2 अक्टूबर तक डेढ़ लाख पौधों का रोपण करेगा भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिले के 20 मंडलों में हुई शुरुआत
"युवा मोर्चा का है संदेश, हरा भरा हो मध्यप्रदेश" हरा भरा मध्य प्रदेश अभियान की जिले के 20 मंडलों में शुरुआत हुई भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के आवाहन पर वृहद वृक्षारोपण अभियान हरा-भरा मध्य प्रदेश 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन चरणों में आयोजित किया जाना है, इस अभियान के प्रथम चरण की 11 सितंबर से शुरुआत भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में जिले भर के 20 मंडलों में पौधारोपण कर की गई । जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाना है पहला चरण 11 से 17 सितंबर, द्वितीय चरण 18 से 25 सितंबर एवं तृतीय चरण 26 से 2 अक्टूबर तक होगा, जिसके प्रथम चरण की शुरुआत आज जिले भर के 20 मंडल में सभी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर युवा मोर्चा पदाधिकरी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कर किया। इस अभियान अंतर्गत विभिन्न स्कूल, गार्डन, मंदिर इत्यादि सार्वजनिक स्थानो का चयन कर युवा मोर्चा जिला देवास 2 अक्टूबर तक डेढ़ लाख पौधों का रोपण करेगा । इस ज अभियान अंतर्गत तीनों चरणों में तीन वृहद स्तर पर वृक्षारोप