जिले में अब तक 39 तो शहर में 27 इंच हुई बारिश, यहां हुई सर्वाधिक 61 इंच वर्षा



    

देवास। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। रिमझिम बारिश का दौर आज सुबह से भी जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक जिले में 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1.56 इंच बारिश रिकार्ड की गई है। अब तक सबसे अधिक जिले के  खातेगांव में 61 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बारिश जारी रहेगी। वहीं जिले के नेमावर में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 
















    

इन क्षेत्रों में हुई अब तक इतनी बारिश  

जारी मानसून सत्र में 16 अगस्त तक की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 992.71 मिलीमीटर करीब 39.08 इंच वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 710 मिमी जो करीब 27.95 इंच, टोंकखुर्द में 976 मिमी जो करीब 38.42 इंच, सोनकच्छ में 1225 मिमी जो करीब 48.22 इंच, हाटपीपल्या में 789 मिमी जो करीब जो करीब 31.06 इंच, बागली में 915 मिमी जो करीब 36.02 इंच, उदयनगर में 802.40 मिमी जो करीब 31.59 इंच, कन्नौद में 1033 मिमी जो करीब 40.66 इंच, सतवास में 918 मिमी जो करीब 36.14 इंच तथा खातेगांव में 1566 मिमी जो करीब 61.65 इंच औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। 

पिछले 24 घंटो में हुई बारिश 

जिले में पिछले 24 घंटों में 39.87 मिमी जो करीब 1.56 इंच औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिसमें देवास में 36 मिमी जो करीब 1.41 इंच, टोकखुर्द में 55 मिमी जो करीब 2.16 इंच, सोनकच्छ में 51 मिमी जो करीब 2 इंच, हाटपीपल्या में 35 मिमी जो करीब 1.3 इंच, बागली में 20 मिमी जो करीब 0.78 इंच, उदयनगर में 31.80 मिमी जो करीब 1.25 इंच, कन्नौद में 51 मिमी जो करीब 2 इंच, सतवास में 29 मिमी जो करीब 1.14 इंच तथा खातेगांव में 50 मिमी जो करीब 1.96 इंच वर्षा दर्ज की गई है। 

बाढ़ नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम 15 अक्टूबर तक संचालित रहेगा 

कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने बाढ़ नियंत्रण के लिए कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कंट्रोल रूम का गठन किया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07272-250666 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के 24 घंटे संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ नियंत्रण कक्ष 15 अक्टूबर तक प्रभावशील रहेगा। कलेक्टर शुक्ला ने सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख ललित शर्मा को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया है।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?