नगरीय एवं पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न



देवास। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीपी मित्तल ने रविवार को देवास आकर शहर जिला एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें आगामी समय में होने वाले नगरी निकाय एवं पंचायतों के चुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं के विचार जाने। इसी के साथ मित्तल ने कहा कि आज मैं पहली बार आपके बीच आया हूं। अगली बार जब आऊंगा तो ब्लॉक स्तर पर आपके साथ चल कर बात करूंगा। योग्य और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। हमारा पूरा प्रयास यह रहेगा कि आगामी समय में नगर निगम, नगर पंचायत एवं पंचायतों पर कांग्रेस के पदाधिकारी विजय होकर पहुंचे आप पार्टी का काम करते रहे। इसी के साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सब आपस में एक मन हो जाओ और आने वाला चुनाव जीत लो यही आज की आवश्यकता है। टिकट किसे मिलेगा यह बाद का विषय है, लेकिन जिसे भी मिलेगा उसे हम सबको मिलकर विजय बनाना है। इसी के साथ जिला प्रभारी योगेश यादव ने कहा कि आज काग्रेस के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा है की कांग्रेस ने ठीक से काम नहीं किया है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पं. जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक कांग्रेस ने जो काम किया है। वह आज देश के सामने हैं। हमें  लोगों को बताना होगा कि हमारे प्रति जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा। आप सब योद्धा हो पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ जीतने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ो। निश्चित रूप से विजय कांग्रेस की होगी। बैठक में उपस्थित सह प्रभारी यास्मिन शेरानी ने भी कहा कि धोखे के साथ छल के साथ हमारी प्रदेश की सरकार भाजपा वालों ने ली है, लेकिन हमें हिम्मत नहीं हारना है। पूरी ताकत और एकजुटता के साथ आगे आकर ईमानदारी से पार्टी का काम करना है। सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल ने अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। संचालन काग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने माना। बैठक को नजर शेख, नरेंद्र यादव, प्रदीप चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सादिक खान, अनिल गोस्वामी, सूरज सिंह चावड़ा, बच्चु भाई, दिनेश यादव, सुनील यादव, गोपाल कृष्ण व्यास, छगनलाल मिस्त्री, विजय सिंह गौड़, इम्तियाज शेख़ भल्लू, महेश राजपूत आदि ने संबोंधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जयसिंह ठाकुर, राजवीर सिंह बघेल, शौकत हुसैन, जयप्रकाश शास्त्री, भगवान सिंह चावड़ा, रेखा वर्मा, रमेश व्यास, मनीष चौधरी, ओम पटेल, उमेश प्रताप सिंह गौड़, शिवा चौधरी, जितेंद्र सिंह मोंटू, एजाज शेख, कमल वास्क्ले, चन्दर सिंह सेकली, ज्ञान सिंह दरबार, दीपेश कानूनगो, रोहित शर्मा, जितेंद्र सिंह गौड़, हर्ष प्रताप सिंह गौड़, दिग्विजय सिंह झाला, विश्वजीत सिंह  चौहान, राधा किशन सोलंकी, वंदना पांडे, शबाना सोहेल, वर्षा निगम, अलका शर्मा, रश्मि मिश्रा, ईशान राणा, साधना प्रजापति, अकील हुसैन, कालू बोस, प्यारे मियां पठान, दीपक चौधरी, सलीम पठान, संतोष मोदी, जाकिर उल्ला शेख, सतीश पुजारी, चिंटू धारू, प्रमोद सुमन, शकील शेख, अकरम शेख तृप्ति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। बैठक में भागवताचार्य दिनेश बजाज ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। जिनका श्री वर्मा, श्री मित्तल ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?