18 लापरवाह अधिकारियों पर कलेक्टर ने लगाया जुर्माना ! सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करना अधिकारियो पर पडा भारी !

रायसिंह मालवीय/7828750941,9399715340

आष्टा तहसीलदार पर लगाया दस हजार रूपये का जुर्माना



सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने तथा लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत सेवाऐं देने में लापरवाही बरतने वाले शासकीय सेवकों पर कलेक्टर  अजय गुप्ता ने लगाया जुर्माना

उन्होने कहा कि लोकसेवा गारंटी के तहत दी जाने वाली सेवा तथा सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

कलेकटर  अजय गुप्ता  ने  लोकसेवा गारंटी अधिनियम के सफल क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने तथा समय सीमा में निराकरण नहीं करने वाले आष्टा तहसीलदार  रघुवीर सिंह मरावी पर 10000 रूपये का जुर्माना लगाया है। इसी तरह सीएम हेल्पलाईन के शिकायतों का समय सीमा में निराकरण नहीं करने वाले 17 अधिकारियों में प्रत्येक अधिकारी पर 250 रूपये का जुर्माना लगाया है।

            जिन अधिकारियों पर जुर्माना लगया है उनमें एमडी उईके जुनियर इंजीनियर उर्जा विभाग,  उमेश मिश्रा कनिष्ठ यंत्री दौराहा, डॉ. प्रवीर गुप्ता विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी आष्टा, डॉ मनीष सारस्वत विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी नसरूल्लागंज, डॉ. आनन्द शर्मा सिविल सर्जन सीहोर, डॉ. बी.बी. शर्मा विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी इछावर, डा. बी.बी. देशमुख विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी बुदनी,  नन्द किशोर परसानिया नगर पालिका अधिकारी आष्टा, सुश्री कुसुम अहिरवार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य आपूर्ति विभाग सीहोर,  राजेन्द्र सिंह परमार खनिज निरीक्षक सीहोर, अतुल शर्मा तहसीलदार श्यामपुर,  आर के व्यास उप निरीक्षक पुलिस विभाग इछावर, सुश्री प्रियंका बशीवाल श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग,  मदनलाल इवने पुलिस निरीक्षक थाना जावर,  राजेन्द्र शर्मा अधीक्षक कलेक्ट्रेट,  शैलेन्द्र सिन्हा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रेहटी,  सिद्धार्थ प्रियदर्शन पुलिस निरीक्षक आष्टा जिला सीहोर शामिल हैं । 




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?