सोनकच्छ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मकर सक्रांति | युवाओं के साथ बडो ने भी लिया पतंगबाजी का मजा
सोनकच्छ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई मकर सक्रांति
विजेंद्र नागर - 9111148214
सोनकच्छ :- गुरुवार को सोनकच्छ मे मकर संक्रांति का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया। कही गिल्ली डंडे खेले गए तो कही बच्चो, युवाओं के साथ बडो ने भी पतंगबाजी का मजा लिया। घर घर मे तिल गुड़ के लड्डू बनाये गए। पतंग उडाने के साथ घरो की छत पर स्पीकर लगाकर नाचते गाते नजर आये। कही बच्चे पतंग उड़ाते नज़र आये तो कही काट्टा है चिल्लाते नजर आये। छतो से साथ मैदान भी भरे हुए थे।
पतंग उडाने के साथ पतंग लूटने का भी मजा लिया। छोटे से लेकर बड़े ने मकर संक्रांति का त्यौहार धूम धाम से मनाया। यह वो वक़्त होता है ज़ब फ़सल पकने लगती है और सूर्य नारायण की दिशा उत्तरायण होने लगती है।इसे मिठास का त्यौहार भी कहा जाता है। लोगो ने तिल गुड़ की मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
Comments
Post a Comment