Posts

सब समस्याओ का एक समाधान गौ माता का पूजन- पं. ओझा

Image
देवास। श्रीराम रहीम नगर रणवीर श्री हनुमान मंदिर पर चल रही भागवत ज्ञान महायज्ञ में पं. नारायण प्रसाद जी ओझा ने कहा कि जिस गाय में 33 करोड़ देवी देवता विद्यमान है। वह आज दर-दर की ठोकरे खा रही है। इसलिए आज हमारी दुर्गती होती जा रही है। हम करोड़ो के बंगले बनाते है, लिखते है कुत्तो से सावधान लेकिन गौमाता के लिए कमरा नही बना सकते है। गोरखपुर का एक उदाहरण हैै एक व्यक्ति जिसकी स्थिति दयनीय थी। खाने के लिए तडफ़ता था। एक व्यक्ति गौ माता के लिए गुड़ लाया, उसमें से जो गुड़ थोड़ा बचता वह खालेना तीन दिन तक यह क्रम चला। वह चौथे दिन फिर मजदूरी करने गया। मजदूरी नही मिली। पांचवे दिन भी मजदूरी नही मिली। वह एक झाड़ के पास आकर बैठ गया। गौ माता एक एक टुकड़ा लायी। उसे अपने मुह से गिराती चली जाती। गाय माताकी असीम कृपा से उसे मजदूरी मिली। वह आधी मजदूरी गौ माता की सेवा में लगाता। आज उसकी मल्टिया है। यह कलयुग का प्रत्यक्ष उदाहरण गोरखपुर का है। श्री रणवीर हनुमान मंदिर महिला मण्डल मंदिर समिति के सहयोग से भागवत ज्ञान महायज्ञ का मंगलमय आयोजन चल रहा है। छठे दिन समाजसेवी माँ चामुण्डा सेवा समिति के गेरूलाल व्यास, बीडी

दिगंबर जैन सोशल गु्रप पुष्प की सम्मेद शिखर यात्रा संपन्न

Image
देवास: दिगबर जैन सोशल गु्रप पुष्प की सम्म्मेदशिखरजी की यात्रा 21 से 28 दिसंबर तक यात्रा संम्पन हुई। जिसमें गु्रप के 62 एवं समाज से 18 सदस्य लेकर कुल 80 सदस्य यात्रा पर गए एवं उत्साह पूर्वक सकुशल यात्रा संम्पन हुई। गु्रप अध्यक्ष महेंद्र जैन, सचिव मनीष जैन एवं संजय भाईजी के मार्गदर्शन एवं संघ पति  नीलेश पायल जैन छाबड़ा  के कुशल नेतृत्व में यात्रा सम्पन हुई। प्रथम दिन नीचे की वंदना की गई। दूसरे दिन पहाड़ की परिक्रमा (48 किलोमीटर) 42 सदस्यों के द्वारा पैदल की गई । तीसरे दिन  सम्मेदशिखर विधान का आयोजन पंडित एवं संगीतकार के नेतृत्व में किया गया। चौथे दिन पहाड की वंदना (27 किलोमीटर) की पैदल की गई। रात्रि में क्षिप्रा एक्प्रेस ट्रैन से देवास के लिए प्रस्थान किया गया एवं रविवार को पुन: देवास आगमन हुआ। उक्त जानकारी गु्रप सचिव मनीष जैन जवाहर नगर ने दी ।

श्रीशिव महापुराण कथा में उत्साह से मना शिव-पार्वती विवाह, झूमे भक्त

  देवास। श्री नारायण कुटी सन्यास आश्रम में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में परम पूज्य अरविंद जी महाराज ने शिव- पार्वती विवाह की कथा सुनाई। संगीत की स्वरलहरियों पर विवाह की जीवंत प्रस्तुति से भक्त भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस दौरान सजी शिव पार्वती की झांकी पर भक्तों ने पुष्पवर्षा की। महाराज जी ने कहा कि कहा कि शंकरजी ने सप्त ऋषियों को विवाह का प्रस्ताव लेकर हिमालय के पास भेजा, विवाह की तिथि निश्चित हुई। नारदजी ने सभी देवताओं को न्योता दिया। गणेश्वर शंखकर्ण, केकराक्ष, विकृत, विशाख, विकृतानन, कपाल, कुंडक, काकपादोदर, मधुपिग, प्रमथ, वीरभद्र आदि गणों के अध्यक्ष चल पड़े। नंदी, क्षेत्रपाल, भैरव आदि गणराज भी कोटि-कोटि गणों के साथ निकल पड़े। ये सभी तीन नेत्र वाले थे। सबके मस्तक पर चंद्रमा और गले में नीले चिन्ह थे। सभी ने रुद्राक्ष के आभूषण पहन रखे थे। सभी के शरीर पर उत्तम भस्म पुती हुई थी। इन गणों के साथ शंकरजी के भूतों, प्रेतों, पिशाचों की सेना भी आकर सम्मिलित हो गई। इनमें डाकिनी, शाकिनी, यातुधान, बेताल, ब्रह्मराक्षस आदि भी शामिल थे। इन सभी के रूप-रंग, आकार-प्रकार, चेष्टाएं, वेश-भूषा, हाव-भाव आदि

