भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग शिविर दो सत्रों में हुआ सम्पन्न
विजेंद्र नागर, सोनकच्छ
भारतीय जनता पार्टी मंडल सोनकच्छ कार्यसमिति की बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन अरनिया स्थित एक रिसोर्ट पर शनिवार को दो सत्रों में आयाजित किया गया। नगर कार्यसमिति की बैठक में समस्त सदस्यों की प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ अतिथि पूर्व मंत्री दीपक जोशी, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह सैंधव, जिला उपाध्यक्ष निरंजनसिंह सेंगर, पूर्व मण्ड़ल अध्यक्ष आरामसिह ठाकुर मंचासीन थे जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत के अलावा अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया पश्चात् अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग का महत्व बताया एवं द्वितीय सत्र के अतिथि जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी मनोहरसिंह पवांर, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता, पूर्व नपं अध्यक्ष बाबूलाल डोडिया, पूर्व पार्षद राधेश्याम गजेश्वर, जिला उपाध्यक्ष निरंजनसिंह सेंगर सहित अन्य अतिथि मंचासीन थे।
दोनों सत्रों में अतिथियों द्वारा भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डाँ. श्यामाप्रशाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राजपूत ने पधारे अतिथियां का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर बाबा श्री भंवरनाथ जी महाराज का चित्र भेंटकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का शब्दों से स्वागत किया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को प्रतिक्षणवर्ग का महत्व बताया। नगर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण व धैर्यपूर्वक सुनकर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। दोनों ही बैठक व प्रशिक्षण वर्ग में संचालन मंडल महामंत्री संजय यादव व आभार मंडल महामंत्री राधेश्याम रैकवार ने माना। इस अवसर पर अधिक संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment