शादी के बाद परिवार कुलदेवी के दर्शन करने गया, सूना मकान देख चोरों ने किया हाथ साफ.........

अज्ञात चोर ले गए भगवान कि चांदी की मूर्तियां, नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण



देवास। सूना मकान देख चोर चोरी करने की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। आए दिन शहर में चोरी की वारदातें देखने को मिल रही है। इसी के तहत शहर राजाराम नगर में अज्ञात चोरों ने सूना मकान देख चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। फरियादी ने बताया कि उसकी गत माह हुई शादी के बाद 1 फरवरी को परिजनों के साथ कुलदेवी के दर्शन करने गया था। वहां से 7 फरवरी को लौटा तो मकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था, साथ ही घर के सभी दरवाजे भी टूटे मिले, घर में सारा सामान अस्त-व्यस्त था। इस बात की सूचना फरियादी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौका निरिक्षण कर फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।



शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है, इसी के तहत 1 से 7 फरवरी के दरमियान राजाराम नगर में एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। फरियादी अतुल कुमार पिता विरेन्द्र कुमार व्यास उम्र 31 वर्ष निवासी 579 राजाराम नगर की 22 जनवरी को शादी हुई थी। वह अपने पुरे परिवार के साथ कुलदेवी के दर्शन करने के लिए विगत 1 फरवरी को अपने गांव कोठडी जिला झालावाड़ गए थे। जब 7 फरवरी की शाम 4.30 बजे वह घर लौटे तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था।


 

जब अंदर आकर देखा तो अंदर के सभी दरवाजों में ताले टूटे मिले। घर में रखी गोदरेज का भी लॉक टूटा हुआ मिला था। फरियादी ने मामले की सूचना सिविल लाईन पुलिस को दी उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण करने के बाद परियादी अतुल कुमार की रिपोर्ट पर देर रात को अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 



भगवान की प्रतिमाएं भी चोर ले उड़े

फरियादी अतुल व्यास ने बताया कि जब अलमारी में रखे किमती सामानों को देखा तो उसमें तीन चांदी की पायजेब, दो सोने की अंगूठी, तीन चांदी की बिछिया व नगदी 1 लाख 10 हजार रूपए रखे हुए थे वह नहीं मिले इसके साथ ही घर के मंदिर में रखी चांदी की माँ लक्ष्मी व श्रीगणेश की प्रतिमाएं भी अज्ञात चोर ले गए थे।  


Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....