दुनिया भर में वॉट्सऐप, FB और इंस्टाग्राम 1 घंटे से ज्यादा समय से बंद; कंपनी ने कहा- सॉरी.. समस्या जल्द ठीक होगी

दुनिया भर में वॉट्सऐप, FB और इंस्टाग्राम 1 घंटे से ज्यादा समय से बंद; कंपनी ने कहा- सॉरी.. समस्या जल्द ठीक होगी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दुनियाभर में अचानक काम करना बंद कर दिया है। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भारत समेत पूरी दुनिया में अरबों यूजर हैं। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि आउटेज के बाद से फेसबुक के शेयर 6% तक गिर गए हैं।
हजारों यूजर्स ने की शिकायत
आउटेज की यह समस्या अब भी बनी हुई है। लोग मैसेज न भेज पा रहे हैं और न ही रिसीव कर पा रहे हैं। कंपनी के सर्वर डाउन होने की वजह से ये दिक्कत आ रही है। आउटेज ट्रेकिंग कंपनी Downdetector.com के मुताबिक, 80 हजार यूजर्स ने वॉट्सऐप और 50 हजार से ज्यादा ने फेसबुक से शिकायत दर्ज कराई है।
फेसबुक और वॉटसऐप ने दी सफाई फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनों पर मालिकाना हक फेसबुक का है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा है कि कुछ लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।
वहीं, वॉट्सऐप की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया है कि हमें पता कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जानकारी देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।
कम ही डाउन होता है फेसबुक
फेसबुक डाउन होने के मामले बहुत कम सामने आते हैं। फिर भी ऐसा होने पर पूरी दुनिया पर सोशल मीडिया यूजर्स पर काफी असर पड़ता है, क्योंकि तीनों बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के हैं। कंपनी इस तरह के स्लो डाउन के बारे में कोई जानकारी नहीं देती, न ही इसका कोई कारण बताती है।
दिक्कत दूर होने के बाद के बाद भी कंपनी ये नहीं बताती कि ऐसा क्यों हुआ। 2019 में फेसबुक में अब तक का सबसे बड़ा स्लोडाउन हुआ था। उस समय भी कंपनी ने सिर्फ इतना कहा था कि रुटीन मेंटेनेंस ऑपरेशन के दौरान कुछ खराबी आई थी। इसे दूर कर लिया गया।


अमेरिकी टेक्नोलॉजी ब्लॉग दि वर्ज ने 2019 के स्लोडाउन पर एक लीक ट्रांसक्रिप्ट पब्लिश की थी। इसमें बताया गया था कि कंपनी के चीफ एक्जिक्यूटिव मार्क जुकरबर्ग ने इस तरह के स्लोडाउन को गंभीर मुद्दा माना था। उनका मानना था कि ऐसे कोई भी समस्या लोगों को हमारे कॉम्पटीटर्स के प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की ओर मोड़ सकती है। ऐसा होने पर लोगों का विश्वास जीतने में महीनों लग सकते हैं।
मौजूदा स्लो डाउन पर कंपनी का क्या कहना है?
कंपनी के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने ट्विटर पर कहा है कि हम लोगों को हो रही परेशानी के लिए माफी मांगते हैं। हमारे ऐप और प्रोडक्ट्स को एक्सेस करने में लोगों को परेशानी हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, स्टोन ने ये नहीं बताया ये परेशानी क्यों हुई और ये कितनी देर में ठीक हो जाएगी।
6 महीने पहले 42 मिनट तक ठप रहे थे प्लेटफॉर्म
करीब 6 महीने पहले भी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी दुनिया में 42 मिनट तक ठप रहे थे। तब रात 11.05 मिनट पर शुरू हुई यह समस्या करीब 11:47 बजे तक बनी रही थी। दुनिया में वॉट्सऐप 5 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।
पहले भी कई बार सर्वर पर लोड बढ़ने से वॉट्सऐप क्रैश हो चुका है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाता है। इतना वक्त ही अरबों यूजर को परेशान करने के लिए काफी होता है। हालांकि, पूरी दुनिया में वॉट्सऐप के क्रैश होने की खबरें कम ही आती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?