देवास में सात दिवसीय सवा लाख महामृत्युंजय जप अनुष्ठान की पुर्णाहुति
सवा लाख महामृत्युंजय जप अनुष्ठान की पुर्णाहुति
देवास। स्थानीय जयप्रकाश नगर (ढाँचा भवन) स्थित श्री खेड़ापति सरकार मंदिर में कला सोनी, अनिल सोनी, राजेश सोनी द्वारा नगर एवं देश वासियों के कोरोना काल में उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जन कल्याण की कामना को लेकर सवालाख महामृत्युंजय मंत्र जप यज्ञ का आयोजन आचार्य नागेश्वर शर्मा एवं विद्वान वैदग्य ब्राह्मणों के आचार्यत्व एवं पं. देवकृष्ण शास्त्री के सानिध्य में विगत 1 फरवरी से चल रहा था। इस सात दिवसीय पवित्र आयोजन की रविवार को महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति हुई। आयोजक परिवार ने बताया कि देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनकल्याण की भावना लेकर इस पवित्र आयोजन का संकल्प लिया गया था। आज श्रद्धालु भक्तों की भव्य उपस्थिति में इस आयोजन की पूर्णाहुति हुई। इस आयोजन में ओम प्रकाश गुप्ता एवं परिवार का विशेष सहयोग रहा। श्रीमती कला सोनी एवं सोनी परिवार द्वारा क्षेत्र में विगत कई वर्षों से जनकल्याण जनसेवा के कार्य किये जाते रहे हैं। प्रतिवर्ष श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी सोनी परिवार के द्वारा करवाया जाता है।
Comments
Post a Comment