मिलावटी घी बनाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े.......1 क्विंटल घी सहित 5 लाख रूपए का सामान जब्त...!

दो आरोपियों के साथ 1 क्विंटल घी सहित 5 लाख रूपए का सामान जब्त 



देवास। नकली घी का व्यापार शहर ही नहीं जिले में भी फलफूल रहा है, नकली घी बनाने में नामचीन कंपनी का भी उपयोग किया जा रहा है। ऐसे ही नकली घी बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा है, जिसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह द्वारा जिले में मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक किरण शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा मिलावटखोरो के विरूद्व एक बड़ी कार्यवाही की है। जिसमें घी बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी सांची व अमूल के नाम से मिलावटी घी बनाने वाले कारखानो पर कार्यवाही कर अमूल व सांची कंपनी के रेपर, 35 किलो सांची घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गैस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रूपये है। 

कल देर रात की थी कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई 

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टिवा से नकली घी बनाकर बाजार में बेच रहा है, जिस पर पुलिस ने सूचना के आधार पर देर रात 9 बजे सैफी मार्ग टोस्ट वाली गली पर देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी निवासी त्रिलोक नगर को नकली घी सप्लाय करते हुए रंगे हाथों दबोचा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से सांची कंपनी के नकली घी के 20 पैकेट 500 ग्राम के जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि एक पैकेट की किमत 255 रूपए है, आरोपी देवनारायण उसके घर पर नकली घी बनाकर बाजार में सप्लाय करता था। पुलिस ने बताया कि एक पैकेट पर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 420, 272, 273 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

ऐसे पकड़ में आया था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी घी के पैकेट पर बेच नंबर वाले स्थान पर निर्माण स्थल का उल्लेख नहीं होना पाया गया था। साथ ही पैकेट के साइड में ओरिजनल पीले रंग को अधिक पीला रंग होना पाया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी नकली पैकेट के साथ घी में मिलावट कर बाजार में सप्लाय कर रहा था। पैकेट को देखने पर लगता था कि वह नकली है, जिस पर उसे नकली घी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद आरोपी से सख्ती से पूछताछ की उसके बाद पुलिस ने मिलावट करने वाली नकली घी की कंपनी में जाकर कार्रवाई की थी।

उक्त कार्यवाही में आरोपी देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से उक्त सामग्री जब्त की गई है। अन्य आरोपीयो की तलाश जारी है। आरोपी देवनारायण का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपीगण मिलावटी घी बनाकर उसे ब्राण्डेड कंपनीयो के रेपर में पेककर आसपास के जिले जिसमें देवास, उज्जैन, इन्दौर, धार, बडवानी आदि जगह बेच देते थे। आरोपियों के पास से 1 क्विटंल मिलावटी घी जिसकी अनुमानित किमत करीब 5 लाख रूपये जब्त किया गया है। 

इनका रहा सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमराव सिंह, उनि महेन्दसिंह, उनि पवन यादव, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि परवेज खान, सउनि राकेश तिवारी, आर मातादीन का सराहनीय योगदान रहा।



( वीडियो खबरों को सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके हमारे चैनल को सब्स्क्राइब करें ताकि वीडियो न्यूज सीधे आपके मोबाइल पर प्राप्त हो सके।)

https://www.youtube.com/channel/UC6WAT3GzYnZNzCe1algPiMA 


                      

                            समाचारो से जुड़ने के लिए ग्रुप में जुड़े - 

                             https://chat.whatsapp.com/K7s3ejPeQvVDxk9tmbP02D






Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

टोंकखुर्द में कुंड में नहाने गये युवक की डूबने से मौत