विद्यार्थियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, हुए पुरूस्कृत

Image
सतपुड़ा एकेडमी में तीन दिवसीय खेलकूद स्पर्धाएँ सम्पन्न देवास। सतपुड़ा एकेडमी में तीन दिवसीय खेलकूद स्पर्धाएँ आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह से सभी खेल प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया एवं पुरूस्कार प्राप्त किए। विद्यालयीन गतिविधियों में 4 हाउसेस क्रमश: महाराणा प्रताप हाउस, स्वामी विवेकानंद हॉउस, रानी लक्ष्मीबाई, वीर शिवाजी हाउस में विभाजित किया व प्रतियोगिता सम्पन की गई। सर्वप्रथम अतिथि नारायण सिंह चौधरी पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत और रायसिंह सेंधव पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा प्रतिकात्मत मशाल जलाकर प्रतियोगिताओ का शुभारम्भ किया। विद्यार्थियों ने समूह खेलो में कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, फुटबॉल, स्केटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि खेलो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विजय पताका लहराई। वही एकल प्रतियोगिताओ में केरम, चैस, जेवलिंग, निम्बू रेस, दौड़ 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में भी जोहर दिखाए व उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओ के

जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन एवं उद्यम का समागम

Image
देवास कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को मल्हार स्मृति मंदिर में जिला स्तरीय सम्मेलन एवं उद्यम समागम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एमएसएमई विकास संस्थान के गर्ग एवं  डे, महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र आर.के. तिवारी, कार्यपालन अधिकारी अंत्यव्यवसायी किरण खराड़े के अलावा लगभग 300 युवा उद्यमी एवं बड़ी संख्या में युवक-युवती उपस्थित थे।      कार्यक्रम में डॉ. पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हितग्राही मार्गदर्शित होते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की स्वरोजगार योजनाओं से जहां एक ओर युवाओं को रोजगार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर उनसे युवा आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो रहे हैं। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने कहा कि युवा इन स्वरोजगार योजनाओं के ऋण लेकर रोजगार तो पाते ही हैं साथ ही दूसरे अन्य युवाओं को भी रोजगार मुहैया कराते हैं। कलेक्टर डॉ.  पाण्डेय ने युवा-युवतियों तथा उद्यमियों को शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने प्रतीक स्वरूप स्वीकृति प्रमाण पत्र भी हितग्राहियों को वितरित किए। सफल उद्यमियों ने साझा किए अपने अनुभव      कार्यक्रम में आए सफल उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। उद्यमियों

भारतीय दर्शन और संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाएगा हिन्दी विश्वविद्यालय : राज्यपाल

राजभवन में हिन्दी विश्वविद्यालय का आठवाँ स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न  राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने राजभवन में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के आठवें स्थापना दिवस कार्यक्रम में 'अटल स्मृति व्याख्यान'' में कहा कि यह विश्वविद्यालय भारतीय दर्शन और संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाएगा। उन्होंने हिन्दी के पुरोधा भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि समभाव के साथ जीवन-पथ पर चलना उनका व्यक्तित्व था। उन्होंने दार्शनिक जैसी गंभीरता के साथ राजधर्म का पालन किया। उनके 4 दशकों के भाषण के संकलन में कठोर से कठोर आलोचक के लिए एक भी अनुचित शब्द नहीं मिलता है। अटलजी में चिंतन की गंभीरता थी, तो सहज हास्य भी उनके व्यक्तित्व में समाहित था। राजनीति के अजातशत्रु थे अटलजी : केन्द्रीय मंत्री श्री पोखरियाल केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि अटलजी राजनीति के अजातशत्रु थे। उनके चिंतन में सारा विश्व समाया था। वे कहते थे कि दुनिया की सुख-शांति का रास्ता भारत से निकलता है। इसलिये भारत का मजबूत होना आवश

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के प्रयासों में केन्द्र से सहयोग की अपेक्षा

राज्यपाल श्री टंडन की अध्यक्षता में राजभवन में हुई उच्च शिक्षा की समीक्षा  28 दिसम्बर 2019/ राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने राजभवन में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार से इस कार्य में वांछित सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। बैठक में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल, मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ और उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी शामिल हुए। राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि भारतीय दर्शन सहित सभी क्षेत्रों का अद्भुत ज्ञान प्राचीन भाषाओं में समाहित है। इस ज्ञान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के स्वरूप में मध्यप्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को गौरवशाली स्वरूप देने की आवश्यकता है। विशेषज्ञ समिति से मध्यप्रदेश में शैक्षणिक सुधार के प्रयासों का अध्ययन कराए केन्द्र मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय को समृद्ध बना