निगम द्वारा दो दिवस मे 14 लाख 58 हजार 3 सौ बावन की वसुली करदाताओ से की गई

 


देवास/ नगर निगम द्वारा शहर के भवन, भूमि के बकाया संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, यूजर चार्जेस की राशि को सख्ती से वसुलने की कार्यवाही निगम राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक व उनके सहायको द्वारा सम्पूर्ण शहर व उद्योगो से की जा रही है। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने बताया कि बकाया संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फ ीस, दुकान किराये की राशि की वसुली मे करदाताओ से बकाया संपत्तिकर की वसुली हेतु कुर्की वारंट जारी कर संपत्तिकर की वसुली के रूप मे करदाताओ द्वारा 19 फरवरी को कुर्की की कार्यवाही के दौरान बकाया संपत्तिकर राशि रूपये 30 हजार जमा कराये गये तथा चैक से राशि 60 हजार की वसुली की गई, औद्यागिक क्षेत्र से संपत्तिकर वसुली दौरान 2 लाख 5 हजार 419 चैक द्वारा वसूली की गई।  इसी प्रकार बकाया जलकर की राशि 72 हजार 1 सौ 43 व लायसेंस फ ीस की राशि 27 हजार 7 सौ 45, यूजर चार्जेस की राशि 67 हजार 9 सौ की राशि वसुली गई। निगम काउंटर पर करदाताओ द्वारा संपत्तिकर की राशि 4 लाख 10 हजार 6 सौ जमा कराई गई है।
इसी प्रकार 20 फरवरी को कुर्की की कार्यवाही के दौरान बकाया संपत्तिकर की राशि 29 हजार 9 सौ करदाताओ द्वारा जमा कराये गये तथा चैक से राशि 92 हजार 6 सौ की वसुली की गई। इसी प्रकार बकाया जलकर की राशि 70 हजार तथा  जलकर काउंटर पर 34 हजार 3 सौ व लायसेंस फीस की राशि 21  हजार 7 सौ 45, यूजर चार्जेस की राशि 65 हजार 4 सौ की राशि वसुली गई। निगम काउंटर पर करदाताओ द्वारा संपत्तिकर की राशि 2 लाख 70 हजार 6 सौ जमा कराई गई। निगम द्वारा करदाताओ से दो दिवस मे 14 लाख 58 हजार 3 सौ 52 की कुल वसुली की गई। वसुली दल निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व निरीक्षक प्रकाश जैतवाल, अजीज खान, रामचन्द्र हरके, इन्द्रजीत कपूर, सहायक राजस्व निरीक्षक संजय पारखे, जितेन्द्र मेहता द्वारा वसुली की गई। आयुक्त ने शहर के करदाताओ से अपील की है कि वे बकाया संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, यूजर चार्जेस, दुकान किराये की राशि जमा कर कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?