मून्दी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शेलार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

महिला दिवस पर राष्ट्रीय विधवा /दिव्यांग संघ ने दी अहम जिम्मेदारी 




खंडवा :- मध्य प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय विधवा/दिव्यांग संघ राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना की एक बैठक राष्ट्रीय कार्यालय मे हुई।जिसकी  अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव रघुवीर सिंह ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर खंडवा की जिला अध्यक्ष मधुबाला जी की कार्यशैली को देखते हुए सर्व सहमति से मध्य प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय महासचिव रघुवीर सिंह जी ने मधुबाला जी को 15 दिन के अंदर प्रदेश कार्यकारिणी बनाने की अपील की।  प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष बनाने के लिए निर्देश दिए है . विदित हो की मधुबाला शेलार मून्दी की निवासी होकर काफ़ी समय से खंडवा जिले मे विभिन्न सामाजिक संस्थाओ से जुडी हुई है. महिलाओ के उत्थान मे वे जीवटता से कार्य कर रही है 

    बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मधुबाला संगठन को काफी आगे ले जाएंगे जिसमें सूर्यकांत वर्मा  राष्ट्रीय सचिव ने आशा व्यक्त की है कि मधुबाला जी विधवा विकलांगों के लिए कार्य करेंगे  और संघर्ष करेंगे। बैठक में उपस्थित ममता जी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने मधुबाला को माला पहनाकर स्वागत किया जिसमें मधुबाला जी को मध्य प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समस्त पदाधिकारियों ने बधाई शुभकामनाएं दी। बैठक में उपस्थित शहजादा आसिफ खान जी ने मधुबाला को गुलदस्ता भेंट किया। बैठक में उपस्थित डॉ लक्ष्मण सिंह श्रुति भट्टाचार्य कमल उपाध्यक्ष कविता कुशवाहा सह उपाध्यक्ष राजमाल  सचिव प्रतिमा अरोरा कोषाध्यक्ष धीरा अरोरा प्रदेश प्रवक्ता अनिता पिल्लै आरती चौहान  प्रियंका कुंदन मालवीय रंजना शर्मा स्नेहा कश्यप स्वपनिल जैन कविता विश्वकर्मा अरूणा तिवारी सभी ने बधाइयाँ दी।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?