अमूल व साँची के नाम से नकली घी बनाने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे...! देखिये केसे आरोपी को रंगे हाथों दबोचा...!

  • अमूल व साँची के नाम से नकली घी बनाने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे
  •  कारखाने से लाखों का घी व माल जप्त...





देवास-ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली घी बनाकर उसे बाजार में बेचने वाला एक गिरोह देवास पुलिस के हत्थे चढ़ा हैं। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे 1 क्विंटल घी सहित 5 लाख रुपये का माल भी जप्त किया हैं। आरोपी अमूल व साँची जैसी ब्रांडेड कंपनी के नाम से घी बनाकर उसे आसपास के कई जिलों में बेचते थे। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की धड़पकड़ में जुट गई हैं।



दरअसल पुलिस को लगातार शिकायत मिल रहीं थी, कि कुछ लोग बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बना नकली घी दुकानों पर सप्लाय कर रहें हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने देवनारायण चौधरी व पुरषोत्तम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जब उनसे पूछताछ की तो इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। यह गिरोह एक कारखाना संचालित कर कई ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली घी बना रहा था और उसे देवास, इंदौर, उज्जैन, धार व बड़वानी सहित आसपास के जिलों में सप्लाय करता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर उक्त कारखाने पर दबिश देकर वहां से 1 क्विंटल नकली व मिलावटी घी सहित 5 लाख का माल जप्त किया हैं।

कोतवाली थाना टीआई उमराव सिंह ने बताया कि यह गिरोह डालडा, अरारोट व अन्य सामग्री से नकली व मिलावटी घी बनाता था व ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैक कर बाजार में सप्लाय करता था। आरोपियों से की गई पूछताछ में जानकारी मिली हैं, कि आगरा से यह रैपर छपवा कर लाते थे। इनके तार राजस्थान व गुजरात तक फैले हैं, जहां से यह कच्चा माल बुलवाते थे। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रहीं हैं।



( वीडियो खबरों को सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके हमारे चैनल को सब्स्क्राइब करें ताकि वीडियो न्यूज सीधे आपके मोबाइल पर प्राप्त हो सके।)

https://www.youtube.com/channel/UC6WAT3GzYnZNzCe1algPiMA 


                      

                            समाचारो से जुड़ने के लिए ग्रुप में जुड़े - 

                             https://chat.whatsapp.com/K7s3ejPeQvVDxk9tmbP02D






Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

टोंकखुर्द में कुंड में नहाने गये युवक की डूबने से मौत