शादी के बाद परिवार कुलदेवी के दर्शन करने गया, सूना मकान देख चोरों ने किया हाथ साफ.........
अज्ञात चोर ले गए भगवान कि चांदी की मूर्तियां, नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण देवास। सूना मकान देख चोर चोरी करने की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। आए दिन शहर में चोरी की वारदातें देखने को मिल रही है। इसी के तहत शहर राजाराम नगर में अज्ञात चोरों ने सूना मकान देख चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। फरियादी ने बताया कि उसकी गत माह हुई शादी के बाद 1 फरवरी को परिजनों के साथ कुलदेवी के दर्शन करने गया था। वहां से 7 फरवरी को लौटा तो मकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था, साथ ही घर के सभी दरवाजे भी टूटे मिले, घर में सारा सामान अस्त-व्यस्त था। इस बात की सूचना फरियादी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौका निरिक्षण कर फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है, इसी के तहत 1 से 7 फरवरी के दरमियान राजाराम नगर में एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। फरियादी अतुल कुमार पिता विरेन्द्र कुमार व्यास उम्र 31 वर्ष निवासी 579 राजाराम नगर की 22 जनवरी को शादी हुई थी। वह अपने पुरे परिवार के साथ कुलदेवी के दर्शन करने