Posts

नागदा में श्री सिद्धि विनायक का हुआ आकर्षक श्रृंगार, महिलाओं ने किया दीपदान

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  शहरीय सीमा से 8 किमी दूर नागदा स्थित प्राचीन श्री सिद्धी विनायक गणेश मंदिर शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सिद्धि विनायक का आकर्षक श्रृंगार, पूजा-अर्चना व महाआरती कर महाभोग लगाया गया। प्रात: से ही मंदिर में भक्तो का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। रियासत काल से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए मंदिर पुजारी पं. मनीष दुबे ने श्री सिद्धी विनायक का आकर्षक श्रृंगार किया। इसे भी पढे -  भूमि स्वामी नहीं हम सब सेवक है धरती मां के- सद्गुरु मंगल नाम साहेब विकेश मोदी ने बताया कि रात्रि 8 बजे भगवान श्रीगणेश को महाभोग लगाकर महाआरती की गई। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। इसके पूर्व गांव की महिलाओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ मंदिर के सामने स्थित तालाब में दीपदान किया। आयोजन में नागदा सहित बालगढ़, पालनगर, देवास से सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। उक्त आयोजन नागदा के ग्रामीण जनों द्वारा किया गया।  इसे भी पढे -  जिला अभिभाषक संघ देवास का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न.... इसे भी पढे -  जानकी वन गमन पदया

भूमि स्वामी नहीं हम सब सेवक है धरती मां के- सद्गुरु मंगल नाम साहेब

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। स्वामी नहीं सेवक लिखना चाहिए हम सबको। धरती मां के हम सब सेवक है। स्वामी, मलिक पति कैसे हो गए। हम सब तो उसकी गोद मे पल रहे है। बड़े होकर उसकी देखरेख उसकी सेवा कर रहे हैं। हम धरती मां के सेवाक, माटी के सेवक है, माता के सेवक हैं  यह होना चाहिए यह लिखना चाहिए। आज में फलाना भूमि स्वामी हो गए। कल दूसरा स्वामी, ऐसे कितने स्वामी बने और मर गए। मरते चले गए और मरते चले जा रहे हैं। कोई ठिकाना ही नही अब तक कितने स्वामी हुए है। हम सेवक है लेकिन स्वामी कैसे हो गए। जबकि स्वामी तो एक ही होता है। लेकिन यहां कागजों में धरती मां के अनेक स्वामी हो गए हैं जो बहुत ही लज्जाजनक है। यह विचार सतगुरु मंगल नाम साहब ने उनके सम्मान अवसर पर व्यक्त किए।  इसे भी पढे -  जिला अभिभाषक संघ देवास का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न.... सदगुरु कबीर प्रार्थना स्थलीय सेवा समिति मंगल मार्ग टेकरी सेवादारों एवं सदगुरु कबीर के अनुयायियों ने पुष्प मालाओं से सद्गुरु मंगल नाम साहेब का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने आगे कहा कि जो भक्त नहीं होते ओ संसार में जैसे रोते हुए आते है वैसे रोते हुए ही चले जाते हैं। खाली

जिला अभिभाषक संघ देवास का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न....

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  जिला अभिभाषक संघ देवास का दीपावली मिलन समारोह मंगलवार को सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि जिला सत्र न्यायालय में स्थित संघ सभाकक्ष में सम्पन्न हुए मिलन समारोह में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती निहारिका सिंह, विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेशचंद्र मिश्र, कुटुम्ब न्यायालय से श्रीमती सविता सिंह सहित समस्त न्यायाधीशगणों ने हिस्सा लिया।  इसे भी पढे -  जानकी वन गमन पदयात्रा प्रारंभ होने पर महाआरती और पूजन संपन्न समारोह में संघ अध्यक्ष सूर्यवंशी ने अपने विचार रखते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी, सह सचिव नीलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, पुस्तकालय सचिव लोकेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक उपस्थित थे। संचालन सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने किया। अंत अल्पाहार के साथ समारोह का समापन हुआ। इसे भी पढे -  शौर्य दिवस से शुरू होगा टेकरी पर महाआरती का सिलसिला इसे भी पढे -    माली समाज ने मनाई महात्मा फुले की पुण्यतिथि   इसे भी पढे -  कलेक्ट

