देश भक्ति क्या है ओर हम अपने देश को आगे कैसे बढ़ाये



- लेखक अक्षय हिरवे मंडलेश्वर

 

''  देशभक्ति किसी के लिए भी देश के प्रति उसके उच्चतम प्रेम और सम्मान की भावना को व्यक्त करता है। यह किसी देश के सांस्कृतिक मूल्यों तथा कार्यो का अंधाधुंध पालन करने में विश्वास नहीं रखता है बल्कि ये किसी देश के मूल्यों पर गर्व करने तथा देश की समृद्धि के विकास पर कार्य करने कि ओर अग्रसर रहता है। देशभक्ति अति महत्वपूर्ण है और हमें इस भावना को विशेष रूप से देश के युवाओं में पैदा करनी चाहिए ताकि वे जिम्मेदार नागरिकों के रूप में देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

 

युवा राष्ट्र के भविष्य है और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए तथा इसे संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए उनका सर्वोत्तम रुचि के साथ कार्य करना आवश्यक हैं क्योंकि मनुष्य जिस देश या समाज में जन्म लेता है, यदि वह उसकी उन्नति में समुचित सहयोग नहीं देता है तो उसका जन्म लेना व्यर्थ माना जाता हैं।

 

हमें अपने सरकार की खामियों के बारे में शिकायत करने के बजाये देश की वृद्धि एवं विकास के प्रति कार्य करना चाहिए। हम जानते है कि परिवर्तन लाने के लिए सदैव कुछ न कुछ बदलावों की आवश्यक्ता होती ही है। जिस देश में हम रहते हैं जिससे प्यार करते, उसके ऊपर अधिक ध्यान केंद्रित करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। देशभक्ति की भावना किसी भी प्रकार से व्यक्तिगत लाभ को बढ़ावा नहीं देती हैं, बल्कि ये इस चीज पर अपना ध्यान केन्द्रित करती है कि हमने इसके लिए क्या किया और हम इसके लिए और क्या कर सकते हैं। देशभक्ति देश के लोगों को एक साथ बांधे रखती है और इसके सुधार और प्रगति के लिए मार्ग प्रशस्त करती है।

 

सच्ची देशभक्ति एक ऐसा सद्‌गुण है, जिस पर सभी को गर्व होता है और हमे हमारे कार्यों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को व्यक्त करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। हम सभी को हमेशा अपने देश के विकास और सुधार के लिए एकजुट होकर समर्पित रहने की आवश्यकता हाती है।

 

 

देशभक्ति की भावना, देश के प्रति अत्यधिक प्रेम की भावना को परिभाषित करता है। अतीत में हमारे देश में कई देशभक्त थे और आज भी बहुत से देशभक्त मौजूद हैं। हालांकि, भारत के लोगों के बीच देशभक्ति की भावना विशेष रूप से ब्रिटिश शासनकाल के दौरान देखी गयी थी।

 

'' प्रसिद्ध भारतीय देशभक्त

 

यहां ब्रिटिश शासनकाल के दौरान कुछ सच्चे देशभक्तों पर एक नज़र –

 

शहीद भगत सिंह

 

भगत सिंह जी को एक सच्चा देशभक्त माना जाता है। उन्होंने हमारे देश को ब्रिटिश सरकार के गुलामी से मुक्त कराने के लिए स्वतंत्रता संग्रामों में भाग लिया और एक क्रांति शुरू की। वे अपने मिशन के प्रति इतने समर्पित थे कि उन्होंने मातृभूमि के प्रति अपने प्राण त्यागने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। वे कई नागरिकों के लिए एक प्रेरणा साबित हुए।

 

सुभाष चंद्र बोस

 

सुभाष चंद्र बोस जी को नेताजी के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने भारत को अंग्रेज सरकार के गुलामी से मुक्त कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य भूमिका निभाई और वे अपने मजबूत विचारधाराओं के लिए जाने जाते है। विभिन्न स्वतंत्रता आंदोलनों का हिस्सा होने के अलावा बोस जी अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने में अन्य सेनानियों का भी साथ दिये, बोस जी ने हिंदू-मुस्लिम की एकता को भी बढ़ावा दिया।

 

बाल गंगा धर तिलक

 

बाल गंगा धर तिलक जी देशभक्ति की भावना से जुड़े हुए थे। उनका कहना था कि, “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” इससे यह निर्धारित होता है कि वे कैसे ब्रिटिश शासकों के अत्याचारों से देश को मुक्त करने में सक्षम थे। तिलक जी ब्रिटिश सरकार के क्रूर व्यवहार की निंदा करते हुए भारत के नागरिकों के लिए स्वयं सरकार के अधिकार की मांग की।

 

मोहनदास करमचन्द गांधी

 

भारत में स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनका योगदान सभी के द्वारा जाना जाता है कि कैसे उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अनेक स्वतंत्रता आंदोलनों का नेतृत्व किया है। वे "सादा जीवन उच्च विचार" के एक आदर्श उदाहरण है। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता का सपना देखा और उसे अद्वितीय तरीके से इसे प्राप्त करने की दिशा में कड़ी मेहनत की।

 

सरोजनी नायडू

 

अपने समय की एक प्रसिद्ध गायिका सरोजिनी नायडू जी भी दिल से एक देशभक्त थी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने की दिशा में अपना योगदान भी  दिया। इन्होंने नागरिक अवज्ञा आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके कारण उन्हें अन्य प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान फिर से इन्हें गिरफ्तार किया गया, परन्तु फिर भी इनके दिल से देशभक्ति की भावना नहीं मिटी।

 

निष्कर्ष

 

भारत के नागरिकों को जितना हो सके, देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। नागरिकों के बीच देशभक्ति की भावना को उजागर करने के लिए सरकार, स्कूलों और अन्य संस्थानों को पहल करनी चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?