15 से 18 वर्षों के बच्चों को वैक्सीन लगने की हुई शुरूआत

टीकाकरण को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह, विधायक व कलेक्टर ने किया निरीक्षण



देवास। जिले में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत आज सुबह से हुई। स्कूलों में टीकाकरण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में आज 50 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों में बनाए गए सेंटरों पर सुबह से बच्चे उत्साह के बीच अपने पालकों के साथ वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर पहले से ही तैयारी की जा चुकी थी। कई सकूली केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के पहले रांगोली बनाकर आकर्षक सजावट भी की गई थी।



आज से 15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई है। सुबह से स्कूली बच्चों में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। उत्कृष्ट विद्यालय में विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार पहुंची जहां उन्होनें वैक्सीनेशन केन्द्र का शुभारंभ कर वैक्सीन के लिए आए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही स्कूल में छात्राओं का स्वागत भी किया था। यहां पर उन्होनें स्कूल में निरिक्षण कर वैक्सीनेशन कार्य को देखा। इसके बाद चिमनाबाई स्कूल पहुंची जहां स्कूली छात्राओं को लगाई जा रही वैक्सीनेशन को देखा साथ ही बच्चियों का उत्साह बढ़ाया था। इसके साथ ही यहां पर दृष्टिबाधित बच्चियों को भी वैक्सीन लगाई थी। 



विधायक और कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

विधायक श्रीमती पवार और कलेक्टर शुक्ला ने चिमना बाई स्कूल में वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने वैक्सीन लगवाने आये बच्चों से चर्चा कि उन्हें जिले के अन्य बच्चों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने माडल स्कूल में जाकर वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन लगाने के साथ सभी मॉस्क भी लगाये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें।



उल्लेखनीय है कि प्रदेश सहित जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक, बालिकाओं का कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। जिले में 15 से 18 साल की उम्र के लगभग 75 हजार बच्चे है, जिन्हें वैक्सीन लगाई जायेगी। जिले में 2007 में जन्मे बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा, जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे है, उनका भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।



इनका कहना :- 

आज से जिले में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए वैक्सीन की शुरुआत हो चुकी है। बच्चें उत्साह के साथ वैक्सीन लगाने पहुंच रहे है। प्रथम चरण में 75 हजार बच्चों को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य है और आज पहले ही दिन करीब 50 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए लक्ष्य रखा गया है हमें उम्मीद है कि बच्चों के उत्साह को देखते हुए लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जाएगा। हर सेंटर से डॉक्टरों की टीम मॉनीटरिंग कर रही है। बच्चों को को-वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया है 28 दिनों के बाद दूसरा डोज भी लग जाएगा। 

                                                                                                         सीएएचओ डॉ एमपी शर्मा 


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?