जानकी वन गमन पदयात्रा प्रारंभ होने पर महाआरती और पूजन संपन्न

Image
भारत सागर न्यूज/देवास। वॉटर वूमेन शिप्रा पाठक द्वारा कार्तिक पूर्णिमा  के अवसर पर अयोध्या से रामेश्वरम तक 4000 किलोमीटर पैदल पद यात्रा शुरू करने के उपलक्ष्य में मां क्षिप्रा नदी तट पर पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर राजेश बराना ने बताया कि अयोध्या में श्री राम जी का मंदिर पूर्णता से आकार ले चुका है ऐसे में श्री राम जी और माता सीता के वनवास के समय नदियों के तट और जंगल में बिताए गए समय से भी आमजन को परिचित कराने के उद्देश्य से पंचतत्व फाउंडेशन की डायरेक्टर वॉटर वूमन शिप्रा द्वारा जानकी वन गमन पदयात्रा शुरू की गई है जो अयोध्या से होकर रामेश्वरम तक 4000 किलोमीटर की दूरी तय करके मार्ग में पौधारोपण और नदियों की अविरलता और पहाड़ों  के सौंदर्य को  वापस रामराज स्थिति में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध प्रयास करेगी। इस यात्रा से रामराज की  परिकल्पना साकार रूप ले सकेगी। यात्रा की सफलता के लिए पंचतत्व फाउंडेशन की मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा क्षिप्रा तट पर महाआरती और पूजन किया गया। इसे भी पढे -  माली समाज ने मनाई महात्मा फुले की पुण्यतिथि  विश्वपति महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शील कुमा

शौर्य दिवस से शुरू होगा टेकरी पर महाआरती का सिलसिला

Image
  प्रत्येक शनिवार और रविवार को होगी महाआरती व महाप्रसादी संस्था देव वासिनी घर-घर बांटेगी पीले चावल  गंगा आरती की तरह होगी निरंजनी आरती  भारत सागर न्यूज/देवास।  माता टेकरी स्थित दोनों माताओं के मंदिरों में प्रत्येक शनिवार और रविवार की शाम को महाआरती होगी एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। संस्था देववासिनी ने इस धार्मिक आयोजन का बीड़ा उठाया है और इसकी शुरूआत शौर्य दिवस 6 दिसंबर को भव्य रूप से की जाएगी। इस संबंध में संस्था के सचिव महेश चौहान (भगवा राज) ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।  इसे भी पढे -  माली समाज ने मनाई महात्मा फुले की पुण्यतिथि चौहान ने पत्रकारों को बताया कि शौर्य दिवस के बाद प्रत्येक शनिवार और रविवार को माता टेकरी पर मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के मंदिरों में सध्या के समय गंगा आरती की तरह निरंजनी आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिरों पर पांच-पांच पुजारी 51 दीपों से निरंजनी आरती करेंगे। प्रत्येक शनिवार और रविवार को शहर के अलग-अलग वार्डों से भक्तों को बुलाया जाएगा। बुजुर्गों व निशक्तों के आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी।

माली समाज ने मनाई महात्मा फुले की पुण्यतिथि

Image
भारत सागर न्यूज/देवास।  महान समाज सुधारक एवं सामाजिक क्रांति के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि माली समाज व नवचेतना विचार मंच द्वारा मालीपुरा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एड. पी.सी. हरोड़े एवं ताराचंद पडिय़ार के नेतृत्व में मनाई गई। समाजजनों ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समाज सुधार के क्षेत्र में किए गए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए अपना वक्तव्य दिया।  इसे भी पढे -  बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम के लिए जिले में प्रातः 09:00 बजे से संचालित होंगे स्कूल इस अवसर पर हेमराज सोलंकी, मनोहर जाधव, अजय पडिय़ार, बाबूलाल गेहलोत, सत्यनारायण माली, महेश दवे, उमेश माली, प्रमोद बारोड़, रमेश सोलंकी, बब्लू सोलंकी, मधु पटेल, कैलाश राठौर मामाजी, जमनालाल मैनेजर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।  इसे भी पढे -  कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्रुसली को किया याद, आज किया जाएगा प्रतियोगिता का समापन इसे भी पढे -  कलेक्टर सिंह ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा की

बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम के लिए जिले में प्रातः 09:00 बजे से संचालित होंगे स्कूल

Image
   सहायक कलेक्टर ने बैठक आयोजित कर समस्त प्राचार्यों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश भारत सागर न्यूज/सीहोर/रायसिंह मालवीय - माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा लगातार विस्तृत दिशा-निर्देश दिये जा रहें है और सघन एवं सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए है। उल्लेखनीय है कि हाईस्कूल का परीक्षा वर्ष 2022-23 में राज्य में द्वितीय स्थान पर तथा हॉयर सेकेण्ड्री में राज्य में आठवें स्थान पर रहा था।   इसे भी पढे -  कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में ब्रुसली को किया याद, आज किया जाएगा प्रतियोगिता का समापन      हाईस्कूल एवं हॉयर सेकेण्ड्री स्कूलों के परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए जिले के समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हॉयर सेकेण्ड्री विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक शासकीय आवासीय खेलकूद संस्था में आयोजित की गई। बैठक में जिले का परीक्षा परिणाम मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसे भी पढे -  कलेक्टर सिंह ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा की