दीपावली की खरीदारी करने निकले दंपत्ति के शव मिले कार में.....


पति-पत्नी का सुहाग पड़वा पर हुआ अंतिम संस्कार 


देवास। बीती रात को जहां पूरा शहर दीपावली पर्व मना रहा था, वहीं दूसरी और विजयागंज मंडी मार्ग पर ग्राम पटलावदा के पास कार में पति पत्नी के शव मिले। बताया गया है कि पहले पति ने पत्नी की चाकू गोदकर निर्मम रूप से हत्या कर दी, उसके बाद खुद ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि दोनों अपने घर से दीपावली की खरीदी करने के लिए निकले थे उसके बाद देर रात को यह मामला हुआ था। पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम आज सुबह सुहाग पड़वा पर हुआ है। वहीं दोपहर में पति के पैतृक निवास मक्सी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया था। मामले में बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है व प्रकरण को जांच में लिया है। 





अपने घर से दीपावली की खरीदारी करने निकले दंपत्ति के शव एक कार में पुलिस ने बरामद किए। कार में मिले शव में पत्नी का गला चाकू से रेता गया है और पति ने संभवत: जहर खाया है। दोनों का पोस्टमार्टम आज शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक टोंकखूर्द तहसील के रणायर में शासकीय स्कूल में शिक्षक था। दो माह पहले ही मक्सी से चिड़ावद एक किराए के मकान में दंपत्ति रहने आए थे। मृतक दंपत्ति का एक 14 वर्ष का पुत्र तुषार है जो पढ़ाई करता है। परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर पिता अंबाराम मंडलोई उम्र 38 वर्ष निवासी मक्सी हालमुकाम चिड़ावद व उनकी पत्नी अलका पति चंद्रशेखर उम्र 35 दोनों दीपावली की शाम को अपने घर देवास के लिए दीपावली की खरीदारी करने का बोलकर निकले थे। लेकिन दोनों अपनी कार में देवास बायपास स्थित विजयागंज मंडी सर्विस रोड पर मृत अवस्था में मिले।




कार में सल्फास के मिले थे पाऊच

बैंक नोट प्रेस थाने से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार दीपावली की रात को करीब 12 बजे डायल हंड्रेड ने गश्त के दौरान एक कार क्रमांक एमपी 41 सीबी 3514 विजयागंज मंडी बायपास सर्विस रोड पर खड़ी देखी। पुलिस ने जब कार की चेकिंग की तो उसमें ड्राइविंग सीट पर एक पुरुष और पास की सीट पर एक महिला की लाश मिली दिखी। महिला की चाकू गोदकर हत्या की पाई गई। कार से पुलिस ने जहरीला पदार्थ सल्फास के दो पाउच भी बरामद किए जिससे संभवत: प्रतीत हो रहा है कि पहले पति ने अपनी पत्नी की हत्या की उसके बाद पति स्वयं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने कार से एक चाकू भी बरामद किया है।



मृतक महिला के शरीर पर थे कई घाव

सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि मृतक महिला के शरीर पर 10 से अधिक चाकू से वार किए गए थे। पोस्टमार्टम करने वाले जिला चिकित्सालय के चिकित्सक ने बताया कि मृतक महिला के शरीर पर घाव के कई निशान पाए गए है। जबकि पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है ऐसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल विसरा जांच के लिए पहुंचा दी गई है जांच उपरांत ही मालूम पड़ेगा दपंत्ति की मौत कैसे हुई। मामले में फिलहाल बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बीएनपी थाना प्रभारी मुकेश इजारदार ने बताया कि दंपत्ति के शव पुलिस ने गश्त के दौरान बरामद किए थे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए है। मामले में जांच की जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?