जैविक खेती ... .. ...



आशीष जायसवाल

अनाज इंसान की मूलभूत जरूरतों में से एक है। अनाज पूर्ति के लिए 60 के दशक में हरित क्रांति लाई गई और अधिक से अधिक उत्पादन का नारा दिया लेकिन हरित क्रांति ने जहाँ खाद्यान्न के मामले देश को आत्मनिर्भर बनाया  वही खेतो में उर्वरकों और कीटनाशकों के अनानाधुन्ध और असंतुलित इस्तेमाल भी शुरू हुआ, इसके उपयोग और उत्पादन में वृद्धि तो हुई परन्तु इसका प्रभाव धीरे धीरे मनुष्य, पशु-पक्षी, जल ,पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव पड़ने शुरू हो गए हैं। इन दुष्प्रभावो को रोकने के लिए जैविक खेती एक वरदान के रूप में साबित हो रही है।यही वजह है कि रासायनिक उर्वरकों से तंग आकर देश और विदेश के वैज्ञानिक जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मार्च 2018 में जैविक खेती का पोर्टल का शुभारंभ किया खेती किसानी में इस पोर्टल से किसानों को काफी फायदा हो रहा है  जैविक खेती के मामले में सिक्किम दुनिया का पहला राज्य बन गया है। जिसे जैविक राज्य के नाम से जाना जाता हैं। अंतराष्ट्रीय मंचों से सिक्किम को कई पुरुस्कारों से पुरुस्कृत किया गया।

जैसा कि हम जैविक खेती के बारे में बात कर रहे है, तो अब हम जैविक खेती के बारे में जानते हैं।

जैविक खेती क्या है-- जैविक खेती, खेती की एक ऐसी पद्धति है जिसमे अनाज,फल, सब्जियो को उगाने के लिए रासायनिक उर्वरकों,कीटनाशकों, खरपतवार नाशक की जगह जीवाश्म खाद, पोषक तत्व,आर्थत गोबर की खाद, कम्पोस्ट ओर हरी खाद, जीवाणु कल्चर,बायो-पेस्टिसाइड,जैविक खाद का उपयोग करके खेती की जाती है,जैविक खेती में हम कम्पोस्ट खाद के अलावा नाडेप केंचुआ खाद,नीम की खली,लेमन ग्रास ओर फसल के अवशेषों को भी शामिल करते हैं।

जैविक खेती को लेकर दुनिया मे मिसाल कायम करने वाले सिक्किम राज्य ने एक बार फिर से भारत का मान बढ़या संयुक्त राज्य की एजेंसी,खाद्य और कृषि संगठन ने सिक्किम को सर्वश्रेष्ठ नीतियों का ऑस्कर पुरस्कार दिया है।यह सम्मान कृषि तंत्र और सतत खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। 2003 में जैविक राज्य घोषित करने के संकल्प के 15 साल बाद 2016 में सिक्किम को पहला जेविक राज्य होने का सम्मान प्राप्त है। सिक्किम भारत का पहला ऐसा राज्य है,जहाँ की शत प्रतिशत खेती जैविक है, सिक्किम ने 25 देशो की 51 नामित नीतियों को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ नीतियों का ऑस्कर अवार्ड जीता ब्राजील, डेनमार्क और इक्वेडोर की राजधनी क्यूरो की नीतियों ने रजत पदक जीता,ये पुरुस्कार संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन,वर्ल्ड फ़्यूचर काउंसिल और गैर लाभकारी संगठन IFOAM मिलकर देते है।

पुरुस्कार आयोजको के मुताबित सिक्किम की जैविक नीति में 66 हज़ार किसानों का फायदा हुआ, सिक्किम को 100%(प्रतिशत)जैविक खेती वाला राज्य बनने से यहाँ पर्यटन क्षेत्र काफी लाभान्वित हुआ। 2014 से 2017 के बीच पर्यटन में 50% की वृद्धि देखी गई, खाद्य और कृषि संगठन का यह मानना है कि सिक्किम ने आज के दूसरे राज्यो ओर देशो के लिए जेविक खेती की मिशाल पेश की।

जेवीक खेती के फायदे--

मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि, भू जल स्तर में वृद्धि, पर्यावरण की रक्षा, कृषि लागत में कमी,

 भारत की खेती को जैविक बनाने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के प्रयास किये गये।जिससे कि भारत मे भी जैविक खेती होने लगे,तथा भारत देश भी जेविक खेती के मामले में अपनी मिशाल पेश करे।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?