Posts

जन्माष्टमी पर बनाया बाबा खाटू श्याम का चित्र, लोगों ने की खूब सराहना

Image
     सोनकच्छ निवासी पं.योगेश उपाध्याय की पुत्री काजल उपाध्याय ने भगवान खाटू श्याम का चित्र अंकित किया। उपाध्याय ने बताया कि इस चित्र की जन्माष्टमी के अवसर पर काजल ने बाबा श्याम का चित्र उकेरा है। जिसे सभी लोगों द्वारा सराहा गया ।  

चुनाव के बाद भी सरपंच मोह जारी, निर्वाचन में अधिकारियों के प्रमाण पत्रों की क्या अहमियत ! पुराने सरपंच जी नही दे रहे कई पंचायतों में चार्ज ....

Image
भारत सागर न्यूज, राहुल परमार, देवास। हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों में चुनाव संपन्न हुए हैं। कोरोना काल के चलते कई सरपंच जी को अधिक समय तक उपस्थित रहने का भाग्य भी मिला लेकिन उनका अभी भी सरपंची का मोह खत्म नही हुआ है। कई पंचायतों में पूर्व सरपंच नवीन निर्वाचित सरपंच को चार्ज देने में आनाकानी कर रहे हैं और उनके आगे पंचायत में काम कर रहे शासकीय सेवक ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक भी बौने पड़ रहे हैं। यहां तक कि निर्वाचन के प्रमाण पत्र भी पूर्व सरपंच जी के आगे छोटे पड़ रहे हैं। जबकि जनता ने अपने प्रतिनिधि चुन लिया है। सभी प्रक्रियाओं के पालन के बावजूद भी निर्वाचित सरपंच को चार्ज नही मिल पा रहा है। ऐसे में या तो पूर्व सरपंच जी के साथ शासकीय सेवकों के मधुर संबंध हो सकते हैं या फिर कोई बड़े भ्रष्टाचार जो सामने न आ आ जाए, इसलिये चार्ज नही दे रहे हैं।  फिलहाल एक ताजा मामला जिला कलेक्टर के पास पहुंचा है जहां ग्राम के लोगों ने पूर्व सरपंच के चार्ज न दिये जाने को लेकर शिकायत की है। साथ ही पूर्व सरपंच द्वारा किये गये कामों को भी भ्रष्टाचार से जोड़कर बताया है। जिले की उदयनगर तहसील

युवक की धारदार हथियार से कई वार करके अज्ञात आरोपी ने की हत्या.....

Image
क्षेत्र के कुछ युवक चंदा लेने पहुंचे तब वारदात का पता चला  देवास। शहर के विजयनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक की हत्या उसके घर पर ही अज्ञात आरोपी द्वारा कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे उसके बाद डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया था। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया था। फिलहाल हत्या का कारण व आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। विजय नगर क्षेत्र में गुरूवार शाम को किराए के मकान में रहने वाले युवक अंकित सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष की अज्ञात आरोपी ने उसके घर पर चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे उसके बाद सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान भी पहुंचे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस डाग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया उसने कुछ दूरी तक आरोपी को ढूंढने में मदद की लेकिन मुख

परशुराम वाटिका में लगेगी भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा......

Image
निगम की एमआयसी बैठक में हुआ प्रस्ताव स्वीकृत देवास। पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार के निर्देश पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला के अथक प्रयास से वार्ड क्रं. 21 गंगानगर में स्थित परशुराम वाटिका में राज राजेश्वर भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा लगवाने बाबद प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव को 18 अगस्त को नगर निगम की प्रथम एमआयसी बैठक में महापौर गीता अग्रवाल द्वारा स्वीकृति प्रदान कर ब्राह्मण समाज को सौगात दी गई। इससे ब्राह्मण समाज में हर्ष व्याप्त है।

घर के पास गली में खड़ी कार के अज्ञात आरोपियों ने फोड़े कांच

Image
 गाड़ी के कांच फोडक़र महिला का कार में रखा पर्स चुरा ले गए  देवास। शहर के रहवासी क्षेत्रों में कई बार चार पहिया वाहनों के कांच फोडऩे की वारदातें हुई है। लेकिन कुछ ही मामलों में आरोपी पुलिस गिरफ्त आए थे। अब औद्योगिक थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों ने मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात को घर के समीप गली में खड़ी कार के कांच फोड़ दिए साथ ही गाड़ी में रखे महिला के पर्स को चोर ले उड़े। परिजनों ने बताया कि पर्स में करीब 10 हजार रूपए रखे हुए थे। फरियादी बुधवार सुबह औद्योगिक थाने पहुंचे जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।  शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के शांतिनगर अमोना के निवासी उमेश मुजाल्दे ने बताया कि मंगलवार रात को मेरे पिता मेरी दीदी को उनके ससुराल बड़वानी से लेकर रात 10 बजे आए थे। मंगलवार रात को बारिश भी हो रही थी जिस पर पिताजी ने घर के समीप गली में कार क्रमांक एमपी 09 सीयू 4264 को खड़ी कर दी थी। कार से अधिकांश सामान तो निकाल लिया था लेकिन दीदी का पर्स कार में पीछे रखा था जो उसमें ही रह गया था। रात

जिले में अब तक 39 तो शहर में 27 इंच हुई बारिश, यहां हुई सर्वाधिक 61 इंच वर्षा

Image
     देवास। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। रिमझिम बारिश का दौर आज सुबह से भी जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक जिले में 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1.56 इंच बारिश रिकार्ड की गई है। अब तक सबसे अधिक जिले के  खातेगांव में 61 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बारिश जारी रहेगी। वहीं जिले के नेमावर में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।       इन क्षेत्रों में हुई अब तक इतनी बारिश   जारी मानसून सत्र में 16 अगस्त तक की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 992.71 मिलीमीटर करीब 39.08 इंच वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 710 मिमी जो करीब 27.95 इंच, टोंकखुर्द में 976 मिमी जो करीब 38.42 इंच, सोनकच्छ में 1225 मिमी जो करीब 48.22 इंच, हाटपीपल्या में 789 मिमी जो करीब जो करीब 31.06 इंच, बागली में 915 मिमी जो करीब 36.02 इंच, उदयनगर में 802.40 मिमी जो करीब 31.59 इंच, कन्न

बारिश की अमृत बूंदो के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव.....

Image
जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्ड में प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर ली सलामी  देवास। बारिश की अमृत बूंदो के साथ उत्साह से आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। जिले में 75वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे। परेड निरीक्षण उपरांत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर जगदीश पाटिल के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने परेड कमाउंडरों