के ख्वाब के साथ सपने पूरे करने की तेय्यारी में नजर आ रही है वहीं भाजपा भी बावजूद विरोधियों के तमाम नकारात्मक प्रचार के दो सौ पार के ख़्वाब के साथ फिर से सरकार बनाने की कवायद में है। अगर जिले में जीत की बात की जाए तो अंतहीन समस्याओं को दूर करने के थोथे वादों की जगह समस्या समाधान की दृढ़ इच्छा शक्ति ही जीत दिला सकती है। सकती है। देवास में भी विधानसभा चुनावों की गतिविधियों ने गति पकड़ी है। भाजपा की उम्मीदवार श्रीमती गायत्रीराजे पवार और कांग्रेस के जयसिंह ठाकुर दोनों ही चुनावों में अब कम बचे समय में अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचना चाहते है । दोनों का जनसम्पर्क जोरों पर है। अपने चुनावी का जनसम्पर्क जोरों पर है। अपने चुनावी प्रचार के दौरान जहाँ कांग्रेस के जयसिंह ठाकुर इस बार विकास के लिए बदलाव की बात पर वोट चाहते है तो भाजपा की श्रीमती गायत्री राजे भी अपने चुनावी वायदों में इस बार बेरोजगार

कॉलेज में हुआ फैशन शो, छात्राएं बनी मॉडल, रैम्प वॉक कर दिया मतदान का संदेश

Image
चुनाव आयोग ने पहली बार की पहल, महिला मतदाता जागरुकता के लिए शासकीय गर्ल्स कॉलेज में हुआ आयोजन देवास। मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हर मॉडल का सपना होता है रैम्प पर चलना । मगर जब यही रैम्प कॉलेज में बने और फैशन शो में छात्राएं मॉडल बनकर इस पर चलें तब कैसा होगा। सुनने में अजीब लगता है लेकिन यह सच है। चुनाव आयोग ने मतदाता जागरुकता के लिए इस बार नई पहल की। महिला मतदाताओं को जागरुक करने के लिए गहँस कॉलेज में मॉडलिंग का माहौल बनाया। आमतौर पर साधारण परिधानों में क्लास में बैठने वाली छात्राएं आकर्षक परिधान पहनकर, सज-धजकर रैंप पर चली। मकसद था मतदाता जागरुकता। रैंप पर चलती छात्राएं हाथों में मतदान करने की तख्तियां लेकर चल रही थी और संदेश दे रही थी कि वोट जरुर दें। दरअसल शासकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरुकता के लिए फैशन शो आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज की 25 छात्राएं मॉडल के रुप में तैयार होकर आई और मतदाता जागरुकता का संदेश देते हुए रैम्प पर चली। चुनाव आयोग के निर्देशन में यह आयोजन किया गया ताकि महिला मतदाताओं को जागरुक किया जा सके और मतदान में महिलाओं का प्रतिशत बढ़े। छात्

मालवा निमाड़ मे गडबडा सकते है भाजपा के समीकरण, कांग्रेस को होता दिख रहा है 20-22 सीटो का फायदा

Image
इंदौर। शिवराज अच्छे इंसान हैं, उनके मन में आम आदमी को लेकर दर्द है, वे प्रदेश के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, पर इनकी सरकार, भ्रष्ट नौकरशाहों ने इन्हें घेर रखा है। मंत्रियों, विधायकों और भाजपा संगठन ने जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है। अब इनको घर बैठ जाना चाहिए। यदि हमने इनको घर नहीं बैठाया तो भुगतना हमें ही पड़ेगा। बुधवार को खरगोन से कसरावद होते हुए इंदौर आते समय जब मैने मेनगांव में मतदान के लिए कतार मे लगे राधेश्याम भाई से यह सवाल की प्रदेश में अगली सरकार किसकी बन रही है किया, तो उनसे जो जवाब मिला उसकी यह एक बानगी है। खरगोन में बैंक फाइनेंस के लिए सर्च रिपोर्ट तैयार करने वाले चंद्रकांत सोनी कहते हैं कि शिवराज ने काम तो बहुत किए हैं, उनके खिलाफ कोई एंटीइनकमबेंसी नहीं है, पर मैदानी हालत उनके खिलाफ है। मोदी फेक्टर भी इस बार नहीं दिखा। किसान सबसे ज्यादा नाराज है, बेरोजगारी से त्रस्त युवा सरकार के खिलाफ मुखर हैं और व्यापारी वर्ग भी इस बार सत्ता विरोधी सुर अपनाए हुए है। जनता भाजपा को सबक सिखाने का मानस बना चुकी है। वे कहते आज ग्रामीण क्षेत्र मे जिस तरह से मतदान

.. तो प्रदेश में कांग्रेस बनाएगी सरकार!

Image
हर जिले में सीटें जीतते हुए दिखाई दे रही कांग्रे • लम्बे इंतजार के बाद घोषित हुई सूची में बड़े नाम, भाजपा किसी तरह सरकार बचाने की जुगत में (मध्यप्रदेश में 52 जिले और 230 विधानसभा सीटें हैं। औसत देखा जाए तो हर जिले में 5 विधानसभा सीटें हैं। अब कांग्रेस का सीधा आंकलन यह कहता है कि प्रदेश के हर जिले से भाजपा को कड़ी टक्कर कांग्रेस से मिल रही है और अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि जिन जिलों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था, वहां कांग्रेस के प्रत्याशी जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ इंदौर, उज्जैन और देवास की स्थिति देखी जाए तो साफ है कि कांग्रेस को फायदा हो रहा है।) मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही कांग्रेस को एक बार फिर से सरकार बनाने का भरोसा है। हालांकि सरकार बनेगी या नहीं ये तो परिणाम ही बताएंगे, लेकिन कांग्रेस को गुजरात के अपने परफॉर्मेंस से ये उम्मीद तो जरूर है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का उसका सपना परा हो सकता है। दिग्विजयसिंह पूरी तरह से प्रचार से किनारा कर चुके हैं और कमलनाथ, सिंधिया सहित अन्य कई नाम प्रचार मैदान के स्टार बन चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस को एक उस अनुमान