सब समस्याओ का एक समाधान गौ माता का पूजन- पं. ओझा





देवास। श्रीराम रहीम नगर रणवीर श्री हनुमान मंदिर पर चल रही भागवत ज्ञान महायज्ञ में पं. नारायण प्रसाद जी ओझा ने कहा कि जिस गाय में 33 करोड़ देवी देवता विद्यमान है। वह आज दर-दर की ठोकरे खा रही है। इसलिए आज हमारी दुर्गती होती जा रही है। हम करोड़ो के बंगले बनाते है, लिखते है कुत्तो से सावधान लेकिन गौमाता के लिए कमरा नही बना सकते है। गोरखपुर का एक उदाहरण हैै एक व्यक्ति जिसकी स्थिति दयनीय थी। खाने के लिए तडफ़ता था। एक व्यक्ति गौ माता के लिए गुड़ लाया, उसमें से जो गुड़ थोड़ा बचता वह खालेना तीन दिन तक यह क्रम चला। वह चौथे दिन फिर मजदूरी करने गया। मजदूरी नही मिली। पांचवे दिन भी मजदूरी नही मिली। वह एक झाड़ के पास आकर बैठ गया। गौ माता एक एक टुकड़ा लायी। उसे अपने मुह से गिराती चली जाती। गाय माताकी असीम कृपा से उसे मजदूरी मिली। वह आधी मजदूरी गौ माता की सेवा में लगाता। आज उसकी मल्टिया है। यह कलयुग का प्रत्यक्ष उदाहरण गोरखपुर का है। श्री रणवीर हनुमान मंदिर महिला मण्डल मंदिर समिति के सहयोग से भागवत ज्ञान महायज्ञ का मंगलमय आयोजन चल रहा है। छठे दिन समाजसेवी माँ चामुण्डा सेवा समिति के गेरूलाल व्यास, बीडी रावल, रामेश्वर जलोदिया, उम्मेदसिंह राठौड़, राधेश्याम बोड़ाना, रणछोड़ चौधरी, मुरलीधर पांचाल, नरेन्द्र नागर, मातृशक्तियो के द्वारा महाराज श्री का शाल श्रीफल व पुष्पमाला से सम्मान किया गया। संचालन गेरूलाल व्यास ने किया। 

 




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?