2 अक्टूबर तक डेढ़ लाख पौधों का रोपण करेगा भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिले के 20 मंडलों में हुई शुरुआत

  • "युवा मोर्चा का है संदेश, हरा भरा हो मध्यप्रदेश"
  • हरा भरा मध्य प्रदेश अभियान की जिले के 20 मंडलों में शुरुआत हुई  


भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के आवाहन पर वृहद वृक्षारोपण अभियान हरा-भरा मध्य प्रदेश 11  सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन चरणों में आयोजित किया जाना है, इस अभियान के प्रथम चरण की 11 सितंबर से शुरुआत भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में  जिले भर के 20 मंडलों में पौधारोपण कर की गई । 

जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाना है पहला चरण 11 से 17 सितंबर, द्वितीय चरण 18 से 25 सितंबर एवं तृतीय चरण 26 से 2 अक्टूबर तक होगा, जिसके प्रथम चरण की शुरुआत आज जिले भर के 20 मंडल में सभी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर युवा मोर्चा पदाधिकरी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कर किया।

इस अभियान अंतर्गत विभिन्न स्कूल, गार्डन, मंदिर इत्यादि सार्वजनिक स्थानो  का चयन कर युवा मोर्चा जिला देवास 2 अक्टूबर तक डेढ़ लाख पौधों का रोपण करेगा । इस ज अभियान अंतर्गत तीनों चरणों में तीन वृहद स्तर पर वृक्षारोपण आयोजन भी युवा मोर्चा करेगा जिसमे प्रदेश नेतृत्व भी शामिल होगा।



 जिला अध्यक्ष राम सोनी बागली मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं बागली नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में पौधारोपण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा  इस अनूठे कार्यक्रम में हम सब मिलकर पेड़ लगाएं एवं उन्हें सहेजे, यह कार्यक्रम सिर्फ राजनीतिक ना होकर प्रकृति के प्रति हमारे नैतिक दायित्व को भी दर्शाता  है इसलिए इस अभियान में राजनीति से ऊपर उठकर सर्व समाज, सर्व वर्ग ,सर्व धर्म संप्रदाय के साथ आमजन की सहभागिता हो यह हमें सुनिश्चित करना है । इस दौरान बागली मंडल अध्यक्ष अंकुर कानूनगो, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा कमल यादव, युवा मोर्चा जिला मंत्री राजकुमार पाटीदार वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पदाधिकारी उपस्थित रहें। 



इस प्रकार जिले भर के पांचों विधानसभा में विधानसभा प्रभारी एवं मंडल प्रभारियों के मार्गदर्शन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें स्थानीय भाजपा नेता युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ आमजन ने सहभागिता की ।


भाजयुमो क्षिप्रा मंडल ने हरा भरा मप्र अभियान के तहत किया पौधरोपण 



भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के निमित्त क्षिप्रा मंडल द्वारा ग्राम बारोड पीपलिया में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। मंडल पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं ने कई प्रजाति के पौधों का रोपण किया ओर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा क्षिप्रा मंडल अध्यक्ष मोहित जाट, चंदाना पंचायत के सरपंच ईश्वर सिंह बारोड, पीपलिया से धीरेंद्र सिंह, ग्राम छायन से अरुण सिंह एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय