निगम द्वारा दो दिवस मे 14 लाख 58 हजार 3 सौ बावन की वसुली करदाताओ से की गई
देवास/ नगर निगम द्वारा शहर के भवन, भूमि के बकाया संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, यूजर चार्जेस की राशि को सख्ती से वसुलने की कार्यवाही निगम राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक व उनके सहायको द्वारा सम्पूर्ण शहर व उद्योगो से की जा रही है। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने बताया कि बकाया संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फ ीस, दुकान किराये की राशि की वसुली मे करदाताओ से बकाया संपत्तिकर की वसुली हेतु कुर्की वारंट जारी कर संपत्तिकर की वसुली के रूप मे करदाताओ द्वारा 19 फरवरी को कुर्की की कार्यवाही के दौरान बकाया संपत्तिकर राशि रूपये 30 हजार जमा कराये गये तथा चैक से राशि 60 हजार की वसुली की गई, औद्यागिक क्षेत्र से संपत्तिकर वसुली दौरान 2 लाख 5 हजार 419 चैक द्वारा वसूली की गई। इसी प्रकार बकाया जलकर की राशि 72 हजार 1 सौ 43 व लायसेंस फ ीस की राशि 27 हजार 7 सौ 45, यूजर चार्जेस की राशि 67 हजार 9 सौ की राशि वसुली गई। निगम काउंटर पर करदाताओ द्वारा संपत्तिकर की राशि 4 लाख 10 हजार 6 सौ जमा कराई गई है। इसी प्रकार 20 फरवरी को कुर्की की कार्यवाही के दौरान बकाया संपत्